![साथी साथी](https://cdn.magzter.com/1367228237/1669467683/articles/L8GtHEKQK1669718723101/1669719583118.jpg)
अपने मोबाइल की स्क्रीन पर घर के लैंडलाइन का नंबर देखते ही अवनि • ने झट से फोन उठाया। हेलो कहते ही उधर से मेड की आवाज सुनायी दी, “दीदी, बाबू जी का बुखार बहुत बढ़ गया है। मैंने खाना खिला कर दवा दे दी थी, पर बुखार उतरा नहीं।"
वह हड़बड़ा उठी। फिर जल्दी-जल्दी अमित को फोन किया, “अमित, बाबू जी का बुखार कम नहीं हो रहा है। प्लीज, आज तुम घर चले जाओ ना। आज मेरी एक इंपॉर्टेंट प्रेजेंटेशन है। मैं उसके बाद चली जाऊंगी। वैसे भी कई दिनों से जल्दी घर चली जा रही हूं, वर्कप्लेस पर बुरा असर पड़ता है। सर को क्या जवाब दूं। वे भी नाराज हो सकते हैं।"
“ओह हो अवनि !" झल्ला उठा अमित, "तुम्हें मालूम है, मैं एक जरूरी प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। मुझे ऑफिस में ज्यादा समय देना है और तुम हो कि मुझे जल्दी निकलने को बोल रही हो। पूरी टीम को मैंने काम करने के लिए रोक रखा है, मैं कैसे चला जाऊं? तुम्हें जैसे मैनेज करना है करो," कह कर फोन काट दिया अमित ने।
अवनि का गुस्सा फूट पड़ा। सारा गुस्सा बड़बड़ाते हुए निकाल रही थी, "तुम्हारा काम काम है और मेरा कुछ नहीं? हम औरतों का कैरिअर मायने नहीं रखता? घर-दफ्तर दोनों जगह हम ही सामंजस्य बिठाते हैं। तुम मर्दों की तो कोई जिम्मेदारी होती ही नहीं?" वह सिर पकड़ कर बैठ गयी।
थोड़ी देर में खुद को शांत कर अपने बॉस के केबिन में गयी।
उसे देखते ही सक्सेना साहब बोल उठे, “आओ अवनि, मैं तुम्हें ही बुलाने जा रहा था। आज की तुम्हारी प्रेजेंटेशन काफी मायने रखेगी। नया क्लाइंट है, उसे इंप्रेस करना होगा, बिलकुल परफेक्शन के साथ !"
“सॉरी सर, मैं अपनी प्रेजेंटेशन माया को समझा दे रही हूं, वह हैंडल कर लेगी। मुझे थोड़ा जल्दी घर जाना है, बाबू जी की तबीयत ठीक नहीं।"
‘‘फिर से?'' सक्सेना साहब के तेवर कड़े हो गए।
“सर प्लीज, मेरी मजबूरी है, " रोआंसी हो गयी अवनि।
“देखो अवनि, तुम्हारी काबिलियत देखते मैं तुम्हें कुछ नहीं कहता। मैं एक काबिल एंप्लॉई को खोना नहीं चाहता। लगातार कई दिनों से ऐसा चल रहा है। मैं ऊपर क्या जवाब दूंगा।"
“सर प्लीज, मैं जल्दी ही कुछ सोचती हूं।"
"ओके, पर क्लाइंट नया है। तुम माया को सारा डिटेल समझा कर जा सकती हो।"
Diese Geschichte stammt aus der December 2022-Ausgabe von Vanitha Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der December 2022-Ausgabe von Vanitha Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/wlwrjxMXZ1738583469083/1738583549846.jpg)
क्लैपिंग थेरैपी ताली का तराना
सिर्फ खुश हो समय ही ताली क्यों बजाएं ! ताली बजाने के इतने सारे लाभ हैं कि आप इसे अपने फिटनेस रूटीन में शामिल कर सकते हैं। जानिए गुरुग्राम की लाइफ कोच अपर्णा माथुर की सलाह-
![कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/egEFREQ3v1738581379579/1738581642457.jpg)
कथक ने जलायी अध्यात्म की लौ शिंजिनी कुलकर्णी
लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज की नातिन (नवासी) शिंजिनी कुलकर्णी को अपने ननिहाल से विरासत में मिला है कथक नृत्य। तीन-चार वर्ष की आयु से ही शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनका झुकाव शुरू हुआ और आठ वर्ष की होते-होते वे मंच पर प्रस्तुतियां देने लगीं। दुनिया के कई देशों में नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का प्यार बटोरने वाली शिंजिनी को लगता है कि कथक के कारण ना सिर्फ उनके अंदर एक ठहराव आया, बल्कि अध्यात्म के प्रति रुझान भी बढ़ा।
![लंबे बालों का सीक्रेट लंबे बालों का सीक्रेट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/9NioNNPPR1738582275665/1738582366414.jpg)
लंबे बालों का सीक्रेट
लंबे और हेल्दी बालों का बेस्ट फ्रेंड बन सकता है रोजमेरी । बालों की ग्रोथ और हीलिंग के कारण वेलनेस इंडस्ट्री में रोजमेरी असेंशियल ऑइल को मैजिक ड्रॉप्स कहा जाता है।
![गुमराह करते फूड लेबल गुमराह करते फूड लेबल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/OUXFE1TUZ1738582443439/1738582619091.jpg)
गुमराह करते फूड लेबल
किसी भी प्रोडक्ट पर उसके न्यूट्रिशनल फैक्ट को देख कर कंफ्यूजन होता है, क्या वाकई ऐसा है?
![मेकअप किट की केअर मेकअप किट की केअर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/Gz7gVfVv21738582838509/1738582981366.jpg)
मेकअप किट की केअर
जो प्रोडक्ट्स आपको सुंदर बनाते हैं, उनकी देखभाल जरूरी है।
![केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/QksOfAMpv1738584016987/1738584348676.jpg)
केले के पेड़ से जुड़ी रोचक परंपराएं
केले के पेड़ से किसने की थी शादी? क्यों सजाया जाता है केले का पेड़ ? जानिए केले के पेड़ से जुड़ी देश-विदेश की रोचक परंपराएं।
![खुद पर यकीं करके देखो खुद पर यकीं करके देखो](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/WUKWsrIqw1738581665044/1738581820724.jpg)
खुद पर यकीं करके देखो
सफलता का पहला सीक्रेट है - खुद पर भरोसा। अगर अपने बारे में अनिश्चित हैं, अपने प्रयासों या क्षमताओं पर भरोसा नहीं कर पाते तो संभव है कि आप आत्मसंदेह की स्थिति से जूझ रहे हैं।
![सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/4ntNcCKpr1738583024252/1738583450966.jpg)
सरदियां जाने से पहले बनाएं कुछ स्पेशल
गाजर, मटर, चुकंदर, गोभी जैसी सब्जियां आपने सरदियों में तो बनायी होंगी। लेकिन कुछ स्पेशल रेसिपीज हैं, जो आपसे छूट गयीं। सरदियां चली जाएं, इससे पहले इन सब्जियों से बनाएं कुछ खास और स्वादिष्ट!
![Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/YyteP9wyH1738581891886/1738582111544.jpg)
Twinkle Twinkle BIG STAR वीनस
जिनका शुक्र ग्रह अच्छा हो, उनकी लव लाइफ बढ़िया होगी। अपने शुक्र ग्रह को कैसे अच्छा करें, जानिए एक्सपर्ट की सलाह–
![झगड़ालू मेजबान झगड़ालू मेजबान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/3249/1980310/qPNcU6dfq1738580738720/1738580934686.jpg)
झगड़ालू मेजबान
मेहमानों के सामने बहस से बचने के लिए कपल आपस में बातचीत करें और किसी भी दिक्कत को पहले से शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। एक-दूसरे का सहयोग करें।