चुनावी बांड के विशिष्ट अक्षरांकीय संख्या (यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड) के खुलासे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले रविवार को चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को मिले चंदे के नए आंकड़े जारी कर दिए।
मार्च 2018 से अप्रैल 2019 यानी पिछले आम चुनाव से पहले दलों को मिले भुगतान के आंकड़े सार्वजनिक किए गए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों में राजनीतिक दलों द्वारा किए गए खुलासों की स्कैन की गई प्रतियां शामिल हैं। यह प्रतियां सैकड़ों पृष्ठों में हैं। द्रमुक, अन्नाद्रमुक, जद (सेकु), नेशनल कांफ्रेंस जैसे दल दानदाताओं की पहचान का खुलासा करने वाले कुछ राजनीतिक दलों में शामिल हैं। जबकि भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल और आप जैसे प्रमुख दलों ने निर्वाचन आयोग को इन विवरणों का खुलासा नहीं किया था।
चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2018 में चुनावी बांड योजना के लागू होने के बाद से इनके ( बांड के) माध्यम से सबसे अधिक 6,986.5 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। इसके बाद पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (1,397 करोड़ रुपए), कांग्रेस (1,334 करोड़ रुपए) और भारत राष्ट्र समिति (1,322 करोड़ रुपए) का स्थान रहा। आंकड़ों के मुताबिक, ओड़ीशा की सत्तारूढ़ पार्टी बीजद को 944.5 करोड़ रुपए मिले। इसके बाद द्रमुक ने 656.5 करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने लगभग 442.8 करोड़ रुपए के बांड भुनाए।
रद्द हो चुके चुनावी बांड के शीर्ष खरीदार 'फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज' ने इसके माध्यम से तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक को 509 करोड़ रुपए का दान दिया। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) द्वारा बताए गए 656.5 करोड़ रुपए के चुनावी बांड से प्राप्त कुल प्राप्तियों में 'फ्यूचर गेमिंग 'द्वारा दिया गया दान 77 फीसद से अधिक है। इस कंपनी के मालिक, 'लाटरी किंग' सैंटियागो मार्टिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में हैं।
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 18, 2024 من Jansatta.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة March 18, 2024 من Jansatta.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
माणिनी कौशिक की याचिका पर राइफल संघ से जवाब मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निशानेबाज माणिनी कौशिक की उस याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) का रुख जानना चाहा जिसमें उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की गई है।
यूनान में प्रज्वलित की गई पेरिस ओलंपिक की मशाल
'अपोलो' (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलंपिक में जलने वाली मशाल मंगलवार को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर प्रज्वलित की गई।
गुकेश ने नेपोमनियाच्ची के साथ ड्रा खेला, संयुक्त शीर्ष बढ़त बरकरार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से ड्रा खेलकर इस खिलाड़ी के साथ संयुक्त शीर्ष बढ़त कायम रखी।
खराब फार्म के कारण आइपीएल से हटे मैक्सवेल
मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत बताई, छह मैच में बल्ले से कोई महत्त्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके
राजस्थान रायल्स ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
जोस बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जोरदार वापसी करते हुए सुनील नारायण के पहले टी20 शतक पर पारी फेरा और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।
'अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामले बढे'
भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत भर है।
यूएनएससी में स्थायी सदस्यों की संख्या बढाना समय की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाया मामला, कहा
सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का दावा, अभिनेता की हत्या की कोशिश के तहत की गई गोलीबारी
आप ने मुफ्त पानी देने का भ्रम पैदा किया
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा
एएसआइ की हत्या कर हमलावर खुद को भी गोली मार दी जान ने
दिल्ली नंदनगरी, ज्योतिनगर इलाके में मंगलवार सुबह गोली मारकर दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब इंसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मीतनगर पुल पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।