मातृत्व की राह में उम्र का हिसाब-किताब
Anokhi|May 25, 2024
मां बनने के लिए अब महिलाएं अपने करियर से समझौता करने के लिए तैयार नहीं हैं। यही वजह है कि बड़ी संख्या में अब वे पहले की तुलना में देर से मां बन रही हैं। मां बनने की राह में उम्र का हिसाब-किताब रखना कितना है जरूरी बता रही हैं स्वाति गौड
स्वाति गौड
मातृत्व की राह में उम्र का हिसाब-किताब

मां बनना एक ऐसा खूबसूरत अहसास है, जिसका हर अनुभव करना अमूमन महिला का सपना होता है। लेकिन गर्भधारण करने के लिए कौन सी उम्र सही है, इस बारे में अलग-अलग महिलाओं के मत भी अलग-अलग ही हैं। कोई महिला किस उम्र में मां बनना चाहती है, यह उसका निजी निर्णय होना चाहिए। लेकिन ऐसी बहुत सी बातें हैं जो किसी महिला के मां बनने के फैसले को प्रभावित कर सकती हैं। परिवार बढ़ाने का फैसला लेने में पारिवारिक माहौल, निजी परिस्थितियां, महिला की शारीरिक एवं मानसिक सेहत सहित अन्य बहुत से कारण इस फैसले को प्रभावित कर सकते हैं। अभी कुछ साल पहले तक भी चौबीस-पच्चीस साल की उम्र तक शादी और फौरन बच्चा प्लान करने को ही सही फैसला माना जाता था। पर, बदलते समय ने महिलाओं की सोच को भी बदल दिया है। अब ज्यादातर युवतियां सबसे पहले अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं, फिर शादी करके नए रिश्ते को समय देना चाहती हैं और उसके बाद कहीं जाकर परिवार आगे बढ़ाने के बारे में सोचती हैं। हालांकि, इस बात में कोई बुराई नहीं है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार तीस साल की उम्र के बाद गर्भधारण करना हर महिला के लिए सुरक्षित नहीं होता है क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ जटिलताएं भी बढ़ने लगती हैं।

प्रजनन क्षमता पर प्रभाव

उम्र बढ़ने के साथ-साथ ज्यादातर महिलाओं की प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होने लगती है और उनके गर्भधारण करने की संभावना घटने लगती है। दरअसल, तीस साल की उम्र के बाद गर्भधारण करने को एडवांस मेटर्नल ऐज कहा जाता है। इसे यह नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि एक महिला का शरीर पंद्रह से तीस साल की उम्र के बीच गर्भधारण के लिहाज से पूरी तरह तैयार और सुरक्षित होता है। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे प्रजनन क्षमता कम होने लगती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि तीस साल के बाद कोई महिला मां नहीं बन सकती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ गर्भावस्था संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ज्यादा उम्र में अंडाणु की गुणवत्ता प्रभावित होने लगती है, जिसकी वजह से प्राकृतिक रूप से गर्भधारण कर पाना जटिल और जोखिमपूर्ण हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर आईवीएफ, आईयूआई, एंब्रियो डोनेशन या जेनेटिक स्क्रीनिंग के माध्यम से गर्भधारण करने की सलाह देते हैं। बढ़ती उम्र में गर्भधारण करना बहुत से अन्य कारणों से भी सुरक्षित नहीं माना जाता है:

Diese Geschichte stammt aus der May 25, 2024-Ausgabe von Anokhi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der May 25, 2024-Ausgabe von Anokhi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS ANOKHIAlle anzeigen
एक पहनावा अलग-अलग अंदाज
Anokhi

एक पहनावा अलग-अलग अंदाज

आपका वॉर्डरोब कपड़ों से चाहे कितना भी भरा हुआ क्यों न हो, पर तय है कि आप भी अपने कपड़ों को कई बार पहनती ही होंगी। पर, क्या आपको एक ही कपड़े की स्टाइलिंग अलग-अलग तरीके से करनी आती है? कैसे इस काम में करें महारत हासिल, बता रही हैं

time-read
2 Minuten  |
September 14, 2024
अब आप भी करेंगी नियमित व्यायाम
Anokhi

अब आप भी करेंगी नियमित व्यायाम

सेहतमंद शरीर और मन के लिए नियमित व्यायाम जरूरी है। इस बात से हम सब वाकिफ हैं। पर, क्या आपको नियमित व्यायाम की लत लग पाई है या फिर आप भी अन्य जिम्मेदारियों के कारण अपने व्यायाम से ही समझौता कर रही हैं? कैसे कुछ मेंटल ट्रिक्स इसमें आपके लिए हो सकते हैं मददगार, बता रही हैं

time-read
3 Minuten  |
September 14, 2024
इंटरनेट की दुनिया में खुद को रखें महफूज
Anokhi

इंटरनेट की दुनिया में खुद को रखें महफूज

दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ा है, तो इसके माध्यम से अपराध के नए तौर-तरीके भी बढ़े हैं। पर, यहां भी भौतिक दुनिया की तरह ही अपराधों की आसान शिकार महिलाएं ही हैं। क्या हैं साइबर क्राइम और कैसे करें इन अपराधों की रिपोर्टिंग, बता रहे हैं साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट सचिन गुप्ता

time-read
3 Minuten  |
September 14, 2024
समझें प्रसव का यह जरूरी संकेत
Anokhi

समझें प्रसव का यह जरूरी संकेत

हम सबके पास ढेरों सवाल होते हैं, बस नहीं होता जवाब पाने का विश्वसनीय स्रोत | इस कॉलम के जरिये हम एक्सपर्ट की मदद से आपके ऐसे ही सवालों के जवाब तलाशने की कोशिश करेंगे। इस बार गाइनेकोलॉजिस्ट देंगी आपके सवालों के जवाब। हमारी एक्सपर्ट हैं, डॉ. अर्चना धवन बजाज

time-read
2 Minuten  |
September 14, 2024
मशरूम का मजेदार स्वाद
Anokhi

मशरूम का मजेदार स्वाद

कम कैलोरी और ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम स्वाद के मामले में भी खास है। मशरूम से कैसे बनाएं स्वादिष्ट रेसिपीज बता रही है

time-read
5 Minuten  |
September 14, 2024
समझ और समझदारी से बनेगी बात
Anokhi

समझ और समझदारी से बनेगी बात

जो बच्चा बात-बात में आपके गले लगता था, अब आप उसे गले लगाने के लिए भी तरस रही हैं। प्री-टीन का कुछ दौर ही ऐसा है। बच्चे की अपनी दुनिया बनने लगती है, जिसमें अभिभावक की जगह कम होने लगती है। बच्चे में आ रहे इस बदलाव को स्वीकारते हुए उसे कैसे दें सही परवरिश, बता रही हैं

time-read
3 Minuten  |
September 14, 2024
खुद को आजाद कीजिए इस गिरफ्त से
Anokhi

खुद को आजाद कीजिए इस गिरफ्त से

तमाम कोशिशों के बावजूद अपराध बोध यानी गिल्ट महिलाओं का पीछा नहीं छोड़ता। हर बात के लिए हमें अपराध बोध होता है। कैसे इसकी गिरफ्त से खुद को निकालें, बता रही हैं

time-read
3 Minuten  |
September 14, 2024
त्वचा को भी दीजिए सांस लेने का मौका
Anokhi

त्वचा को भी दीजिए सांस लेने का मौका

वो दिन गए, जब एक क्रीम चेहरे पर लगाकर त्वचा की देखभाल पूरी हो जाया करती थी। एक अध्ययन के मुताबिक महिलाएं अब एक दिन में 168 केमिकल अपने चेहरे और त्वचा पर लगा रही हैं। पर, क्या त्वचा पर इतने सारे प्रोडक्ट्स लगाना ठीक है? कैसे अपने स्किन केयर रुटीन में लाएं संतुलन और किन प्रोडक्ट्स का करें नियमित इस्तेमाल, बता रही हैं

time-read
4 Minuten  |
September 14, 2024
छोटी उम्र से सिखाएं स्पर्श की भाषा
Anokhi

छोटी उम्र से सिखाएं स्पर्श की भाषा

हमारी दुनिया में हम से जुड़ी क्या खबरें हैं? हमारे लिए उपयोगी कौन-सी खबर है? किसने अपनी उपलब्धि से हमारा सिर गर्व से ऊंचा उठा दिया? ऐसी तमाम जानकारियां हर सप्ताह आपसे यहां साझा करेंगी

time-read
3 Minuten  |
September 14, 2024
साथी में तलाशें ये अच्छी बातें
Anokhi

साथी में तलाशें ये अच्छी बातें

किसी रिश्ते में अगर अपना भविष्य देख रही हैं तो कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सामने वाले व्यक्ति के स्वभाव पर जरा गौर करना शुरू करें। सामने वाले व्यक्ति की कौनकौन सी बातें एक खुशनुमा रिश्ते की ओर इशारा कर सकती हैं, बता रही हैं

time-read
3 Minuten  |
September 07, 2024