![रात को सोने से पहले बालों को दें भरपूर प्यार और देखभाल रात को सोने से पहले बालों को दें भरपूर प्यार और देखभाल](https://cdn.magzter.com/Grehalakshmi/1696398891/articles/OZnZQzQtF1696488458255/1696488610777.jpg)
बाल किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। आमतौर पर, खूबसूरत व लंबे बाल की चाहत तो महिलाएं रखती हैं लेकिन हेयर केयर के लिए पर्याप्त समय निकाल पाना हर महिला के लिए संभव नहीं होता है। घर-ऑफिस की जिम्मेदारियों के कारण वह इतना बिजी रहती हैं कि चाहकर भी खुद को समय नहीं दे पातीं। वहीं दूसरी ओर, खानपान में बरती गई कोताही, तनाव, हीट स्टाइलिंग प्रॉडक्ट और पर्यावरणीय कारक आपके बालों को काफी खराब करते हैं। प्रेगनेंसी या मेनोपॉज के बाद महिलाओं को बाल झड़ने और असमय सफेद बालों की दिक्कत शुरू हो जाती है।
इस स्थिति में सबसे अच्छा तरीका है कि आप रात में अपने बालों की देखभाल करें। रात को सोने से पहले आप खुद पर पर्याप्त ध्यान दे सकती हैं। वहीं, इस समय की गई जरा-सी देखभाल आपके बालों पर अच्छा असर दिखाती है तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि रात को सोने से पहले कैसे आप अपने बालों की देखभाल कर सकती हैं-
रात में हेयर केयर रूटीन जरूरी क्यों है
हो सकता है कि आपके मन में यह सवाल आता हो कि नाइट में एक अच्छा हेयर केयर रूटीन फॉलो करना इतना क्यों आवश्यक है। इसकी कई वजहें हैं। सबसे पहले तो आपके बाल दिन भर काफी कुछ सहन करते हैं और ऐसे में अगर आप रात में अपने बालों की केयर नहीं करती हैं और उन्हें पैम्पर नहीं करती हैं तो ऐसे में डैमेज्ड हेयर उलझे हुए और सूखे हो सकते हैं, खासकर यदि आपके बाल पहले से ही ब्लीच्ड या डैमेज्ड हैं। याद रखें कि पूरे दिन आपके बाल हवा, बारिश और धूप आदि झेलते हैं, ऐसे में रात में हेयर केयर रूटीन आपके बालों को थकने, स्प्लिट एंड्स बनने और यहां तक कि रंग बदलने से भी बचाता है।
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 2023 من Grehlakshmi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة October 2023 من Grehlakshmi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول