![बौयकौट गैंग बनाम फिल्म पठान बौयकौट गैंग बनाम फिल्म पठान](https://cdn.magzter.com/1338803896/1674548219/articles/kBrMYtDwv1675245339400/1675246067357.jpg)
जब से यशराज फिल्म्स ने अपनी 23 जनवरी, 2023 को प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'पठान' का गीत 'बेशर्म रंग...' यूट्यूब पर डाला और इस गाने के एक दृश्य की तसवीर (जिस में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी पहने हुए नजर आती हैं) को मीडिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित की, तब से इस गाने और दीपिका के पहनावे पर हंगामा मचाते हुए सोशल मीडिया पर तथाकथित 'बौयकौट गैंग' ने फिल्म 'पठान' का बौयकौट करने की जोरदार तरीके से मांग उठाई, जिस के समर्थन में मध्य प्रदेश राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कूद पड़े.
वहीं महाराष्ट्र में भाजपा विधायक राम कदम भी पीछे नहीं रहे. इस के बाद पूरे देश में हर जगह, सोशल मीडिया के हर प्लेटफौर्म से ले कर समाचार चैनलों पर फिल्म 'पठान' और इस फिल्म के गाने 'बेशर्म रंग...' को ले कर बहस छिड़ गई.
मीडिया भी अपनी डफली बजाने लगा, जिस का नुकसान के बजाय सब से बड़ा फायदा यशराज फिल्म्स को हुआ. बौयकौट गैंग ने यशराज फिल्म्स की फिल्म 'पठान' को बिना एक भी पैसा खर्च किए अरबों रुपयों की पब्लिसिटी दिला दी. यह पब्लिसिटी सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मिल गई. अब फिल्म 'पठान' बच्चेबच्चे की जबान पर है. इस तरह यशराज फिल्म्स, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण का अपना मसकद पूरा हो गया.
जिम्मेदार कौन
अब फिल्म 'पठान' को बौक्स ऑफिस पर सुपरहिट कराने की भी एक मुहिम कम से कम सोशल मीडिया पर जम कर चल रही है. नया वर्ष शुरू होने पर 'बौयकौट गैंग' तो लापता हो गया है, मगर सोशल मीडिया पर फिल्म 'पठान' के पक्ष में जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है. यहां तक कि पठान के समर्थन में 'इंडियन आर्मी सेना' भी मैदान में उतर चुकी है.
अफसोस की बात यह है कि इस में आम लोग ही नहीं बल्कि तमाम न्यूज चैनलों के अपनेआप को महान संपादक घोषित कर चुके संपादक व पत्रकार भी शामिल हो गए. ये पढ़ेलिखे लोग भूल गए कि वर्तमान सरकार ने फिल्म मेकर को पंगु बना कर रख दिया है. अब वर्तमान सरकार जब चाहे जिस फिल्म को चाहे बिना कुछ कहे, सिनेमाघर तक पहुंचने से रोक दे. इस के लिए वर्तमान सरकार को 'बौयकौट गैंग' के सहारे की जरूरत नहीं है.
सरकार ने हर फिल्मकार के पर कतर दिए हैं
هذه القصة مأخوذة من طبعة January Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة January Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...