हैप्पी प्रेगनेंसी के सिंपल सीक्रेट्स
Grihshobha - Hindi|March Second 2023
अगर आप पहली बार मां बन रही हैं, तो आप के लिए यह जानना बेहद जरूरी है...
गरिमा पंकज
हैप्पी प्रेगनेंसी के सिंपल सीक्रेट्स

मां बनने का एहसास दुनिया का सब से खूबसूरत एहसास होता है लेकिन 9 महीने की गर्भावस्था का यह समय काफी कठिन और नाजुक भी होता है. जरा सी लापरवाही से प्रेगनेंसी में कौंप्लिकेशंस आ सकते हैं. बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. पहली और तीसरी तिमाही काफी नाजुक होती है. इसलिए इस समय मां को अपना भरपूर ख्याल रखना चाहिए. अपनी डाइट, लाइफस्टाइल, ऐक्सरसाइज के साथसाथ मैंटल हैल्थ को ले कर भी पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि वह स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सके.

हैल्दी प्रेगनेंसी के लिए इन बातों का खयाल जरूर रखें:

सही और पौष्टिक खानपान

गर्भावस्था के पूरे 9 महीने खानपान में कोई भी लापरवाही न बरतें. आप जो भी खाएंगी वह आप के शिशु को भी लगेगा. प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं बल्कि कंसीव करने से पहले और डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए. प्रेगनेंसी में पौष्टिक आहार लेने से उस के मस्तिष्क का सही विकास होने में मदद मिलती है और जन्म के समय शिशु का वजन भी ठीक रहता है.

संतुलित आहार से शिशु में जन्मजात विकार से भी बचाव होता है. अकसर प्रेगनेंसी के पहले महीने में कुछ महिलाओं को उलटी, मितली, भूख न लगना, थकान जैसी परेशानियां होती हैं जिस से उन्हें खाने में परेशानी आती है. मगर इस समय भी अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर सब्जियां, फल, नट्स, दूध आदि जरूर लें.

प्रेगनेंसी के 9 महीनों में शरीर शिशु के पोषण और विकास के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा होता है. इस समय में शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है जिसे उबले अंडे, मछली, कम वसा वाला मांस, बींस जैसे राजमा, लोबिया, मूंग और साबूत मूंग, मेवे, सोया और दाल आदि से पूरा किया जा सकता है. अंडा काफी पौष्टिक होता है. उस में प्रोटीन, बायोटिन, कोलेस्ट्रॉल, विटामिन डी, ऐंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए ये भी प्रैगनैंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्तागोभी और ब्रोकली को शामिल करना चाहिए. इन के अलावा फलियां जैसे बींस और सहजन भी खाना चाहिए. इन में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्सियम की अधिक मात्रा होती है जिन की जरूरत प्रैगनेंट महिलाओं को होती है.

هذه القصة مأخوذة من طبعة March Second 2023 من Grihshobha - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة March Second 2023 من Grihshobha - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من GRIHSHOBHA - HINDI مشاهدة الكل
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
Grihshobha - Hindi

गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती

शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....

time-read
6 mins  |
February First 2025
कपल्स रोमांस है तो चांस है
Grihshobha - Hindi

कपल्स रोमांस है तो चांस है

रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....

time-read
3 mins  |
February First 2025
होम लोन लेने से पहले
Grihshobha - Hindi

होम लोन लेने से पहले

अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...

time-read
3 mins  |
February First 2025
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
Grihshobha - Hindi

युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम

पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
10+ mins  |
February First 2025
7 टिप्स रूठों को मनाने के
Grihshobha - Hindi

7 टिप्स रूठों को मनाने के

रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....

time-read
2 mins  |
February First 2025
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
Grihshobha - Hindi

बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग

आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....

time-read
3 mins  |
February First 2025
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
Grihshobha - Hindi

बिना शौपिंग पाएं नया लुक

घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....

time-read
4 mins  |
February First 2025
ईवनिंग स्नैक्स
Grihshobha - Hindi

ईवनिंग स्नैक्स

शाम के स्नैक रेसिपीज

time-read
4 mins  |
February First 2025
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
Grihshobha - Hindi

फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट

सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...

time-read
3 mins  |
February First 2025
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
Grihshobha - Hindi

लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है

नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...

time-read
3 mins  |
February First 2025