![खुशहाल दांपत्य के लिए जरूरी है सैक्स खुशहाल दांपत्य के लिए जरूरी है सैक्स](https://cdn.magzter.com/1338803896/1676884094/articles/9TuUu7ulU1677068684124/1677068909427.jpg)
ऐसा माना जाता है कि शादीशुदा जिंदगी में सैक्स लाइफ अच्छी हो तो शादीशुदा जिंदगी खुशनुमा रहती है. विभिन्न शोधों में यह बात सामने आ चुकी है कि जिन कपल्स की सैक्स लाइफ अच्छी होती है, वे लंबे समय तक स्वस्थ उम्र जीते हैं, लेकिन कई बार दांपत्य जीवन में एक समय के बाद बोरियत आने लगती है. जिंदगी कुछ नीरस सी हो जाती है. कुछ भी नया नहीं होता. हम एकदूसरे से बोर होने लगते हैं. हमारे रिश्ते में बोरियत सी आ जाती है और हम एकदूसरे की परवाह किए बिना अपनी दुनिया में खो जाना चाहते हैं.
हम अपने किसी निर्णय में एकदूसरे की दखलंदाजी को बरदाश्त नहीं कर पाते और आए दिन लड़ाई होने लगती है.
यदि आप की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो आप को आवश्यकता है अपने रिश्ते को दोबारा निखारने की.
दांपत्य जीवन को लंबे समय तक तरोताजा रखने के लिए सैक्स लाइफ का एक अहम रोल होता है इस के लिए सब से जरूरी है खुद को स्वस्थ एवं हमेशा ऊर्जा से भरा हुआ रखना.
आजकल भागमभाग वाला हमारी जो लाइफस्टाइल है उस में खुद को स्वस्थ रखना किसी चुनौती से कम नहीं. रात को देर से सोना, सुबह देर से उठना, बेवक्त खानापीना, अपना फ्री समय मोबाइल और टीवी के सामने बिताने आदि से हमें खुद को स्वस्थ्य रखने का वक्त ही नहीं मिल पाता और हम 40-45 की उम्र तक खुद को फिट और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस नहीं कर पाते जिस का प्रभाव हमारी सैक्स लाइफ पर भी पड़ता है.
कई बार हम पार्टनर की इच्छा को पूरी नहीं कर पाते जिस के कारण हमारे रिश्ते में बोरियत आने लगती है और हमारी सैक्स लाइफ जल्दी खत्म हो जाती है, इसलिए यदि आप अपने रिश्ते को लंबे समय तक खुशनुमा बनाए रखना चाहते हैं तो खुद को स्वस्थ रखें ताकि आप अपने पार्टनर की इच्छा को पूरा कर सकें.
उम्र के हर पड़ाव पर खासकर 40-45 वर्ष के बीच खुद को स्वस्थ एवं हमेशा ऊर्जा से भरा हुआ रखने के लिए शरीर का स्वस्थ होना सब से आवश्यक है ताकि आप असमय होने वाली बीमारियों से दूर रह सकें और अपनी सैक्स लाइफ का लंबे समय तक भरपूर मजा ले सकें. इस के लिए आवश्यक है कुछ बातों को अपनाने या अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की ताकि आप के रिश्ते में कभी बोरियत न आए और आप का दांपत्य जीवन हमेशा फ्रैश और खुशियों से भरा रहे.
هذه القصة مأخوذة من طبعة February Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة February Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...