![कुर्मी वोटों के लिए मची खींचतान कुर्मी वोटों के लिए मची खींचतान](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1699941064/articles/YSr5JS3e51699960199241/1699960476383.jpg)
कुर्मी नेता और अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि एक बार फिर पारिवारिक विवाद में बदल गई थी. 17 अक्तूबर को सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि के मौके पर अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने प्रतापगढ़ में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया था. समारोह में काफी भीड़ जुटी और मंच से अनुप्रिया पटेल ने जाति जनगणना की मांग करके कुर्मी बिरादरी पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास किया.
इस आयोजन से एक दिन पहले 16 अक्तूबर को दूसरे खेमे अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने प्रयागराज में पत्रकारों के सामने अपनी बहन अनुप्रिया पटेल की तरफ इशारा करते हुए कहा, "जो लोग सोनेलाल पटेल के नाम की राजनैतिक मलाई खा रहे हैं, वे उनकी हत्या का सच सामने लाएं तो उनको वास्तविक श्रद्धांजलि होगी."
पल्लवी पटेल ने एक बार फिर अपने पिता सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआइ जांच की मांग करके छोटी बहन अनुप्रिया को घेरने का प्रयास किया. दो हफ्ते से कुछ अधिक समय बीतने के बाद अनुप्रिया ने 4 नवंबर को अपना दल का स्थापना दिवस अयोध्या में मनाया. इससे ठीक एक दिन पहले 3 नवंबर को अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल अयोध्या में थीं. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भी केंद्र सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अपनी बेटी अनुप्रिया पर सोनेलाल पटेल की मौत की सीबीआइ जांच न होने देने का आरोप लगाया.
अपना दल (कमेरावादी) ने पार्टी का स्थापना दिवस समारोह लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंच से घोषणा की कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना दल (कमेरावादी) को सीटें देने में कंजूसी नहीं करेगी. उधर, अयोध्या में अनुप्रिया सपा पर निशाना साधते हुए बोलीं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार ही देश में जातीय जनगणना कराएगी.
Diese Geschichte stammt aus der November 22, 2023-Ausgabe von India Today Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der November 22, 2023-Ausgabe von India Today Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर