सत्संग के बाद भगदड़, 116 मरे
Hindustan Times Hindi|July 03, 2024
साकार विश्वहरि के सत्संग में 1.25 लाख लोग मौजूद थे, पंडाल से निकलने की हड़बड़ी में हादसा
सत्संग के बाद भगदड़, 116 मरे

दर्दनाक

■ मुख्यमंत्री योगी ने 24 घंटे में मांगी हादसे की जांच रिपोर्ट, आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

# हाथरस में हाहाकार

108 महिलाएं और सात बच्चे मृतकों में शामिल

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में मंगलवार को सत्संग के बाद मची भगदड़ में 116 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सौ से अधिक लोग घायल हो गए। मरने वालों में एक पुरुष, सात बच्चे और 108 महिलाएं हैं। हादसा उस समय हुआ जब फुलरई मुगलगढ़ी में साकार नारायण विश्वहरि उर्फ भोले बाबा सत्संग समाप्त करने के बाद बाहर निकल रहे थे। हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया है।

परिवार के साथ जयपुर से आई एक महिला ने बताया कि गर्मी बरसात की वजह से पंडाल में काफी उमस थी। सत्संग के समापन के बाद लोग बाहर निकलने में जल्दबाजी कर रहे थे। इस दौरान भोले बाबा का काफिला निकालने के लिए श्रद्धालुओं को रोका गया, तभी भगदड़ मच गई।

महिलाओं, बच्चों को कुचलकर भागे लोग: सड़क के करीब दलदली मिट्टी और गड्ढा होने के कारण आगे मौजूद लोग दबाव नहीं झेल सके और एक के बाद एक गिरते चले गए। जमीन पर गिरीं महिलाओं और बच्चों के ऊपर से लोग गुजरते चले गए। मुगलगढ़ी और फुलरई के बीच करीब 200 बीघा जमीन पर सत्संग में सवा लाख लोग शामिल थे। तीन किलोमीटर दूर तक वाहनों की कतारें लगी हुई थीं।

هذه القصة مأخوذة من طبعة July 03, 2024 من Hindustan Times Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة July 03, 2024 من Hindustan Times Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من HINDUSTAN TIMES HINDI مشاهدة الكل
दिल्ली, हरियाणा में आप से गठबंधन नहीं: कांग्रेस
Hindustan Times Hindi

दिल्ली, हरियाणा में आप से गठबंधन नहीं: कांग्रेस

महाराष्ट्रझारखंड चुनाव में गठबंधन जारी रहेगा

time-read
1 min  |
July 05, 2024
विश्व चैंपियनों की जयकार
Hindustan Times Hindi

विश्व चैंपियनों की जयकार

विश्व विजेता बनने के पांच दिन बाद स्वदेश पहुंची भारतीय टीम का गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। मुंबई में चैंपियनों की विजय परेड में प्रशंसकों का सैलाब उमड़ आया। खुली बस में नरीमन प्वाइंट से शुरू हुआ रोड शो मरीन ड्राइव से होता हुआ वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचा। यहां टीम को बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि देकर सम्मानित किया।

time-read
4 mins  |
July 05, 2024
खरगे ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा
Hindustan Times Hindi

खरगे ने महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा

दूध, सब्जी और दालों की मई 2014 की कीमतों से की तुलना

time-read
1 min  |
July 05, 2024
टीम हरमन अब टी-20 में भी विजय पताका फहराने उतरेगी
Hindustan Times Hindi

टीम हरमन अब टी-20 में भी विजय पताका फहराने उतरेगी

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज, वनडे और टेस्ट में मेहमानों का भारतीय टीम ने किया था सफाया

time-read
1 min  |
July 05, 2024
विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा भारत : एनके सिंह
Hindustan Times Hindi

विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा भारत : एनके सिंह

जाने-माने अर्थशास्त्री एनके सिंह एलए में मानद फेलोशिप से सम्मानित

time-read
1 min  |
July 05, 2024
आतंक को पनाह देने वाले देशों को बेनकाब करें : जयशंकर
Hindustan Times Hindi

आतंक को पनाह देने वाले देशों को बेनकाब करें : जयशंकर

विदेश मंत्री ने शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आह्वान किया

time-read
2 mins  |
July 05, 2024
दिल्ली समेत दस शहरों में जान ले रहा वायु प्रदूषण
Hindustan Times Hindi

दिल्ली समेत दस शहरों में जान ले रहा वायु प्रदूषण

द लैंसेट प्लैनेटरी हेल्थ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में खुलासा

time-read
2 mins  |
July 05, 2024
प्याज भंडारण की सीमा तय होगी
Hindustan Times Hindi

प्याज भंडारण की सीमा तय होगी

मानसूनी बारिश के असर से आने वाले दिनों में देशभर में प्याज का संकट खड़ा हो सकता है।

time-read
2 mins  |
July 05, 2024
मैनपुरी में बाबा का आश्रम पुलिस ने घेरा
Hindustan Times Hindi

मैनपुरी में बाबा का आश्रम पुलिस ने घेरा

भोले बाबा के बिछवां स्थित आश्रम में ही होने की पूरी संभावना, अंदर जाकर खाली हाथ लौट रही पुलिस

time-read
2 mins  |
July 05, 2024
डेटिंग ऐप से फंसाने में रेस्तरां शामिल
Hindustan Times Hindi

डेटिंग ऐप से फंसाने में रेस्तरां शामिल

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में डेटिंग ऐप स्कैम मामले की जांच के दौरान कई अन्य कैफे और रेस्तरां के नाम सामने आए हैं। बता दें कि 23 जून को एक युवक डेटिंग ऐप पर मिली महिला मित्र से लक्ष्मी नगर में मिलने गया था। युवक से ब्लैक मिरर कैफे के मालिक और कर्मचारियों ने फर्जी बिल के आधार पर जबरन 1.2 लाख रुपये वसूल लिए थे।

time-read
2 mins  |
July 05, 2024