![महिला उत्पीड़न क़पडे नहीं डे सोच बदलो महिला उत्पीड़न क़पडे नहीं डे सोच बदलो](https://cdn.magzter.com/1338803896/1682270614/articles/lfMc7zni-1682334197302/1682334707957.jpg)
झारखंड के दुमका शहर में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को एक लड़के ने सिर्फ इसलिए जिंदा जला दिया क्योंकि लड़की ने लड़के के प्यार को न कर दिया. लड़की नाबालिक थी और लड़के ने उसे धमकी दी थी कि अगर उस ने उस से बात करने से मना किया तो वह उसे जान से मार डालेगा. जब लड़की ने उस की बात नहीं मानी तो लड़के ने उस के ऊपर पैट्रोल डाल कर आग लगा दी. बुरी तरह से जली लड़की ने 5 दिन बाद दम तोड़ दिया.
हैरानी तो इस बात की हो रही थी कि आरोपी शाहरुख को जब पुलिस पकड़ कर ले जा रही थी तब उस की आंखों में दुख, पछतावा या हिचकिचाहट नहीं थी, बल्कि वह मुसकरा रहा था. वह सीना ताने ऐसे चल रहा था जैसे उस ने कोई जंग जीत ली हो. इस से तो यही लगता है कि पितृसत्तात्मक समाज में उसे भी बचपन से यही सीख मिली है कि वह पुरुष है तो उस की बात उस से कमजोर लोगों खासकर महिलाओं को माननी ही होगी.
लड़का दूसरे धर्म का था. लेकिन मामला यहां सिर्फ मजहब का नहीं, बल्कि यह था कि इनकार करने वाली लड़की थी और सुनने वाला लड़का. वैसे इस तरह के मसले पर सारे पुरुष हममजहब हो जाते हैं. पुरुष हिंसा का रास्ता इसलिए अपनाता है क्योंकि वह केवल इसी माध्यम से सबकुछ प्राप्त कर सकता है जिसे वह एक मर्द होने के कारण अपना हक समझता है. 'डर' और 'अंजाम' जैसी फिल्में इसी सोच के इर्दगिर्द बनीं थी कि 'तू हां कर या न कर, तू है मेरी किरण...' ऐसे सिरफिरे लोगों को लगता है लड़की के न करने से क्या होता है. वह उसे चाहिए तो बस चाहिए और जब ऐसा नहीं हो पाता तो वह उस की जान लेने से भी नहीं हिचकिचाता है.
बदले की भावना
'नैशनल लाइब्रेरी औफ मैडिसन' में पुरुषों की इसी रिजैक्शन सैंसिटिविटी पर कई स्टडीज की हैं, जो स्वीडन से ले कर बंगलादेश जैसे छोटेबड़े कई देशों में हुईं, जहां पाया गया कि रिजैक्शन के मामले में करीब सारे पुरुष एक ही पायदान पर खड़े हैं, औरत की न को कहीं न कहीं इसे पौरुष पर चोट मानते हैं और मन में बदला लेने की सोच बैठते हैं.
هذه القصة مأخوذة من طبعة April Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة April Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...