![सनसनीखेज सफलता सनसनीखेज सफलता](https://cdn.magzter.com/India Today Hindi/1726482005/articles/2tZ9m48EM1726489200114/1726490077482.jpg)
चंदेरी की एक अंधेरी गली में एक नौजवान नाइजीरियाई गायक रीमा और सेलेना गोमेज के हिट गाने 'काम डाउन' अपनी ही किस्म की धुन और अंदाज में गाने में खोया है. वह अपने उस दोस्त का इंतजार कर रहा है जिसने अभी-अभी अपनी गर्लफ्रेंड को "सॉफ्ट चिट्टी, वार्म चिट्टी" (द बिग बैंग थ्योरी के गाने "सॉफ्ट किटी " का संदर्भ) लोरी सुनाना खत्म किया है. तभी मोटा-तगड़ा, विशालकाय सिरविहीन दैत्य कमरे में दाखिल होता है. सिरकटा के अलावा इसे आप और क्या कहेंगे ! वह अपना कटा सिर बिस्तर के नीचे छिपाता है, और फिर चिट्टी को अगवा कर लेता है. दर्शक ज्यों-ज्यों हंसी और डर के इस विशाल झूले में लोटपोट होते जाते हैं, स्त्री 2 देखते-देखते भारत में अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाती है. इसके 554 करोड़ रुपए बटोरने वाली जवान को भी पीछे छोड़ देने का अनुमान है. स्त्री 2 तो शाहरुख खान की अदाकारी से सजी और ऐक्शन से भरपूर फिल्म के आधे से भी कम बजट में बनी है. तरह-तरह के अदाकारों, चुटीले जुमलों और 'पितृसत्तात्मकता को चकनाचूर करने के गूढ़ संदेश की बदौलत यह हॉरर कॉमेडी 530 करोड़ रुपए पहले ही छाप चुकी है.
स्त्री 2 कामयाबी के झंडे गाड़ने वाली इस साल की कोई पहली हॉरर-कॉमेडी नहीं है. बिना किसी नामी स्टार के, वीएफएक्स से रचे गए बाल राक्षस को आगे रखकर यही काम जून में मुंज्या ने किया था जिसने हैरतअंगेज ढंग से 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए थे. 1 नवंबर को भूल भुलैया 3 आने वाली है, जो सबसे पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्मों में से एक का तीसरा संस्करण है. इससे भी बड़ी ओपनिंग की उम्मीद है. भूल भुलैया 2 (2022) ने 180 करोड़ रुपए बटोरे थे. ऐसे में यह पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि 2024 हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का साल है.
Diese Geschichte stammt aus der September 25, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der September 25, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![तन्हाई में तारों से बातें तन्हाई में तारों से बातें](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/KkYi-s4Uf1739799502351/1739799613388.jpg)
तन्हाई में तारों से बातें
पूर्वा नरेश ने दोस्तोएव्स्की की कहानी व्हाइट नाइट्स के अपने म्यूजिकल रूपांतरण चांदनी रातें में नौटंकी शैली का उपयोग किया
![धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/qNiEvMoj_1739798778622/1739799025940.jpg)
धुरंधरों के साथ नए चेहरे भी
विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वालीं तीरअंदाज शीतल देवी लोगों की नई पसंद हैं. पुरुष-महिला क्रिकेटर तो खैर शीर्ष पर हैं ही. सिंधु और नीरज भी अपनी सूची में दूसरों से काफी आगे रहते हुए चोटी पर
![पक्ष में सबसे ज्यादा योग पक्ष में सबसे ज्यादा योग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/1KjgoeYER1739797917636/1739798047739.jpg)
पक्ष में सबसे ज्यादा योग
आठ साल से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ ने लगातार 10वीं बार सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री का दर्जा हासिल कर दर्शा दिया है कि देशभर में उनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं
![कुछ तो पक रहा है कुछ तो पक रहा है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LTVA_wBh-1739799397242/1739799499364.jpg)
कुछ तो पक रहा है
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने फिल्म मिसेज में दमदार काम किया है, जो 2021 की मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की हिंदी रीमेक है
![अब पंजाब की पहरेदारी अब पंजाब की पहरेदारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/8XJdjA3wB1739796311485/1739796457045.jpg)
अब पंजाब की पहरेदारी
अरविंद केजरीवाल के लिए सवाल यह नहीं है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) का भविष्य है या नहीं. उनके लिए प्रश्न यह है कि पार्टी राष्ट्रीय राजनीति में एक आइडिया के रूप में प्रासंगिक रहेगी या नहीं. दिल्ली में पार्टी की हार के तीन दिन बाद 11 फरवरी को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब के 95 में से 86 आप विधायकों के साथ उनकी आधे घंटे बैठक हुई. माना जाता है कि इसमें केजरीवाल ने बताया कि पार्टी के भविष्य को लेकर उनके मन में क्या है.
![चौकन्ना रहने की जरूरत चौकन्ना रहने की जरूरत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/EZZRCWmXZ1739798370280/1739798495822.jpg)
चौकन्ना रहने की जरूरत
आम तौर पर मोदी सरकार की विदेश नीति लोगों को पसंद आती है लेकिन कई लोगों का मानना है कि पड़ोसी देशों के साथ रिश्ते खराब हुए हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं की दुर्दशा पर भारत की प्रतिक्रिया को लेकर भी लोग फिक्रमंद
![हमारे गेहुंएपन का स्वीकार हमारे गेहुंएपन का स्वीकार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/LlGFceKe51739799217629/1739799396270.jpg)
हमारे गेहुंएपन का स्वीकार
एक मजहब का धर्म रु चुनने की प्रक्रिया के बहाने हमें सहिष्णुता और स्वीकार के सार्वभौमिक धर्म की सीख दे जाती है एडवर्ड बर्गर की कॉन्क्लेव
![भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/3573rr2xc1739796211678/1739796309010.jpg)
भाजपा ने ऐसे जीता दिल्ली का दुर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को जब भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे तो उनका उत्साह हमेशा के मुकाबले एक अलग ही मुकाम पर था.
![विकास की कशमकश विकास की कशमकश](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/NSBwWnhnm1739797282517/1739797660783.jpg)
विकास की कशमकश
एक ओर जहां कमजोर मांग, कम निवेश और दुनियाभर में अनिश्चितता की वजह से भारत की वृद्धि पर असर पड़ रहा है, वहीं आसमान छूती महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी कर में मिली राहत को ढक रही है. इन सबकी वजह से आम आदमी का संघर्ष और आर्थिक परेशानियां बढ़ रहीं
![उथल-पुथल का आलम उथल-पुथल का आलम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/182/1997604/R77_jKKQS1739798498314/1739798692561.jpg)
उथल-पुथल का आलम
सामाजिक-राजनैतिक सुधारों के लिए सरकार को मजबूत समर्थन मिल रहा मगर लोकतंत्र, धार्मिक ध्रुवीकरण और महिला सुरक्षा को लेकर चल रही खदबदाहट से इससे जुड़ी चिंताएं उजागर