ठंड के मौसम में अच्छी सेहत का राज
Anokhi|December 02, 2023
सर्दियां यानी सेहत बनाने का समय। सर्दियों में जायके की खातिर आप एक से एक लाजवाब डिश खाती होंगी। लेकिन इस दौरान ऐसा क्या खाएं जो आपको भीतर से भी मजबूत बनाए, बता रही हैं 
स्वाति शर्मा
ठंड के मौसम में अच्छी सेहत का राज

हते हैं जैसा अन्न, वैसा मन। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि भोजन की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। सर्दियों में अपने आप ही भूख बढ़ने लगती है और जुबान एक से बढ़कर एक जायकों के लिए चटकारे भी मारने लगती है। ऐसे में कई दफा हम सेहतमंद खानपान को छोड़कर जंक फूड की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। इस तरह का खानपान पेट भरने के साथ स्वाद का भी भरपूर ख्याल रखता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इससे आपकी सेहत भी बन पाती है? क्या सेहत की खातिर कुछ सही कदम उठाने का समय नहीं आ गया है? आंकड़े बताते हैं कि भारत में लगभग 23 प्रतिशत महिलाएं ओवरवेट हैं और करीब  प्रतिशत महिलाओं के पेट में चर्बी की समस्या है। मिलताजुलता आंकड़ा पुरुषों और बच्चों में भी है। यह स्थिति चिंताजनक है। लेकिन कहते हैं ना कि चैरिटी बिगिन्स एट होम। इसलिए सेहत के सफर की शुरुआत भी आपको अपनी रसोई से करनी होगी। ज्यादा कुछ नहीं, आपको बस ही चुनाव करने से अपना पहला कदम उठाना होगा। इस सर्दी ऐसा खानपान अपनाएं, जो स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखे।

सर्दियों में सही भोजन के मायने

सर्दियों में सूरज की रोशनी और गुनगुनाहट में कमी आ जाती है। इस कारण हमारे शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जिनकी वजह से हमारा तनाव बढ़ने लगता है या हम उदास और मायूस महसूस करने लगते हैं। इस कारण हम अकसर स्ट्रेस ईटिंग करते हैं। इसके अलावा हम खुद को गर्म रखने के लिए बारबार भोजन करना पसंद करते हैं। सर्दियों के कारण शारीरिक गतिविधियों में भी कमी आ जाती है और घर पर ज्यादा रहने के कारण बार-बार कुछ खाते रहने की आदत भी बन जाती है। इन सभी कारणों से हम ठंड में अकसर ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और वसा वाले भोजन का सेवन करने लगते हैं। ठंड में सेहतमंद रहने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित भोजन का चुनाव करना बेहद जरूरी है। इस तरह का भोजन आपको ऊर्जावान रखने के साथ ही अंदर से मजबूती भी देता है। न्यूट्रीशनिस्ट मोनिका वासुदेव कहती हैं कि भोजन के सही चुनाव के साथ ही हमें भोजन के सही तरीके की जानकारी भी होनी चाहिए। खाना भले ही सेहतमंद हो, लेकिन अगर वह सही तरीके से पच ना पाए तो वैसा भोजन आपको अंदर से बीमार भी बना सकता है।

इन्हें बनाएं थाली का हिस्सा

Diese Geschichte stammt aus der December 02, 2023-Ausgabe von Anokhi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der December 02, 2023-Ausgabe von Anokhi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS ANOKHIAlle anzeigen
सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू
Anokhi

सही खानपान से दर्द पर पाएं काबू

पीरियड के समय होने वाला असहनीय दर्द एक आम समस्या है, जिसके लिए पीसीओएस नाम की बीमारी जिम्मेदार होती है। कैसे खानपान के माध्यम से इस बीमारी के लक्षणों को करें नियंत्रित, बता रही हैं शमीम खान

time-read
3 Minuten  |
February 08, 2025
हुस्न पर तनाव की काली छाया
Anokhi

हुस्न पर तनाव की काली छाया

मानसिक तनाव आम समस्या बात बनती जा रही है। और इसका असर सेहत के साथ आपकी त्वचा और खूबसूरती पर भी पड़ता है। इसलिए न सिर्फ बेहतर दिखने के वास्ते बल्कि बेहतर जीवन जीने के लिए भी तनाव से बचने या उसके कम करने की तरीके पता होना जरूरी है। तनाव मुक्त होकर कैसे खूबसूरत नजर आएं, बता रही हैं स्वाति शर्मा

time-read
3 Minuten  |
February 08, 2025
काजल को दें आईशैडो का साथ
Anokhi

काजल को दें आईशैडो का साथ

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत। इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार ब्यूटी एक्सपर्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, गुंजन तनेजा

time-read
2 Minuten  |
February 08, 2025
नहीं होगा अब खाने पर नखरा
Anokhi

नहीं होगा अब खाने पर नखरा

बच्चे में पोषण की कमी, भोजन को नजरअंदाज करने की आदत या फिर कभी भी कुछ भी खा लेना जैसी चीजें क्या आपको भी परेशान करती हैं ? जवाब अगर हां है, तो उसमें खानपान की अच्छी आदतें विकसित करने की ओर आपको ध्यान देना होगा। कैसे होगा यह संभव, बता रही हैं दिव्यानी त्रिपाठी

time-read
4 Minuten  |
February 08, 2025
सबसे अलग होगी आपकी चमक
Anokhi

सबसे अलग होगी आपकी चमक

प्लैटिनम इन दिनों अपने प्यार को जताने का सबसे मुफीद माध्यम बनता जा रहा है। प्लैटिनम की बढ़ती लोकप्रियता का क्या है कारण, बता रही हैं सुजला मार्टिस

time-read
2 Minuten  |
February 08, 2025
अवकाश नहीं यह है आपका अधिकार
Anokhi

अवकाश नहीं यह है आपका अधिकार

एक गर्भवती कामकाजी महिला को भी कई अधिकार मिले हैं ताकि उसे मातृत्व और करियर के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर न होना पड़े। मातृत्व अवकाश से जुड़े क्या-क्या हैं अपने देश में नियम, बता रही हैं स्वाति गौड़

time-read
3 Minuten  |
February 08, 2025
कच्चे केले की करामात
Anokhi

कच्चे केले की करामात

केला अपने हर रूप में इस्तेमाल योग्य है। पोषक तत्वों से भरपूर कच्चे केले से भी आप कई तरह के व्यंजन बना सकती हैं, बता रही हैं नीता वर्मा

time-read
3 Minuten  |
February 08, 2025
ऐसे देंगी खुशियां जिंदगी में दस्तक
Anokhi

ऐसे देंगी खुशियां जिंदगी में दस्तक

खुशहाल जिंदगी की तमन्ना हर किसी को होती है। पर, हर कोई इस तमन्ना को हकीकत में नहीं बदल पाता। आंकड़ों और शोध की जुबानी, आइए जानने की कोशिश करें खुशहाल जिंदगी का फॉर्मूला, बता रही हैं शाश्वती

time-read
3 Minuten  |
February 08, 2025
मटर वाला मौसम
Anokhi

मटर वाला मौसम

बाजार में मटर की जब भरमार है, तो क्यों न आप भी अपनी रसोई में इसकी आमद बढ़ाएं। मटर बनाएं कौन-कौन से नए पकवान, बता रही हैं

time-read
3 Minuten  |
February 01, 2025
आईएएस संजीता महापात्रा बन गईं मिसाल
Anokhi

आईएएस संजीता महापात्रा बन गईं मिसाल

संजीता महापात्र इन दिनों चर्चा में हैं।

time-read
1 min  |
February 01, 2025