विश्व के सर्वश्रेष्ठ नगरों में एक होगी अयोध्या
Hindustan Times Hindi|January 22, 2024
देश ही नहीं पूरे विश्व के मानचित्र पर अयोध्या नया आकार ले रही है। आस्था की प्रतीक राम की नगरी में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही आधारभूत ढांचे में व्यापक बदलाव हुए हैं और जल्द ही विकसित होती अयोध्या विकास की गति में कई शहरों को पीछे छोड़ देगी। बीते दिनों प्रधानमंत्री ने 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। भव्य मंदिर के अलावा, सुविधाओं से युक्त रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, धाम के चार राम पथ, छह ओवरब्रिज अयोध्या को नया स्वरूप दे रहे हैं।
राजीव ओझा
विश्व के सर्वश्रेष्ठ नगरों में एक होगी अयोध्या

पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु की पहली मोक्षदायिनी पुरी, संहिताओं के अनुसार प्रभु श्रीराम का साक्षात स्वरूप और आगमों के अनुसार धरती का बैकुंठ कही जाने वाली अयोध्या अपने नवसृजन के साथ अप्रतिम स्वरूप लेने वाली है। जन्मभूमि पर बने भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के साथ ही परंपराओं, लोक आस्थाओं और मान्यताओं को आधुनिक अपेक्षाओं में संवारने का उपक्रम अयोध्या में युद्ध स्तर पर चल रहा है। स्थानीय नागरिक इस आनंद और आश्चर्य से भरे हैं कि अयोध्या को उसके पूरे महत्वबोध के साथ विकसित किया जा रहा है।

शास्त्रों के मुताबिक अयोध्या मां सरयू के आंचल में बारह योजन की लंबाई और तीन योजन की चौड़ाई में बसी है। यह मान्यता भी है कि अयोध्या सहस्रधारा तीर्थ से एक योजन पूरब और एक योजन पश्चिम तक की लंबाई और तमसा नदी तक की चौड़ाई में स्थित है, जिस कारण इसे मत्स्याकृति पुरी कहा गया है। पिछले दिनों अयोध्या आगमन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करके इसी भौगोलिक क्षेत्र को नया स्वरूप देने की आधारशिला रखी। 70 एकड़ से भी बड़े परिसर में भव्य राम मंदिर के निर्माण के साथ ही 821.34 एकड़ में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और 10,650 वर्ग मीटर में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का नवीन भवन बनकर तैयार हो चुका है। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में कुल 500 यात्रियों के आवागमन की सुविधा है तो रेलवे स्टेशन पर कुल 50 हजार यात्रियों का आवागमन हो सकता है।

चार पथ बने नई पहचान

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 22, 2024 من Hindustan Times Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January 22, 2024 من Hindustan Times Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من HINDUSTAN TIMES HINDI مشاهدة الكل
भारतीय रेलवे में 80 हजार नए पद सृजित होंगे
Hindustan Times Hindi

भारतीय रेलवे में 80 हजार नए पद सृजित होंगे

रेल संरक्षा से जुड़े कार्यों को ठेके के बजाए रेलवे के स्थायी कर्मचारियों से कराने की वकालत

time-read
1 min  |
September 22, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने मनमोहन
Hindustan Times Hindi

दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने मनमोहन

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे जस्टिस मोहन

time-read
1 min  |
September 22, 2024
फ्रेंच लीग : नीस ने एटिएन को 73 साल की सबसे बड़ी हार थमाई
Hindustan Times Hindi

फ्रेंच लीग : नीस ने एटिएन को 73 साल की सबसे बड़ी हार थमाई

लीग -1 के मुकाबले में 8-0 से जीत हासिल की, इसके साथ नीस तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि सेंट- एटिएन 16वें स्थान पर खिसक गया

time-read
1 min  |
September 22, 2024
भुई शतक के करीब, श्रेयस का भी पचासा
Hindustan Times Hindi

भुई शतक के करीब, श्रेयस का भी पचासा

रिकी भुई (90 नाबाद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (50) की अर्धशतकीय पारियों से भारत डी ने भारत बी के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मैच में शनिवार को तीसरे दिन दूसरी पारी में पांच विकेट पर 244 रन बनाकर कुल बढ़त 311 न की कर ली है।

time-read
1 min  |
September 22, 2024
टीम इंडिया जीत से छह विकेट दर
Hindustan Times Hindi

टीम इंडिया जीत से छह विकेट दर

109 रन बनाए पंत ने वापसी के बाद यह उनका सभी प्रारूपों में पहला शतक है

time-read
2 mins  |
September 22, 2024
प्रसाद में मिलावट पर जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज
Hindustan Times Hindi

प्रसाद में मिलावट पर जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज

तिरुपति के लड्डू में पशु वसा मिश्रित घटिया घी के इस्तेमाल की मंजूरी देने का आरोप

time-read
1 min  |
September 22, 2024
सिखों पर दिए बयान वापस लें राहुलः भाजपा
Hindustan Times Hindi

सिखों पर दिए बयान वापस लें राहुलः भाजपा

मनजिंदर सिंह बोले, राहुल के बयान से देश विरोधी ताकतों को संबल मिला कहा, कई सिख और गुरुद्वारा प्रबंधन निकायों ने गृह राज्य मंत्री से मिले

time-read
1 min  |
September 22, 2024
मुझे चुप कराने के लिए झूठ का सहारा लिया जा रहा: राहुल गांधी
Hindustan Times Hindi

मुझे चुप कराने के लिए झूठ का सहारा लिया जा रहा: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकती, एक्स पर अमेरिका में दिए बयान का एक वीडियो भी साझा किया

time-read
1 min  |
September 22, 2024
घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : राजनाथ
Hindustan Times Hindi

घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : राजनाथ

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बांग्लादेश से आकर घुसपैठिये आदिवासी बेटियों से शादी कर झारखंड में बस रहे हैं।

time-read
1 min  |
September 22, 2024
पीएम के खिलाफ पोस्टर पर भाजपा ने निशाना साधा
Hindustan Times Hindi

पीएम के खिलाफ पोस्टर पर भाजपा ने निशाना साधा

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाए

time-read
1 min  |
September 22, 2024