सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को चुनावी चंदे के लिए लाई गई चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक ठहराया है। पांच जजों की संविधान पीठ ने गुरुवार को यह अहम फैसला सुनाते हुए बांड योजना को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया और कहा कि बैंक चुनावी बांड जारी करना तत्काल बंद कर दें। साथ ही जो बांड अभी तक भुनाए नहीं गए हैं, उनका भुगतान भी न करें।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि काले धन पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चुनावी बांड योजना में दानकर्ताओं की पहचान और योगदान के विवरण को गुप्त रखने का कोई औचित्य नहीं है। सर्वोच्च अदालत के इस फैसले को केंद्र सरकार के लिए झटका माना जा रहा है।
पीठ ने दो अलग-अलग मगर सहमति वाले फैसले सुनाए। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने चार जजों की तरफ से और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना ने अपना अलग मत व्यक्त किया। पीठ ने कहा कि चुनावी बांड को अज्ञात रखना सूचना के अधिकार और संविधान के अनुच्छेद 19 (1) (ए) का उल्लंघन है। निजता के मौलिक अधिकार में एक नागरिक की राजनीतिक गोपनीयता और राजनीतिक संबद्धता का अधिकार भी शामिल है। अदालत ने भारतीय स्टेट बैंक को निर्देश दिया है कि वह राजनीतिक दलों को मिले चुनावी बांड की पूरी जानकारी चुनाव आयोग को छह मार्च तक उपलब्ध कराएगा और चुनाव आयोग इस जानकारी को 31 मार्च तक अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित करेगा। संविधान पीठ ने कांग्रेस नेता जया ठाकुर, माकपा, एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म्स व अन्य की तरफ से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया है।
पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर पिछले साल दो नवंबर को अपना फैसला सुरक्षित रखा था। संविधान पीठ में प्रधान न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बीआर गवई, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा थे। पीठ ने कहा कि राजनीतिक दलों को आर्थिक मदद से उसके बदले में कुछ और प्रबंध करने की व्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है। पीठ ने माना कि काले धन पर अंकुश लगाने के लिए सूचना के अधिकार का उल्लंघन उचित नहीं है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 16, 2024 من Jansatta.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 16, 2024 من Jansatta.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
माणिनी कौशिक की याचिका पर राइफल संघ से जवाब मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निशानेबाज माणिनी कौशिक की उस याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) का रुख जानना चाहा जिसमें उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की गई है।
यूनान में प्रज्वलित की गई पेरिस ओलंपिक की मशाल
'अपोलो' (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलंपिक में जलने वाली मशाल मंगलवार को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर प्रज्वलित की गई।
गुकेश ने नेपोमनियाच्ची के साथ ड्रा खेला, संयुक्त शीर्ष बढ़त बरकरार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से ड्रा खेलकर इस खिलाड़ी के साथ संयुक्त शीर्ष बढ़त कायम रखी।
खराब फार्म के कारण आइपीएल से हटे मैक्सवेल
मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत बताई, छह मैच में बल्ले से कोई महत्त्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके
राजस्थान रायल्स ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
जोस बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जोरदार वापसी करते हुए सुनील नारायण के पहले टी20 शतक पर पारी फेरा और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।
'अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामले बढे'
भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत भर है।
यूएनएससी में स्थायी सदस्यों की संख्या बढाना समय की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाया मामला, कहा
सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का दावा, अभिनेता की हत्या की कोशिश के तहत की गई गोलीबारी
आप ने मुफ्त पानी देने का भ्रम पैदा किया
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा
एएसआइ की हत्या कर हमलावर खुद को भी गोली मार दी जान ने
दिल्ली नंदनगरी, ज्योतिनगर इलाके में मंगलवार सुबह गोली मारकर दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब इंसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मीतनगर पुल पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।