पंजाब में महिलाओं को राखी का तोहफा देते। हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग में भर्ती के लिए 5714 आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कैंपस में करवाए गए राज्य स्तरीय समागम के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राज्य के नौजवानों की असीम ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाने के लिए पंजाब सरकार ने 35 हजार से अधिक नौजवानों को नौकरियां दी हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया है और नौजवानों को नौकरियां पूरी तरह से मेरिट के आधार पर दी गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सभी कर्मचारियों और वर्करों का कल्याण यकीनी बना रही है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को दी गईं रिकार्ड संख्या में नौकरिया उनको राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में हिस्सेदार बना रही हैं।
आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका अहम: भगवंत सिंह मान ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों की भूमिका अहम होती है, क्योंकि वह छोटी उम्र में बच्चों के भविष्य को बनाने और उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। मुख्यमंत्री ने जनसभा को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में आंगनवाड़ी वर्करों के कल्याण के लिए और अहम पहलें करेगी, जिससे यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि सेवाओं को सुचारू ढंग से निभाने के दौरान उनको किसी किस्म की मुश्किल का सामना न करना पड़े। राखी के त्योहार के अवसर पर आंगनवाड़ी वर्करों के साथ सांझ की बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व की बात है कि अब बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों को पछाड़ रही हैं और मां-बाप को बेटी का पालनपोषण करके गर्व महसूस होता है।
Diese Geschichte stammt aus der August 31, 2023-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der August 31, 2023-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
उत्सव के उत्साह में सराबोर दिखीं अभिनेत्री शर्वरी
बॉलीवुड अभिनेत्री शार्वरी दीपावली के जश्न में डूबी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर आइवरी और गोल्डन कलर के लहंगे में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की है। तस्वीरों में, वह ऑगेर्ना और चंदेरी में डबल लेयर्ड लहंगा पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जिसे गोटा के साथ पूरा किया गया है।
भारत और जर्मनी एडवांस्ड मैटेरियल्स में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए राजी
भारत और जर्मनी ने वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए कटिंग एज तकनीक और उन्नत सामग्रियों में अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह और जर्मन के मंत्री बेट्टिना स्टार्क वाटजिंगर द्वारा किया गया।
इमर्जिंग एशिया कप 2024-भारत सेमीफाइनल हारकर बाहर
अफगानिस्तान ने 20 रन से हराया; श्रीलंका से फाइनल खेलेगी अफगान टीम
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
अभिमन्यु, हर्षित और नितिश को मौका; साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 टीम का भी ऐलान
'हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं कीं', पुणे टेस्ट में हार के बाद रोहित ने जताई निराशा
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को मेहमानों ने भारत को पुणे टेस्ट में हराकर 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त दर्ज कर ली।
चक्रवात दाना: बंगाल में बिजली का झटका लगने से तीन की मौत, मरने वालों की संख्या चार तक पहुंची
पश्चिम बंगाल में शुक्रवार रात से राज्य के तीन अलग-अलग हिस्सों में पानी से भरी सड़कों पर बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। इससे शुक्रवार के बाद से पश्चिम बंगाल में चक्रवात दाना से संबंधित हताहतों की कुल संख्या चार हो गई है, क्योंकि चक्रवात ने तड़के ओडिशा में दस्तक दी थी।
तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल रहेंगे बंद
तमिलनाडु के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने राज्य के चार जिलों में शनिवार को भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। बारिश और तूफान के मद्देनजर स्कूलों को बंद रखा गया है।
प्रियंका ने वायनाड के लोगों के लिए चिट्ठी लिखी, कहा- आप मेरे मार्गदर्शक और शिक्षक
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की चुनावी पारी का आगाज हो गया है। उन्होंने हाल ही वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन भर दिया है। गौरतलब है कि बीते लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी।
जेलेंस्की का दावा- जंग में रूस उतारेगा नॉर्थ कोरियाई सैनिक
इसी हफ्ते होगी तैनाती; पश्चिमी देश बोले- इससे जंग भड़केगी
आधी आबादी: UN में बोला भारत- दुनिया में स्थायी शांति के लिए राजनीति, कानून और आर्थिक क्षेत्र में महिलाएं अहम
संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक शांति में महिलाओं की भूमिका पर हुई चर्चा में भारत ने अहम बयान दिया। भारतीय राजदूत हरीश ने कहा कि सामाजिक के साथ-साथ सरकारी विभागों में भी महिलाओं की भूमिका उल्लेखनीय रही है।