अरण्ड एक प्रमुख तिलहनी फसल है। यह दुनिया भर में मुख्य: तौर पर भारत, चीन और ब्राजील में उगाई जाती है। अरण्ड उत्पादन में भारत का प्रथम स्थान है। भारत कुल उत्पादन का लगभग 85 प्रतिशत उत्पादन करता हैं। वर्ष 2014-15 में भारत में लगभग 1.73 मिलियन टन अरण्ड का उत्पादन किया गया। भारत में अरण्ड उत्पादन में गुजरात आन्ध्र प्रदेश तथा राजस्थान अग्रणीय राज्य है। ये तीनों राज्य मिलकर भारत के कुल उत्पादन का लगभग 96 प्रतिशत उत्पादन करते हैं। पहले अरण्ड की खेती बेकार पड़ी असिंचित भूमि में की जाती थी परन्तु अब इसकी खेती से सिंचित क्षेत्रों में उन्नत तरीके अपनाकर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। ऐसे में इन क्षेत्रों में अरण्ड एक लाभदायक फसल साबित हो सकती है। इसके तेल का उपयोग अनेक उद्योगों साबुन, हाइड्रोलिक और ब्रेक तरल पदार्थ, पेंट, रंग, स्याही, ठंड प्रतिरोधी प्लास्टिक, मोम नायलॉन, फार्मास्यूटिकल्स और इत्र के निर्माण में किया जाता है।
उन्नत किस्में :
सी.एच.-1 : इस किस्म की पैदावार 7.2 क्विंटल प्रति एकड़ है। अरण्ड की फसल बिजाई के लगभग 110 दिन बाद पक कर तैयार होती है। इस किस्म में तेल 49 प्रतिशत होता है।
जी.सी.एच-4 / जी.सी.एच-5 : ये संकर किस्में हैं, जड़गलन प्रतिरोधी है तथा सिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त हैं। इनकी पैदावार क्रमशः 8 व 9 क्विंटल प्रति एकड़ है।
डी.सी.एच-32 / डी.सी.एच-177 : ये संकर किस्में हैं। मुरझाने की प्रतिरोधी है। डी.सी.एच.- 32 सिंचित क्षेत्रों के लिए तथा डी.सी. एच. 177 असिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त है। इनकी पैदावार क्रमश: 9 व 7.5 क्विंटल प्रति एकड़ है।
बिजाई का समय व विधि : वैसे तो अरण्ड हर तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है परन्तु अच्छी निकासी वाली रेतीली या रेतीली दोमट मिट्टी इसके उत्पादन हेतु उपयुक्त होती हैं। इसकी खेती के लिए खेत की बिजाई से पहले एक गहरी जुताई करके अच्छी तरह तैयार करें। बिजाई के लिए जून अन्तिम सप्ताह से मध्य जुलाई का समय उपयुक्त है। एक एकड़ के लिए 2 कि. ग्राम बीज का प्रयोग करें। कतारों के बीच 90 सैंटीमीटर तथा पौधों में 60 सैंटीमीटर की दूरी रखें।
बीज की मात्रा एवं बिजाई की विधि :
Diese Geschichte stammt aus der 1st August 2022-Ausgabe von Modern Kheti - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der 1st August 2022-Ausgabe von Modern Kheti - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
सब्जियों की जैविक खेती
सब्जियों की जैविक खेती हमारे देश में हरित क्रांति के अंतर्गत सिंचाई के संसाधनों के विकास, उन्नतशील किस्मों और रासायनिक उर्वरकों एवं कृषि रक्षा रसायनों के उपयोग से फसलों के उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई। लेकिन समय बीतने के साथ फसलों की उत्पादकता में स्थिरता या गिरावट आने लगी है। इसका प्रमुख कारण भूमि की उर्वराशक्ति में ह्रास होना है।
किसानों के लिए पैसे बचाने का महत्व एवं बचत के आसान सुझाव
किसानों के लिए बचत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उन्हें आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता प्रदान करती है। खेती एक जोखिम पूर्ण व्यवसाय है जिसमें मौसम, फसल की बीमारी और बाजार के उतार-चढ़ाव जैसी कई अनिश्चितताएं शामिल होती हैं।
उर्द व मूंग में एकीकृत रोग प्रबंधन
दलहनी फसलों में उर्द व मूंग का प्रमुख स्थान है। जायद में समय से बुवाई व सघन पद्धतियों को अपनाकर खेती करने से इन फसलों की अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है। जायद में पीला मौजेक रोग का प्रकोप भी कम होता है।
ढींगरी खुम्ब उत्पादन : एक लाभकारी व्यवसाय
खुम्बी एक पौष्टिक आहार है जिसमें प्रोटीन, खनिज लवण तथा विटामिन जैसे पोषक पदार्थ पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। खुम्बी में वसा की मात्रा कम होने के कारण यह हृदय रोगियों तथा कार्बोहाईड्रेट की कम मात्रा होने के कारण मधुमेह के रोगियों के लिए अच्छा आहार है। खुम्बी एक प्रकार की फफूंद होती है। इसमें क्लोरोफिल नहीं होता और इसको सीधी धूप की भी जरूरत नहीं होती बल्कि इसे बारिश और धूप से बचाकर किसी मकान या झोंपड़ी की छत के नीचे उगाया जाता है जिसमें हवा का उचित आगमन हो।
वित्तीय साक्षरता को उत्साहित करने में सोशल मीडिया की भूमिका
आधुनिक डिजिटल प्रौद्योगिकी का पूरी तरह से प्रयोग करना एवं भविष्य में वित्तीय सुरक्षा को यकीनन बनाने के लिए, प्रत्येक के लिए वित्तीय साक्षरता आवश्यक है। यह यकीनन बनाने के लिए कि आपका वित्त आपके विरुद्ध काम करने की बजाये आपके लिए काम करती है, ज्ञान एवं कुशलता की एक टूलकिट्ट की जरूरत होती है।
मेथी की उन्नत खेती एवं उत्पादन तकनीक
मेथी (Fenugreek) की खेती पूरे भारत में की जाती है। इसका सब्जी में केवल पत्तियों का प्रयोग किया जा सकता है। इसके साथ ही बीजों का प्रयोग मसाले के रूप में किया जाता है।
जैविक खादों का प्रयोग बढ़ायें
भूमि से अधिक पैदावार लेने के लिए उपजाऊ शक्ति को बनाये रखना बहुत जरूरी है। वर्ष 2025 में 30 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन के लिए लगभग 45 मिलियन टन उर्वरकों की जरूरत होगी, लेकिन एक अन्दाज के अनुसार वर्ष 2025 में 35 मिलियन टन उर्वरकों का प्रयोग किया जायेगा।
गेंदे की वैज्ञानिक खेती से लाभ
गेंदा बहुत ही उपयोगी एवं आसानी से उगाया जाने वाला फूलों का पौधा है। यह मुख्य रूप से सजावटी फसल है। यह खुले फूल, माला एवं भू-दृश्य के लिए उगाया जाता है।
विनाशकारी खरपतवार गाजरघास की रोकथाम
अवांछित पौधे जो बिना बोये ही उग जाते हैं और लाभ की तुलना में ज्यादा हानिकारक होते हैं वो खरपतवार होते हैं। खरपतवार प्राचीन काल से ही मनुष्य के लिये समस्या बने हुये हैं, खेतों में उगने पर यह फसल की पैदावार व गुणवत्ता पर विपरीत असर डालते हैं।
खेती में बुलंदियों की ओर बढ़ने वाला युवक किसान - नितिन सिंह
उत्तर प्रदेश का एग्रीकल्चर सैक्टर काफी तेजी से ग्रो कर रहा है। इस सैक्टर को लेकर सबसे खास बात यह है कि देश के युवा भी इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं। इसी क्रम में हम आपको यूपी के सीतापुर के रहने वाले एक ऐसे युवक की कहानी बताने जा रहे हैं, जो लाखों युवा किसानों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गए हैं।