![तुर्किये में 'ऑपरेशन दोस्त' तुर्किये में 'ऑपरेशन दोस्त'](https://cdn.magzter.com/1622547313/1676707272/articles/kEPPsXbdQ1676973635702/1676973897267.jpg)
गत 6 फरवरी की शाम तुर्किये और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता वाले भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। दोनों देशों में अभी तक 42,000 लोगों के मरने और इससे कई गुना अधिक के घायल होने की पुष्टि हुई है। इस आंकड़े के दुर्भाग्य से कम से कम दोगुना होने की आशंका है, क्योंकि अभी भी काफी लोग मलबे में दबे मिल रहे हैं। एक लाख से अधिक इमारतें ध्वस्त हो गई हैं। अकेले तुर्किये में 35,000 से अधिक, जबकि सीरिया में 6,000 लोग मारे गए हैं। इस भीषण आपदा में बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए दुनिया के 84 देशों की टीमें पहुंच चुकी हैं। इसमें भारत बड़ी भूमिका निभा रहा है। यह बात ध्यान देने योग्य है कि भूकंप से तबाही की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तुर्किये के राष्ट्रपति को फोन कर संवेदना प्रकट की और तुरंत आपदा प्रबंधन टीमें तथा आवश्यक राहत सामग्री भेजने का ऐलान किया।
भारत ‘सच्चा दोस्त'
भारत दोनों आपदाग्रस्त देशों में सबसे पहले मदद करने वाले देशों में था। भारत ने ‘ऑपरेशन दोस्त' के तहत तुर्किये में अभी तक 6 सी-17 मालवाहक विमानों से राहत सामग्री, 30 बिस्तरों वाला मोबाइल अस्पताल, भारी मात्रा में दवाएं, उपकरण, गाड़ियों सहित सभी जरूरी सामान भेजा है। साथ ही, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें जिसमें 1,000 कर्मी, 100 चिकित्सक और डॉग स्क्वाड भी शामिल है, भेजी हैं। आवश्यकता पड़ने पर और सामग्री तथा कर्मी भेजे जाएंगे। भारत में तुर्किये के राजदूत ने अपनी भाषा की एक कहावत से भारत सरकार की तत्परता का स्वागत किया, जिसका हिंदी में अर्थ है- "सच्चा दोस्त वही होता है, जो मुसीबत में काम आता है।"
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 26, 2023 من Panchjanya.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February 26, 2023 من Panchjanya.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![शिक्षा, स्वावलंबन और संस्कार की सरिता शिक्षा, स्वावलंबन और संस्कार की सरिता](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/SIWr3MUpD1678350404814/1678350536289.jpg)
शिक्षा, स्वावलंबन और संस्कार की सरिता
रुद्रपुर स्थित दूधिया बाबा कन्या छात्रावास में छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और स्वावलंबन का पाठ पढ़ाया जा रहा। इस अनूठे छात्रावास के कार्यों से अनेक लोग प्रेरणा प्राप्त कर रहे
![शिवाजी पर वामंपथी श्रद्धा!! शिवाजी पर वामंपथी श्रद्धा!!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/9V19AHHEY1678350212608/1678350388969.jpg)
शिवाजी पर वामंपथी श्रद्धा!!
वामपंथियों ने छत्रपति शिवाजी की जयंती पर भाग्यनगर में उनका पोस्टर लगाया, तो दिल्ली के जेएनयू में इन लोगों ने शिवाजी के चित्र को फाड़कर फेंका दिया। इस दोहरे चरित्र के संकेत क्या हैं !
![कांग्रेस के फैसले, मर्जी परिवार की कांग्रेस के फैसले, मर्जी परिवार की](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/t9R_rRqcM1678350001233/1678350203181.jpg)
कांग्रेस के फैसले, मर्जी परिवार की
कांग्रेस में मनोनीत लोगों द्वारा 'मनोनीत' फैसले लिये जा रहे हैं। किसी उल्लेखनीय चुनावी जीत के बिना कांग्रेस स्वयं को विपक्षी एकता की धुरी मानने की जिद पर अड़ी है जो अन्य को स्वीकार्य नहीं हैं। अधिवेशन में पारित प्रस्ताव बताते हैं कि पार्टी के पास नए विचार के नाम पर विफलताओं का जिम्मा लेने के लिए खड़गे
![फूट ही गया 'ईमानदारी' का गुब्बारा फूट ही गया 'ईमानदारी' का गुब्बारा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/McxbrwnTV1678349825721/1678349993901.jpg)
फूट ही गया 'ईमानदारी' का गुब्बारा
अरविंद केजरीवाल सरकार की 'कट्टर ईमानदारी' का ढोल फट चुका है। उनकी कैबिनेट के 6 में से दो मंत्री सलाखों के पीछे। शराब घोटाले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच की आंच कभी भी केजरीवाल तक पहुंच सकती है
![होली का रंग तो बनारस में जमता था होली का रंग तो बनारस में जमता था](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/ceArmQ9AA1678349494255/1678349814918.jpg)
होली का रंग तो बनारस में जमता था
होली के मौके पर होली गायन की बात न चले यह मुमकिन नहीं। जब भी आपको होली, कजरी, चैती याद आएंगी, पहली आवाज जो दिमाग में उभरती है उसका नाम है- गिरिजा देवी। वे भारतीय संगीत के उन नक्षत्रों में से हैं जिनसे हिन्दुस्थान की सुबहें आबाद और रातें गुलजार रही हैं। उनका ठेठ बनारसी अंदाज। सीधी, खरी और सधुक्कड़ी बातें, लेकिन आवाज में लोच और मिठास। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। अब उनके शिष्यों की कतार हिन्दुस्थानी संगीत की मशाल संभाल रही है। गिरिजा देवी से 2015 में पाञ्चजन्य ने होली के अवसर पर लंबी वार्ता की थी। इस होली पर प्रस्तुत है उस वार्ता के खास अंश
![आनंद का उत्कर्ष फाल्गुन आनंद का उत्कर्ष फाल्गुन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/ahHRByWJi1678349190064/1678349476136.jpg)
आनंद का उत्कर्ष फाल्गुन
भक्त और भगवान का एक रंग हो जाना चरम परिणति माना जाता है और इसी चरम परिणति की याद दिलाने प्रतिवर्ष आता है धरती का प्रिय पाहुन फाल्गुन। इसीलिए वसंत माधव है। राधा तत्व वह मृदु सलिला है जो चिरंतन है, प्रवाहमान है
![नागालैंड की जीत और एक मजबूत भाजपा नागालैंड की जीत और एक मजबूत भाजपा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/iiogaOC4B1678349053687/1678349179023.jpg)
नागालैंड की जीत और एक मजबूत भाजपा
नेफ्यू रियो 5वीं बार नागालैंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।
![सूर्योदय की धरती पर फिर खिला कमल सूर्योदय की धरती पर फिर खिला कमल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/svMZWaTU-1678348852071/1678349040026.jpg)
सूर्योदय की धरती पर फिर खिला कमल
त्रिपुरा और नागालैंड की जनता ने शांति, विकास और सुशासन के भाजपा के तरीके पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। मेघालय में भी भाजपा समर्थित सरकार बनने के पूरे आसार। कांग्रेस और वामदल मिलकर लड़े, लेकिन बुरी तरह परास्त हुए और त्रिपुरा में पैर पसारने की कोशिश करने वाली तृणमूल कांग्रेस को शून्य से संतुष्ट होना पड़ा
![जीवनशैली ठीक तो सब ठीक जीवनशैली ठीक तो सब ठीक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/Pb70x5v5I1678348590382/1678348848075.jpg)
जीवनशैली ठीक तो सब ठीक
कोल्हापुर स्थित श्रीक्षेत्र सिद्धगिरि मठ में आयोजित पंचमहाभूत लोकोत्सव का समापन 26 फरवरी को हुआ। इस सात दिवसीय लोकोत्सव में लगभग 35,00,000 लोग शामिल हुए। इन लोगों को पर्यावरण को बचाने का संकल्प दिलाया गया
![नाकाम किए मिशनरी नाकाम किए मिशनरी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/25116/1240732/pXR7Tz7zM1678348291074/1678348583361.jpg)
नाकाम किए मिशनरी
भारत के इतिहास में पहली बार बंजारा समाज का महाकुंभ महाराष्ट्र के जलगांव जिले के गोद्री ग्राम में संपन्न हुआ। इससे पहली बार भारत और विश्व को बंजारा समाज, संस्कृति एवं इतिहास के दर्शन हुए। एक हजार से भी ज्यादा संतों और 15 लाख श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। इससे बंजारा समाज को हिन्दुओं से अलग करने और कन्वर्ट करने की मिशनरियों की साजिश नाकाम हो गई