लिपस्टिक लुक बनाएं अट्रैक्टिव
Grihshobha - Hindi|January Second 2023
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए लिपस्टिक से जुड़ी इन बातों को जानना आप के लिए बेहद जरूरी है...
गरिमा पंकज
लिपस्टिक लुक बनाएं अट्रैक्टिव

शोख गुलाबी होंठों पर कितनी ही शायरी लिखी जा चुकी हैं. किसी भी महिला या लड़की के पर्स में मेकअप का कोई और सामान हो या न हो पर लिपस्टिक या लिपग्लौस जरूर होता है. मेकअप में लिपस्टिक की क्या अहमियत होती है इसे सिर्फ महिलाएं ही समझ सकती हैं. लिपस्टिक के कलर से ले कर उस की वैरायटी तक से कोई भी महिला कंप्रोमाइज नहीं करना चाहती.

आजकल मार्केट में लिपस्टिक के अनगिनत कलर्स और ढेरों वैरायटी मौजूद हैं, इस कारण अपनी जरूरत के अनुसार सलैक्शन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. इस के अलावा लिपिस्टिक से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जिन्हें जानना हर महिला के लिए जरूरी है.

इस संदर्भ में ऐक्सपर्ट गुंजन अघेरा पटेल, सैलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट से जानकारी ली. उन के अनुसार लिपस्टिक कई तरह की होती है:

मैट लिपस्टिक

लिप्स को ड्राई लुक के साथसाथ लौंग स्टे देने के लिए मैट लिपस्टिक अच्छी होती है. होंठ फटे हुए हैं तो इसे लगाने से लुक बिगड़ सकता है. इस लिपस्टिक को लगाने का सब से बड़ा फायदा यह होता है कि यह लौंग लास्टिंग है, इसलिए आप किसी भी बड़ी औफिशयल मीटिंग या पार्टी में इसे लगा कर जा सकती हैं.

क्रीम लिपस्टिक

इस का लुक भी मैट लिपस्टिक की तरह आता है. लेकिन इसे अप्लाई करने के बाद होंठ ड्राई नहीं दिखते क्योंकि क्रीम लिपस्टिक में मैट से ज्यादा मौइस्चराइजर होता है जो लिप्स को स्मूथ लुक देता है. यह कई बार फैल भी जाती है, इसलिए इस लिपस्टिक को आप ऐसी जगह ही लगा कर जाएं जहां खानापीना कम हो या आप दोबारा लिपस्टिक लगा सकती हों. इसे लगाने से पहले होंठों पर आउटलाइन जरूर कर लें.

लिप ग्लौस

होंठों को शाइनी और चमकीला दिखाने के लिए लिपग्लौस लगाया जाता है. लिपस्टिक के ऊपर इसे लगाएंगी तो लिपस्टिक का कलर भी शाइनी नजर आएगा.

लिप टिंट

लिपस्टिक लगाने का मूड नहीं है और लिपस्टिक जैसा लुक भी चाहिए तो लिप टिंट इस जरूरत को पूरा कर सकता है. यह आजकल काफी ट्रैंडी है और आप के लिप्स को नैचुरल लुक देता है.

लिक्विड लिपस्टिक

लिक्विड लिपस्टिक लौंग लास्टिंग होती है. इस से भी लिप्स को मैट फिनिश मिलती है, साथ ही यह लंबे समय तक स्टे भी करती है.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January Second 2023 من Grihshobha - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة January Second 2023 من Grihshobha - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من GRIHSHOBHA - HINDI مشاهدة الكل
फिल्म वालों की शादी परदे पर कुछ हकीकत में कुछ
Grihshobha - Hindi

फिल्म वालों की शादी परदे पर कुछ हकीकत में कुछ

फिल्म इंडस्ट्री प्यार के लिए जान देने वाली प्रेमिका या प्रेमी की प्रेमगाथा फिल्मों में तो दिखाते हैं, मगर असल जिंदगी में इनका प्यार कैसा होता है, क्या जानना नहीं चाहेंगे.....

time-read
3 mins  |
September First 2024
बौलीवुड में ग्रुपबाजी बहुत है शबीना खान नृत्य निर्देशक
Grihshobha - Hindi

बौलीवुड में ग्रुपबाजी बहुत है शबीना खान नृत्य निर्देशक

एक नृत्य निर्देशक के रूप में शबीना ने न सिर्फ नाम बल्कि पैसा भी कमाया. जानिए, कुछ दिलचस्प बातें खुद उन्हीं से....

time-read
6 mins  |
September First 2024
ऐसे पाएं उभरी नीली नसों से छुटकारा
Grihshobha - Hindi

ऐसे पाएं उभरी नीली नसों से छुटकारा

टांगों व जांघों पर मकड़ीनुमा नीली नसों से कैसे नजात पाएं, जरूर जानिए...

time-read
4 mins  |
September First 2024
इस्तांबुल करीब से देखें इतिहास
Grihshobha - Hindi

इस्तांबुल करीब से देखें इतिहास

कुदरती नजरों और ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से देखना चाहते हैं, तो इस्तांबुल की सैर पर जाइए...

time-read
10 mins  |
September First 2024
नकली बारिश राहत या नुकसान
Grihshobha - Hindi

नकली बारिश राहत या नुकसान

नकली बारिश कैसे होती है और इस के फायदे और नुकसान क्या हैं, एक बार जानिए जरूर...

time-read
6 mins  |
September First 2024
राजस्थानी जायकों की बात निराली
Grihshobha - Hindi

राजस्थानी जायकों की बात निराली

राजस्थान न सिर्फ पर्यटन के लिए, बल्कि अपने विशिष्ट पहनावे और खानपान के लिए भी खासा मशहूर है.....

time-read
5 mins  |
September First 2024
एक नई भाषा है इमोजी
Grihshobha - Hindi

एक नई भाषा है इमोजी

जब शब्द कम पड़ जाएं तो इमोजी उन्हें किस तरह पूरा कर देती है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
3 mins  |
September First 2024
डिजिटल अरैस्ट ठगी का नया तरीका
Grihshobha - Hindi

डिजिटल अरैस्ट ठगी का नया तरीका

आजकल ठगी का नया ट्रेंड चला है, जिसे औनलाइन अरेस्ट कहते हैं. क्या है यह और कैसे आप इस के शिकार बन सकते हैं, जानिए.....

time-read
2 mins  |
September First 2024
क्या पेरैंटस लव मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं
Grihshobha - Hindi

क्या पेरैंटस लव मैरिज के लिए तैयार नहीं हैं

जब आप को हो गया हो प्यार मगर पेरैंट्स इस मैरिज के लिए न हों तैयार, तो फिर क्या करें....

time-read
6 mins  |
September First 2024
टेस्ट में टिवस्ट
Grihshobha - Hindi

टेस्ट में टिवस्ट

फ़ूड रेसिपीज

time-read
2 mins  |
September First 2024