राजकोट में 557 रन के पहाड़ जैसे टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम 122 रन ही बना सकी। भारत ने रिकॉर्ड 434 रन से तीसरा टेस्ट जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में शुरू होगा।
रवींद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए, उन्होंने पहली पारी में सेंचुरी भी लगाई थी। जडेजा ने मैच में कुल 7 विकेट लिए, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। टीम से युवा यशस्वी जायसवाल ने भी दोहरा शतक लगाया।
निरंजन शाह स्टेडियम में गुरुवार को भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। पहली पारी में टीम इंडिया ने 445 और इंग्लैंड ने 319 रन बनाए। भारत ने दूसरी पारी 430/4 के स्कोर पर डिक्लेयर की थी।
भारत की सबसे बड़ी जीत
भारत ने 434 रन से इंग्लैंड को हराया। रन के अंतर से यह टीम की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 317 रन की थी। टीम ने 2021 में चेन्नई के मैदान पर इसे हासिल किया था।
चौथे दिन शुभमन-कुलदीप ने इंग्लैंड को परेशान किया
भारत ने 196/2 के स्कोर से चौथे दिन खेलना शुरू किया। शुभमन गिल ने 65 और कुलदीप यादव ने 3 रन के निजी स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई। शुभमन 91 और कुलदीप 27 रन बनाकर आउट हुए।
Diese Geschichte stammt aus der February 19, 2024-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der February 19, 2024-Ausgabe von Aaj Samaaj.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
घरेलू क्रिकेट खेलकर फिटनेस साबित करेंगे शमी : तेज गेंदबाज ने कहा- दर्द पूरी तरह ¦ खत्म, पूरी क्षमता से बॉलिंग कर रहा हूं
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेल कर मैच फिटनेस हासिल करना चाहते हैं।
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11% राजस्व वृद्धि की उम्मीद
भारतीय परिधान निर्यातकों को वित्त वर्ष 2025 में 9-11 प्रतिशत के राजस्व वृद्धि की उम्मीद है।
न्यूजीलैंड ने पहली बार विमेंस टी-20 वर्ल्डकप जीता
साउथ अफ्रीका को फाइनल में 32 रन से हराया; केर ने 43 रन बनाए, 3 विकेट लिए
साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 34 रन की लीड
मीरपुर टेस्ट में तैजुल इस्लाम को 5 विकेट; बांग्लादेश पहली पारी में 106 रन पर ऑलआउट
पुणे टेस्ट की पिच होगी स्लो टर्निंग ट्रैक
काली मिट्टी का हुआ है इस्तेमाल, फिर तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है भारत
दादा चौधरी बंसीलाल के नक्शे-कदम पर चलकर प्रदेश के लोगों की सेवा करूंगी : श्रुति
महिला एवं बाल विकास विभाग और सिंचाई विभाग की मंत्री श्रुति चौधरी का विशेष इंटरव्यू
मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के आदेश
अधिकारियों को मंडियों में धान की उठाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के निर्देश
65वां पुलिस यादगार दिवसः डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
डीजीपी ने लोगों से सभी बड़े/छोटे अपराधों के बारे में रिपोर्ट करने की अपील की
हारेगा प्रदूषण, जीतेगी दिल्ली: रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान शुरू
दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान की शुरूआत की। उन्होंने लोगों से रेड लाइट पर इंजन बंद कर प्रदूषण घटाने में सहयोग की अपील की।
कांग्रेस के लिए लगातार बढ़ रही चुनौतियां, महाराष्ट्र में हो सकता है खेला
महाराष्ट्र में पार्टी का बड़ा घड़ा अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में