![यौन उत्पीड़न पर घिनौनी राजनीति यौन उत्पीड़न पर घिनौनी राजनीति](https://cdn.magzter.com/1338803896/1692869963/articles/ILFLesFVd1692877748980/1692878129092.jpg)
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा खासकर महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान ही वकील और भाजपा की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज जिन्हें हाल ही में बीजेपी ने दिल्ली प्रदेश संगठन में राज्य सचिव नियुक्त किया है ने दलील दी कि पश्चिम बंगाल में भी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 9 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. उन्होंने अदालत से कहा कि यह अदालत जिस भी तरीके से मणिपुर में मामले की जांच कराना चाहती है ठीक उसी तरह की जांच पश्चिम बंगाल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और केरल में भी होनी चाहिए क्योंकि वहां भी इसी तरह की घटनाएं हुई हैं.
इस दलील को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ उसे हम यह कह कर उचित नहीं ठहरा सकते कि ऐसा कहीं और भी हुआ है. यह घटना अभूतपूर्व है. यहां हिंसा सांप्रदायिक भी है और विभिन्न संप्रदायों के बीच भेदभाव, घृणा या पूर्वाग्रह से ग्रस्त भी है.
हकीकत यही है कि महज यह दलील दे कर कि इस तरह की घटनाएं अलगअलग जगह पहले भी हो चुकी हैं, न्याय विभाग अपने दायित्व से मुंह नहीं मोड़ सकता. जबकि यहां हालात और मामले की गंभीरता एक अलग ही लैवल पर है. हम इस की तुलना पश्चिम बंगाल या किसी अन्य राज्य की घटना से नहीं कर सकते. मणिपुर में जो कुछ हुआ वह मानवता को शर्मसार करने वाला है.
हम मणिपुर की घटना को इस आधार पर उचित नहीं ठहरा सकते कि ऐसी घटनाएं अन्य राज्यों में भी हुई हैं. यह कानून और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन दोनों महिलाओं को न्याय मिले. इस तरह के मामलों में सब से पहले सरकार का यह दायित्व बनता है कि वह पीड़ितों को जल्द से जल्द कानूनी सहायता मुहैया कराए और उन के पुनर्वास का इंतजाम करे. दोषी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी हो ताकि और कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे.
मणिपुर मामले की जांच पर बांसुरी स्वराज की दलील को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ उसे हम यह कह कर उचित नहीं ठहरा सकते कि ऐसा कहीं और भी हुआ है. यह घटना अभूतपूर्व है. यहां हिंसा सांप्रदायिक भी है और विभिन्न संप्रदायों के बीच भेदभाव, घृणा या पूर्वाग्रह से ग्रस्त भी है...
क्या है मामला
هذه القصة مأخوذة من طبعة August Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة August Second 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...