
गलतफहमियां... बड़े मसले पैदा करती हैं रिश्तों में माता-पिता से रिश्ते हों या हमउम्रों की दोस्ती-यारी, प्रोफेशनल संबंध या फिर कपल रिलेशनशिप, गलतफहमियों से मन का सुकून खो जाता है और जीवन बोझिल लगने लगता है। ऐसे में अगर रिश्ता बहुत करीबी हो, शहरों - देशों की दूरियां हों, साथ ही मन के फासले बढ़ने लगें, तो सोचने की जरूरत है कि आखिर गलतफहमियां क्यों पैदा हो रही हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है।
तनहा जिंदगी क्यों
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में गलतफहमियों का प्रमुख कारण संवाद की कमी है। आज ज्यादातर कपल प्रोफेशनल दुनिया में बेहतर कर रहे हैं, उनका बाहरी एक्सपोजर बहुत है। सभी व्यस्त हैं, ऐसे में रिश्तों के लिए वक्त ना निकाल पाना एक बड़ा कारण होता है गलतफहमियां पनपने का। कुछ खास कारण होते हैं, जिनसे गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं—
अलग-अलग टाइमिंग: कई बार एक पार्टनर फोन पर बात करना चाहता है, मगर दूसरा अपनी प्रोफेशनल लाइफ में उलझा हो या किसी मुश्किल प्रोजेक्ट के बीच में फंसा हो, वह फोन नहीं कर सकता, तो बस शुरू हो गए दूसरे के दिल में शक के बीज उगने। अगर कपल अलग-अलग देशों में हैं, तो जब एक को फुरसत होती है, दूसरा नींद के आगोश में होता है। जब दूसरा फुरसत में होता है, तो पहला सो रहा होता है। यानी अलग-अलग टाइम जोन में रहनेवालों के बीच बातचीत में कई बाधाएं आ सकती हैं।
रिश्ते में असुरक्षा: भरोसा एक रात में नहीं जन्मता, धीरे-धीरे पनपता है। अगर यही नहीं जानते कि एकदूसरे की जिंदगी में क्या महत्व रखते हैं, तो भरोसा पैदा नहीं हो सकता। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कई बार भरोसा बनने की यह प्रक्रिया लंबी खिंच जाती है। इसके अभाव में रिश्ते में असुरक्षा बढ़ती है। कहीं दूसरा छोड़ कर तो नहीं चला जाएगा, उसका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेअर तो नहीं है... जैसी असुरक्षा दोनों के मन में फन उठाने लगती है। एक्सपोजर है, विकल्प भी हैं। इसके अलावा संसाधन और मौके भी मिलें तो बाहर रिश्ते बन सकते हैं।
Diese Geschichte stammt aus der February 2023-Ausgabe von Vanitha Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der February 2023-Ausgabe von Vanitha Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden

जुनैद खान लव के चक्कर से दूर हूं
लव के चक्करों से दूर रहने वाले जुनैद को फिल्म लवयापा में दर्शक प्रेम में डूबे देख रहे हैं।

खुशी कपूर बहन से ज्यादा मेरी दोस्त है जान्हवी
श्रीदेवी की दूसरी बेटी खुशी ने भी एक्टिंग को ही अपनाया, जबकि उनकी मां ऐसा नहीं चाहती थीं।

टूटा दिल कैसे संभालें
सुधार और बदलाव में समय लगता है। धैर्य रखें, लेकिन अपने भाई को लगातार सहयोग और प्रोत्साहन देते रहें। इससे स्थितियां संभल जाएंगी।

खौफ के साये में क्यों रहें स्त्रियां
आजादी के सात दशक बाद भी स्त्री सुरक्षा हमारे समाज के लिए एक चुनौती है। स्त्रियां घर-बाहर, कहीं 'खुद को महफूज नहीं मानतीं। वर्कप्लेस सेफ्टी भी के लिए 2013 में पॉश एक्ट बना । वर्कप्लेस में स्त्री सुरक्षा कैसे संभव है और सेक्सुअल हैरासमेंट में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी कैसे लागू की जाए, इसके लिए कुछ सुझाव।

मुंह में घुलते रसगुल्ले
सफेद रसगुल्ला ही नहीं, कई और तरह के रसगुल्ले भी बंगाल और उड़ीसा में काफी फेमस हैं। आपनार रौशोगुल्ला खाबे?

Early PUBERTY क्या है वजह
बच्चों में जब समय से पहले प्यूबर्टी के लक्षण दिखायी देने लगें तो इसे अर्ली प्यूबर्टी कहा जाता है। लेकिन अब यह और जल्दी शुरू हो रही है। डॉक्टर्स इसकी वजह खराब लाइफस्टाइल और मोटापे को मानते हैं। ऐसी स्थिति में क्या करें और बच्चों को इसके लिए कैसे तैयार करें, इस विषय पर डॉक्टर्स की सलाह—

Japanese Exam Prepration Tips
एग्जाम का प्रेशर अकसर बहुत ज्यादा होता है। कई टॉपिक्स को याद रखना, हर सवाल का जवाब पता होना आसान नहीं, लेकिन पढ़ाई करने के लिए कुछ जैपनीज टिप्स इस तरह के प्रेशर को मैनेज करने में सक्षम माने गए हैं। फ्रेश माइंड और ध्यान के साथ हंसते-खेलते भी पढ़ाई की जा सकती है।

बदलते मौसम में कैसे बैठे प्रेम के सुर ताल
मौसम का रुख बदलने पर कपल्स एक-दूसरे के व्यवहार में आए बदलाव पर कैसे गौर करें? अपने आप पर रूखे-सूखे मौसम को कैसे हावी ना होने दें? करें एक्सपर्ट द्वारा सुझायी कुछ बातों पर अमल—

स्लो मेटाबॉलिज्म कैसे तेज करें
शरीर की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है मेटाबॉलिज्म, जिससे शरीर के अंग सही काम करते हैं। इसके धीमे होने से क्या दिक्कतें आ सकती हैं और इसे कैसे दुरुस्त कर सकते हैं, जानते हैं—

Best Out of Waste
प्लास्टिक वेस्ट जैसे बोतल के ढक्कन बायोडिग्रेडेबल नहीं होते, इन्हें ऐसे करें इस्तेमाल।