
निद्रा सुषुप्तावस्था का दूसरा नाम है। इस अवस्था में व्यक्ति चेतनाहीन हो जाता है, उसे बाह्य संसार का कुछ भी ज्ञान नहीं रहता है और न ही उसके सामने कोई काल्पनिक संसार ही रहता है। बाह्य संसार के ज्ञान की अवस्था जागृतावस्था है और काल्पनिक संसार के ज्ञान की अवस्था स्वप्न कहलाती है। तुरिया अवस्था ब्रह्म ज्ञान की होती है। यह अवस्था केवल योग साधना से प्राप्त होती है और दुर्लभ है।
जाग्रतावस्था में शक्ति का प्रवाह मस्तिष्क की और होता है, इस कारण शरीर के दूसरे अंगों को पर्याप्त शक्ति नहीं मिल पाती । निद्रावस्था में शारीरक थकान दूर होकर शरीर और मन स्वस्थ होता है।
निद्रा और स्वास्थ्य
निद्रावस्था मे मनुष्य विचारशून्य हो जाता है और उसके मस्तिष्क की प्रबल क्रियाएँ रुक-सी जाती हैं और ऐसी अवस्था में शक्ति का संचार शरीर के दूसरे अंगों की ओर होने लगता है।
पाचनक्रिया के भलि-भाँति होने के लिए विचारों का चलना बंद होना आवश्यक है। निद्रावस्था में पाचनक्रिया सुचारू रूप से होती है।
निद्रा मनुष्य के सही स्वास्थ्य की सूचक है, प्रतिदिन निर्विघ्न निद्रा होना स्वास्थ्यप्रद होता है।
आचार्य चरक ने निद्रा की सांगोपांग सुंदर विवेचना की है-
"यदा तु मनसि क्लान्ते क्लमान्विताः कर्मात्मानः ।
विषयेभ्यो निवर्तन्ते तदा स्वपिति मानवः ॥"
अर्थात पुरुष कर्म वृत्ति एवं उसके कारण विशेषतया मन जब थक जाता है तो बाह्य विषयों से निवृत हो जाता है और फलत: व्यक्ति सो जाता है।
वस्तुतः निद्रा व्यस्त जीवन में पूर्ण शांति प्रदान करती है। जिस प्रकार गर्भस्थ शिशु माता के घर में सब प्रकार से सुरक्षित हो कर सोता है, उसी प्रकार जीव भी अपने को सब प्रकार की उत्तेजनाओं से दूर रख कर सब प्रकार से सुरक्षित होकर शयन काल में मानव गर्भस्थ शिशु का अभिनय करता है।
हृदय अधोमुख कमल के समान है। व्यक्ति के जगे रहने पर वह विकसित होता है और सो जाने पर निमीलित हो जाता है। हृदय संपूर्ण चेतनाओं का अधिष्ठान है। उस अधिष्ठान में तमोगुण का प्रवेश होने से प्राणियों में निद्रा का प्रवेश हो जाता है।
मानसिक स्वास्थ्य के लिए तो निद्रा आवश्यक है ही, अपितु निद्रा शारीरीक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करती है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2022 من Jyotish Sagar.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة September 2022 من Jyotish Sagar.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول

केकड़ी के अष्टमुखी शिवलिंग
शिवलिंग का वृत्ताकार ऊर्ध्वभाग ब्रह्माण्ड का द्योतक माना जाता है। इस मन्दिर में पशुपतिनाथ के साथ उनके परिवार (शिव परिवार) की सुन्दर एवं वृहद् प्रतिमाओं को भी स्थापित किया गया है।

मिथुन लग्न के नवम भाव में स्थित - गुरु एवं शुक्र के फल
प्रस्तुत लेखमाला \"कैसे करें सटीक फलादेश?\" के अन्तर्गत मिथुन लग्न के नवम भाव में स्थित सूर्यादि नवग्रहों के फलों का विवेचन किया जा रहा है, जिसमें अभी तक सूर्य से बुध तक के फलों का विवेचन किया जा चुका है। उसी क्रम में प्रस्तुत आलेख में गुरु एवं शुक्र के नवम भाव में राशिगत, भावगत, नक्षत्रगत, युतिजन्य व दृष्टिजन्य फलों का विवेचन कर रहे हैं।

उत्तर दिशा का महत्त्व और उसके गुण-दोष
उत्तर दिशा के ऊँचा होने या उत्तर दिशा में किसी भी प्रकार का वजन होने पर अथवा वहाँ पर पृथ्वी तत्त्व आने पर जलतत्त्व की खराबी हो जाती है।

इतिहास के झरोखे से प्रयागराज महाकुम्भ
इटली का निकोलाई मनुची 1656 से 1717 में अपनी मृत्यु पर्यन्त भारत में ही रहा और मुगलों सहित विभिन्न सेनाओं में सेनानायक के रूप में रहा।

'कश्मीर' पूर्व में था 'कश्यपमीर'!
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में दिल्ली में एक किताब के विमोचन कार्यक्रम में कहा था कि 'कश्मीर' को 'कश्यप की भूमि' के नाम से जाना जाता है।

क्यों सफल नहीं हो पा रही है गुजरात की 'गिफ्ट सिटी' एक वास्तु विश्लेषण
गिफ्ट सिटी की प्लानिंग इस प्रकार की गई है कि साबरमती नदी इसकी पश्चिम दिशा में है। यदि इसके विपरीत गिफ्ट सिटी की प्लानिंग साबरमती नदी के दूसरी ओर की गई होती, तो गिफ्ट सिटी की पूर्व दिशा में आ जाती।

त्रिक भाव रहस्य - षष्ठ भाव और अभिवृद्धि
षष्ठ भाव एक ओर तो हमें विभिन्न प्रकार के रोगों और शत्रुओं से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है, वहीं दूसरी ओर ऋण अर्थात् कर्ज के लेन-देन के विषय में ताकतवर बनाता है।

लोककल्याणकारी देवता शिव
देवाधिदेव शिव लोककल्याणकारी देवता हैं। शिव अनादि एवं अनन्त हैं। शिव शक्ति का ही आदिरूप त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु एवं महेश में शिव को जहाँ संहार देवता माना है, वहाँ उनका आशुतोष रूप है अर्थात् शीघ्र प्रसन्न होने वाले देव।

प्रयागराज महाकुम्भ का शुभारम्भ - रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं ने किया संगम स्नान
प्रयागराज महाकुम्भ, 2025 ने 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) को अपने शुभारम्भ से ही एक नए इतिहास की रचना की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। यह महाकुम्भ अपने प्रत्येक आयोजन में नया इतिहास रचता है।

रात्रि जागरण एवं चार प्रहर पूजा - 26 फरवरी, 2025 (बुधवार)
नकेवल शैव धर्मावलम्बियों के लिए, वरन् समस्त सनातनधर्मियों के लिए 'महाशिवरात्रि' एक बड़ा पर्व है। इस पर्व के तीन स्तम्भ हैं: 1. उपवास, 2. रात्रि जागरण, 3. भगवान् शिव का पूजन एवं अभिषेक।