अंधेरे समय में टॉर्च दिखाने वाले
Aha Zindagi|August 2024
जन्म के सौ साल बाद तथा मृत्यु के लगभग तीस साल बाद भी हरिशंकर परसाई की रचनाएं उसी प्रकार पढ़ी जा रही हैं, जिस प्रकार आज से तीस, चालीस, पचास साल पहले पढ़ी जा रही थीं। सोशल मीडिया पर तैर रहे उनके व्यंग्य-अंशों के साथ लगा हुआ नाम हटा दिया जाए तो कोई विश्वास नहीं करेगा कि वे चालीस-पचास साल पहले लिखे गए हैं, आज के नहीं हैं। दूसरे बड़े और महान लेखकों के मामले उनके नाम काल को जीता है, वहीं हरिशंकर परसाई के मामले में उनकी रचनाओं ने काल को जीता है। परसाई की ही रचना 'टॉर्च बेचने वाले' के शीर्षक को कुछ बदलकर कहें तो वे बेचने वाले नहीं, अंधेरे समय में टॉर्च दिखाने वाले हैं। कालजयी हरिशंकर परसाई और उनकी क़लम का सफ़र इस बार ज़िंदगी की किताब मेंविशेष अवसर है इस महीने की 22 तारीख़ को परसाई जयंती का....
पंकज सुबीर
अंधेरे समय में टॉर्च दिखाने वाले

जमानी से शुरू हुआ जीवन...

हरिशंकर परसाई का ठेठ गांव में शुरू हुआ जीवन आगे की पढ़ाई के लिए क़स्बे में पहुंचा, जहां उन्हें अध्ययन के संस्कार मिले।

रिशंकर परसाई व्यक्तियों और घटनाओं नहीं, प्रवृत्तियों पर लिखते थे। प्रवृत्तियां बीतती नहीं हैं, वे स्थिर रहती हैं। समय बीतता है मगर इंसानी प्रवृत्तियां कमोबेश वैसी की वैसी बनी रहती है, और इसी कारण परसाई के व्यंग्य लेख अपने आपको 'काल स्थिर' किए हुए हैं, काल बीत जाने का उन पर कोई प्रभाव नहीं होता है। आज का यह समय जो बहुत तेज़ गति से चल रहा है, जहां बहुत तीव्र गति से परिवर्तन आ रहे हैं, इस समय में आज भी हरिशंकर परसाई की रचनाएं सामयिक बनी हुई हैं और परसाई प्रासंगिक बने हुए हैं।

पांच बच्चों में सबसे बड़े

हरिशंकर परसाई के दादा कुंदनलाल परसाई अपने साढ़ के प्रस्ताव पर उस समय के होशंगाबाद जिले (जिसका वर्तमान नाम नर्मदापुरम है) की बाबई तहसील (जिसका नया नाम माखनपुर है) के एक गांव से अपना नौ सदस्यीय परिवार लेकर इटारसी के पास जमानी आ गए थे। वे साढ़ भाई की ज़मीनें संभालने लगे। बच्चों की शादियां भी जमानी में रहकर ही की तीनों बड़े बेटे मुकुंदीलाल, कन्हैयालाल और रामदयाल शादी के बाद जमानी छोड़कर दूसरे गांवों में बस गए। दोनों बेटियों लक्ष्मी देवी और बटेश्वरी देवी का भी विवाह हो गया और वे भी जमानी से चली गईं। श्यामलाल तथा झुमकलाल जमानी में ही बने रहे। कुंदनलाल के तीनों बड़े बेटों को कोई संतान नहीं हुई, श्यामलाल को एक बेटी हुई वह भी निःसंतान रही। केवल झुमकलाल परसाई जिनकी शादी चंपा बाई से हुई थी, उनको दो बेटे तथा तीन बेटियां हुए हरिशंकर, गौरीशंकर, रुक्मिणी देवी, सीता देवी और मोहिनी देवी (हन्ना)। सबसे बड़े बेटे हरिशंकर ही हिंदी साहित्य जगत के व्यंग्य-शिरोमणि हरिशंकर परसाई हैं।

हरि के साथ शंकर का जुड़ाव

Diese Geschichte stammt aus der August 2024-Ausgabe von Aha Zindagi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der August 2024-Ausgabe von Aha Zindagi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS AHA ZINDAGIAlle anzeigen
वन के दम पर हैं हम
Aha Zindagi

वन के दम पर हैं हम

भौतिक विकास के रथ पर सवार मानव स्वयं को भले ही सर्वशक्तिमान और सर्वसमर्थ समझ ले, किंतु उसका जीवन विभिन्न जीव-जंतुओं से लेकर मौसम और जल जैसे प्रकृति के आधारभूत तत्वों पर आश्रित है।

time-read
6 Minuten  |
March 2025
दिखता नहीं, वह भी बह जाता है!
Aha Zindagi

दिखता नहीं, वह भी बह जाता है!

जब भी पानी की बर्बादी की बात होती है तो अक्सर लोग नल से बहते पानी, प्रदूषित होते जलस्रोत या भूजल के अंधाधुंध दोहन की ओर इशारा करते हैं।

time-read
4 Minuten  |
March 2025
वन का हर घर मंदिर
Aha Zindagi

वन का हर घर मंदिर

जनजाति समाज घर की ड्योढ़ी को भी देवी स्वरूप मानता है। चौखट और डांडे में देवता देखता है। यहां तक कि घर के बाहर प्रांगण में लगी किवाडी पर भी देवता का वास माना जाता है।

time-read
3 Minuten  |
March 2025
ताक-ताक की बात है
Aha Zindagi

ताक-ताक की बात है

पहले घरों में ताक होते थे जहां ज़रूरी वस्तुएं रखी जाती थीं। अब सपाट दीवारें हैं और हम ताक में रहने लगे हैं।

time-read
2 Minuten  |
March 2025
किताबें पढ़ने वाली हीरोइन.
Aha Zindagi

किताबें पढ़ने वाली हीरोइन.

बॉलीवुड में उनका प्रवेश मानो फूलों की राह पर चलकर हुआ। उनकी शुरुआती दो फिल्मों- कहो ना प्यार है और ग़दर-ने इतिहास रच दिया। बाद में भी कई अच्छी फिल्मों से उनका नाम जुड़ा।

time-read
10+ Minuten  |
March 2025
फ़ायदे के रस से भरे नींबू
Aha Zindagi

फ़ायदे के रस से भरे नींबू

रायबरेली के 'लेमन मैन' आनंद मिश्रा को कौन नहीं जानता! अच्छी आय की नौकरी को छोड़कर वे पैतृक गांव में लौटे और दो एकड़ कृषि भूमि पर नींबू की खेती करके राष्ट्रीय पहचान बनाई। प्रस्तुत है, उनकी कहानी, उन्हीं की जुबानी।

time-read
3 Minuten  |
March 2025
जहां देखो वहां आसन
Aha Zindagi

जहां देखो वहां आसन

योगासन शरीर को तोड़ना-मरोड़ना नहीं है, बल्कि ये प्रकृति की सहज गतियां और स्थितियां हैं। आस-पास नज़रें दौड़ाकर देखने से पता लगेगा कि सभी आसन जीव-जंतुओं और वनस्पतियों से ही प्रेरित हैं, चाहे वो जंगल का राजा हो, फूलों पर मंडराने वाली तितली या ताड़ का पेड़।

time-read
2 Minuten  |
March 2025
बांटने में ही आनंद है
Aha Zindagi

बांटने में ही आनंद है

दुनिया में लोग सामान्यत: लेने खड़े हैं, कुछ तो छीनने भी । दान तो देने का भाव है, वह कैसे आएगा! इसलिए दान के नाम पर सौदेबाज़ी होती है, फ़ायदा ढूंढा जाता है। इसके ठीक उलट, वास्तविक दान होता है स्वांतः सुखाय- जिसमें देने वाले की आत्मा प्रसन्न होती है।

time-read
4 Minuten  |
March 2025
Aha Zindagi

बहानेबाज़ी भी एक कला है!

कई बार कितनी भी कोशिश कर लो, ऑफिस पहुंचने में देर हो ही जाती है, ऐसे में कुछ लोग मासूम-सी शक्ल बना लेते हैं तो कुछ लोग आत्मविश्वास के साथ कुछ बहाना पेश करते हैं। और बहाने भी ऐसे कि हंसी छूट जाए। बात इन्हीं बहानेबाज़ लोगों की हो रही है।

time-read
3 Minuten  |
March 2025
बहानेबाज़ी भी एक कला है!
Aha Zindagi

बहानेबाज़ी भी एक कला है!

कई बार कितनी भी कोशिश कर लो, ऑफिस पहुंचने में देर हो ही जाती है, ऐसे में कुछ लोग मासूम-सी शक्ल बना लेते हैं तो कुछ लोग आत्मविश्वास के साथ कुछ बहाना पेश करते हैं। और बहाने भी ऐसे कि हंसी छूट जाए। बात इन्हीं बहानेबाज़ लोगों की हो रही है।

time-read
3 Minuten  |
March 2025