- सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले ने वैश्विक पर्यटक कैलेंडर में अपनी एक अलग जगह बनाई, जो निरंतर सफलता की ओर अग्रसरः राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय
हरियाणा के सूरजकुंड में शुक्रवार को 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला2024 का भव्य आगाज हुआ, जो 18 फरवरी तक चलेगा। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा 37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्मयंत्री मनोहर लाल सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरीमामयी उपस्थिति रही।
मेले के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रपति ने मेला परिसर में हरियाणा की अपना घर पवेलियन का दौरा किया और हरियाणवी संस्कृति की झलक बिखेर रहे यंत्रों की बारीकी से जानकारी भी ली। राष्ट्रपति ने मेला के थीम स्टेट गुजरात राज्य के स्टॉलों का अवलोकन करते हुए शिल्पकारों से भी संवाद किया। साथ ही मेले के सहभागी देशों व प्रदेशों की सांस्कृतिक विधा को भी देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। परिसर की मुख्य चौपाल के मंच से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उद्घाटन करने उपरांत राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 1987 से हर वर्ष आयोजित किए जा रहे इस मेले के सफल आयोजन के लिए सभी टीमें बधाई की पात्र हैं। उन्होंने इस वर्ष के मेले के आयोजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उनकी टीम की प्रशंसा की। द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि तंजानिया इस वर्ष के अधिक मेले का भागीदार देश है। पिछले साल अक्टूबर में तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन से चर्चा के दौरान दोनों देशों की सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और विस्तारित करने के महत्व पर सहमति बनी थी। इस मेले में आने वाले आगंतुकों को लकड़ी की नक्काशी, मिट्टी के बर्तन और बुनाई सहित जीवंत और रंगीन तंजानिया कला और शिल्प का अनुभव करने का मौका मिलेगा।
Diese Geschichte stammt aus der February 03, 2024-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der February 03, 2024-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
घरेलू क्रिकेट खेलकर फिटनेस साबित करेंगे शमी : तेज गेंदबाज ने कहा- दर्द पूरी तरह ¦ खत्म, पूरी क्षमता से बॉलिंग कर रहा हूं
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेल कर मैच फिटनेस हासिल करना चाहते हैं।
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11% राजस्व वृद्धि की उम्मीद
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11 प्रतिशत के राजस्व वृद्धि की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड ने पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप जीता
साउथ अफ्रीका को फाइनल में 32 रन से हराया; केर ने 43 रन बनाए, 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 34 रन की लीड
मीरपुर टेस्ट में तैजुल इस्लाम को 5 विकेट; बांग्लादेश पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट
पुणे टेस्ट की पिच होगी स्लो टर्निंग ट्रैक
काली मिट्टी का हुआ है इस्तेमाल, फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
दादा चौधरी बंसीलाल के नक्शे-कदम पर चलकर प्रदेश के लोगों की सेवा करूंगी : श्रुति
महिला एवं बाल विकास विभाग और सिंचाई विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी का विशेष इंटरव्यू
मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के आदेश
अधिकारियों को मंडियों में धान की उठाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश
65वां पुलिस यादगार दिवसः डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजीपी ने लोगों से सभी बड़े/छोटे अपराधों के बारे में रिपोर्ट करने की अपील की
हारेगा प्रदूषण, जीतेगी दिल्ली: रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने लोगों से रेड लाइट पर इंजन बंद कर प्रदूषण घटाने में सहयोग की अपील की।
कांग्रेस के लिए लगातार बढ़ रही चुनौतियां, महाराष्ट्र में हो सकता है खेला
महाराष्ट्र में पार्टी का बड़ा घड़ा अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में