साउथ इंडिया की बैस्ट डैस्टिनेशंस
Grihshobha - Hindi|April Second 2023
अगर आप इस गरमी दक्षिण भारत की सैर पर जाना चाहते हैं, तो ये जगह आप के लिए एकदम सही विकल्प होंगे...
गरिमा पंकज
साउथ इंडिया की बैस्ट डैस्टिनेशंस

भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां का आनंद आप गरमी के मौसम में ले सकते हैं. हरेभरे पहाड़, झरने, झीलें, जंगल और मनमोहक घाटियां हर प्रकृति प्रेमी का दिल जीत लेती हैं. अगर आप भी इस तरह के किसी जगह की तलाश में हैं तो दक्षिण भारत बेहतर विकल्प है, वहां के बहुत से इलाके गरमियों के दौरान भी खूबसूरत मौसम के साथ आप का इंतजार करते हैं. आप इन 5 बैस्ट जगहों का रुख कर सकते हैं:

कुर्ग

कुर्ग 'भारत के स्कौटलैंड' के रूप में भी जाना जाता है. यह दक्षिण भारत में गरमी की छुट्टियों में घूमने के लिए सब से अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक है. कुर्ग शब्द की उत्पत्ति कोडगु से हुई थी. पश्चिमी घाट में बसा कुर्ग प्रकृति और रोमांच के शौकीनों के लिए एक बेहतरीन जगह है. घने पहाड़ों और धुंध से घिरा कुर्ग प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग है. रहस्यपूर्ण पहाड़ों के चारों ओर मंडराते बादल आप को इस जगह से प्यार करने को मजबूर कर देंगे.

सुहावने मौसम के साथ कुर्ग पर्यटकों के लिए एक यादगार और सुखदायक यात्रा का अनुभव मुहैया कराता है. कर्नाटक का यह छोटा सा शहर अपनी विविध वनस्पतियों, जीवों, सुगंधित मसालों और कौफी के बागानों के लिए भी जाना जाता है. यहां कई तिब्बती बस्तियां भी देखी जा सकती हैं.

नीलकंडी झरना: कुर्ग में स्थित इस झरने को हनी वैली और नीलकंडी झरना भी कहते हैं. यहां 50 फुट से अधिक ऊंचाई से पानी नीचे गिरता है. नीलकंडी झरना आसपास की हरियाली से पूरी तरह से ढका हुआ है और यहां जा कर प्रकृति को करीब से एहसास करना लोगों को रोचक लगता है. इसलिए यहां पर प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में देश और विदेशों से पर्यटक आते हैं. इसी तरह यहां का इरप्पु झरना और अभय जलप्रपात भी देखने लायक है.

मोदिकेरी किला: यह किला भारत का एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में पहचाना जाता है. कुर्ग का यह प्रमुख किला हजारों साल पुराना है और इस किले को मर्करा किला के नाम से भी पहचाना जाता है. इस किले को देखने के लिए विदेशी पर्यटक प्रतिवर्ष आते हैं. पुराने समय में इस किले का नाम मर्करा किला था. लेकिन मैसूर सरकार के द्वारा इस किले के नाम को बदल कर मोदिकेरी किला कर दिया गया.

هذه القصة مأخوذة من طبعة April Second 2023 من Grihshobha - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

هذه القصة مأخوذة من طبعة April Second 2023 من Grihshobha - Hindi.

ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.

المزيد من القصص من GRIHSHOBHA - HINDI مشاهدة الكل
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
Grihshobha - Hindi

गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती

शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....

time-read
6 mins  |
February First 2025
कपल्स रोमांस है तो चांस है
Grihshobha - Hindi

कपल्स रोमांस है तो चांस है

रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....

time-read
3 mins  |
February First 2025
होम लोन लेने से पहले
Grihshobha - Hindi

होम लोन लेने से पहले

अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...

time-read
3 mins  |
February First 2025
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
Grihshobha - Hindi

युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम

पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
10+ mins  |
February First 2025
7 टिप्स रूठों को मनाने के
Grihshobha - Hindi

7 टिप्स रूठों को मनाने के

रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....

time-read
2 mins  |
February First 2025
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
Grihshobha - Hindi

बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग

आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....

time-read
3 mins  |
February First 2025
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
Grihshobha - Hindi

बिना शौपिंग पाएं नया लुक

घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....

time-read
4 mins  |
February First 2025
ईवनिंग स्नैक्स
Grihshobha - Hindi

ईवनिंग स्नैक्स

शाम के स्नैक रेसिपीज

time-read
4 mins  |
February First 2025
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
Grihshobha - Hindi

फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट

सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...

time-read
3 mins  |
February First 2025
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
Grihshobha - Hindi

लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है

नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...

time-read
3 mins  |
February First 2025