![ये धुआं कहां से उठता है ये धुआं कहां से उठता है](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1669983086/articles/cKKcSbQmC1670235651777/1670235900201.jpg)
सीवान बिहार का एक मझोले आकार का कस्बेनुमा शहर है. यह जिला देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि है. हाल तक इस शहर की पहचान यहां के दबंग राजनेता मोहम्मद शहाबुद्दीन और यहां से खाड़ी देशों में जाकर काम करने वाले कुशल मजदूरों की वजह से रही है. मगर पिछले दिनों से इस शहर का नाम बार-बार केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी रोजाना के वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआइ की सूची में सबसे ऊपर के शहरों में नजर आ रहा है.
330, 366, 401, 000 (अनुपलब्ध), 402, 38 5, 400, 401, 384, 432. ये पिछले दस दिनों (18-27 नवबंर, 2022) के सीवान शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक के आंकड़े हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मानकों को देखा जाए तो इनमें से पांच दिन सीवान शहर की आबोहवा सीवियर यानी काफी गंभीर रही है और चार दिन बहुत खराब, एक दिन का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. ये आंकड़े तकरीबन वैसे ही हैं, जिनके आधार पर देश की राजधानी दिल्ली में स्कूल बंद कर दिए जाते हैं, ट्रकों की आवाजाही रोक दी जाती है, सभी निर्माण कार्य बंद कर दिए जाते हैं और जरूरत पड़ने पर ऑड-इवन स्कीम लागू कर दी जाती है. मगर सीवान शहर में स्थानीय प्रशासन ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है.
ये हालात सिर्फ सीवान शहर के नहीं हैं. बिहार में आठ शहर ऐसे हैं, जिनकी आबोहवा पिछले दस दिनों में गंभीर स्थिति में पहुंच गई है. बेतिया और मोतिहारी शहर का एक्यूआइ चार दफा 400 के पार चला गया है. पूर्णिया शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक तीन और बेगूसराय- दरभंगा का दो और कटिहार-बक्सर का एक-एक दिन 400 की खतरनाक सीमा को लांघ चुका है. इतना ही नहीं, इन दस दिनों में कम से कम छह दफा ऐसा हुआ है जब देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में दस के दस बिहार के ही शहर रहे हैं. बाकी बचे चार दिनों में भी स्थिति बहुत बेहतर नहीं है. इनमें भी दस में से नौ शहर बिहार के नजर आते हैं. इन दस दिनों में एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब सबसे प्रदूषित शीर्ष सात शहरों में बिहार के अलावा किसी और राज्य के शहर का नाम हो.
Diese Geschichte stammt aus der December 14, 2022-Ausgabe von India Today Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der December 14, 2022-Ausgabe von India Today Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर