![हैवी ब्रैस्ट पर कैसी हो ड्रैस हैवी ब्रैस्ट पर कैसी हो ड्रैस](https://cdn.magzter.com/1338803896/1702619593/articles/A9hXXZlI31703146869909/1703147115547.jpg)
एक महिला की ब्रैस्ट का सामान्य आकार उस की खूबसूरती में चार चांद लगाता है. आज के मौडर्न समय में हर महिला चाहती है उस की फिगर एकदम परफैक्ट व सैक्सी हो. लेकिन कुछ महिलाएं अपने स्तनों के बढ़े हुए आकार से बहुत परेशान रहती हैं. कई बार तो वे लोगों की घूरती नजरों से असहज हो उठती हैं और दुपट्टे से ब्रैस्ट को छिपाने की कोशिश करने लगती हैं.
एक सर्वे से पता चला है कि ज्यादातर पुरुष महिलाओं की ब्रैस्ट की तरफ घूरते हैं, जो महिलाओं को असहज कर देता है क्योंकि उन्हें यह पसंद नहीं कि कोई उन की ब्रैस्ट को घूरे.
नीमा कहती हैं कि मैं यह समझ नहीं पाती हूं कि औरतों की ब्रैस्ट को ले कर पुरुषों में इतना फैसिनेशन क्यों है? उन का साइज छोटा है या बड़ा, उन्हें इस से क्या करना है. पुरुष क्यों नहीं समझ पाते कि ब्रैस्ट भी शरीर का एक हिस्सा है और इसे ले कर तमाम तरह के सवाल औरतों को परेशान करते हैं.
ब्रैस्ट कब बढ़ती है
स्तनों का बढ़ना प्यूबर्टी यानी यौवन से शुरू होता है. प्यूबर्टी में लड़कियों के शरीर में हारमोनल बदलाव आते हैं. शरीर में बालों की ग्रोथ होने लगती है. ब्रैस्ट का आकार बढ़ने लगता है. उन्हें पीरियड्स होते हैं. प्युबर्टी से शुरू हो कर ब्रैस्ट मेनोपौज की उम्र तक बढ़ सकती है.
कैसा हो आउटफिट
बिग ब्रैस्ट वाली महिलाएं अकसर ऐसे आउटफिट की तलाश करती है, जिस में उन की ब्रैस्ट ज्यादा बड़ी नजर न आए. हैवी ब्रैस्ट वाली महिलाओं के लिए शौपिंग एक बड़ी परेशानी हो जाती है क्योंकि उन्हें अपने साइज और फिटिंग के आउटफिट जल्दी नहीं मिल पाते हैं. घंटों मौल और दुकानों के चक्कर लगाने के बाद भी अपने लिए उन्हें अपनी पसंद की ड्रैस नहीं मिल पाती है. अगर मिलती भी है, तो हैवी ब्रैस्ट साइज के चलते कपड़े ठीक तरह से फिट नहीं आते हैं.
कपड़ों को शरीर के अनुरूप पहना जाए, तो आप का लुक और अधिक सुंदर दिखता है. कई बार महिलाएं ऐसे कपड़े पहन लेती हैं, जिन से उन की बौडी शेप भड़काऊ और भद्दी दिखने लगती है. हैवी ब्रैस्ट साइज वाली महिलाओं को कपड़े का चुनाव बहुत ही सोचसमझ कर करना चाहिए ताकि उन की हैवी ब्रैस्ट खराब न दिखे.
هذه القصة مأخوذة من طبعة December First 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك ? تسجيل الدخول
هذه القصة مأخوذة من طبعة December First 2023 من Grihshobha - Hindi.
ابدأ النسخة التجريبية المجانية من Magzter GOLD لمدة 7 أيام للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة وأكثر من 9,000 مجلة وصحيفة.
بالفعل مشترك? تسجيل الدخول
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...