2022 : ग्रामीण भारत की कमाई पर ऊंचे दामों का प्रतिकूल असर
Business Standard - Hindi|January 02, 2023
भारत पर युद्ध, मौसम और जरूरत से अधिक नकदी का असर पूरे साल रहा लेकिन साल के अंत में कुछ सुधार दिखा
संजीव मुखर्जी
2022 : ग्रामीण भारत की कमाई पर ऊंचे दामों का प्रतिकूल असर

साल 2022 लगभग सभी कृषि जिंसों के दामों में तेज उछाल के लिए यादगार रहेगा। रूस-यूक्रेन युद्ध, असामान्य मौसम और कोविड के दौरान बाजार में अतिरिक्त नकदी डाले जाने की वजह से ऐसा हुआ। इससे सटोरियों की गतिविधियां भी बढ़ीं। साल में तकरीबन सभी कृषि उत्पादों जैसे खाद्य तेल, अनाज, कपास, दूध, अंडे और चारे के दाम बढ़ गए। खेती में इस्तेमाल होने वाले सामान जैसे खाद के दाम भी तेजी से बढ़े।

दाम बढ़ने का मतलब यह भी है कि खेत में कटाई शुरू होते ही उसके दाम मिलना शुरू हो गया। हालांकि शहरी आबादी की तरह ही ग्रामीण आबादी की कमाई पर भी मुद्रास्फीति का प्रतिकूल असर पड़ा। हालांकि कई उत्पादों की उच्च मुद्रास्फीति में कई बार कमी आई। लेकिन यह बीते साल की तुलना में अधिक है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के हालिया विश्लेषण के मुताबिक सितंबर 2022 तक वास्तविक ग्रामीण वेतन वृद्धि में नियमित 10वें महीने तक ऋणात्मक वृद्धि हुई। रिपोर्ट के अनुसार मुद्रास्फीति बढ़ने के कारण प्रमुख तौर पर यह संकुचन हुआ। ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुस्त होने के कारण श्रम की मांग सुस्त रही। इससे मजदूरी की सीमा भी तय हो गई।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत कार्य की मांग नवंबर 2022 में चार माह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई जबकि आवंटित बजट का पूरा इस्तेमाल हो चुका था। आंकड़ों के अनुसार अगस्त के बाद नवंबर 2022 में मनरेगा में काम के लिए अधिक लोगों ने आवेदन किया। नवंबर 2022 में करीब 2.25 करोड़ लोगों ने मनरेगा में काम के लिए आवेदन किया था।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार जुलाई में 2.52 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था और अगस्त में 1.91 करोड़ लोगों ने आवेदन किया था। हालांकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) द्वारा मापी गई ग्रामीण क्षेत्रों में मुद्रास्फीति जनवरी 2022 से निरंतर 6 फीसदी से अधिक रही।

Diese Geschichte stammt aus der January 02, 2023-Ausgabe von Business Standard - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der January 02, 2023-Ausgabe von Business Standard - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS BUSINESS STANDARD - HINDIAlle anzeigen
इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक कचरे पर दिशानिर्देशों का कड़ा विरोध
Business Standard - Hindi

इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक कचरे पर दिशानिर्देशों का कड़ा विरोध

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के उन प्रारूप दिशानिर्देशों का विरोध किया है, जिनमें केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने विभिन्न प्रकार के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए रिसाइकलिंग और प्रसंस्करण की कीमतें तय कर दी हैं।

time-read
2 Minuten  |
September 25, 2024
जरूरत से ज्यादा काम करते हैं आधे भारतीय कर्मचारी
Business Standard - Hindi

जरूरत से ज्यादा काम करते हैं आधे भारतीय कर्मचारी

भारत में आधे से ज्यादा कर्मचारी हर हफ्ते कम से कम 49 घंटे काम करते हैं, जो कई अन्य देशों और कानूनी कायदों के मुकाबले ज्यादा है।

time-read
2 Minuten  |
September 25, 2024
फीचर फोन के समक्ष नई चुनौती
Business Standard - Hindi

फीचर फोन के समक्ष नई चुनौती

दूरसंचार विभाग के नए फरमान से बढ़ी फीचर फोन विनिर्माताओं की चिंता

time-read
2 Minuten  |
September 25, 2024
जमीन आवंटन मामले में सिद्धरमैया को झटका
Business Standard - Hindi

जमीन आवंटन मामले में सिद्धरमैया को झटका

कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को तगड़ा झटका दिया है। उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री के खिलाफ भूमि आवंटन से जुड़े एक मामले में कथित अनियमितता के आरोप की जांच शुरू करने पर राज्यपाल की अनुमति को बहाल रखा है।

time-read
1 min  |
September 25, 2024
मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात यूक्रेन संघर्ष पर चिंता जताई
Business Standard - Hindi

मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात यूक्रेन संघर्ष पर चिंता जताई

न्यूयॉर्क में मिले दोनों नेता, आपसी संबंधों को मजबूत करने की जताई प्रतिबद्धता

time-read
2 Minuten  |
September 25, 2024
मंत्रियों के समूह की बैठक में रियल एस्टेट संबंधी ज्यादातर प्रस्ताव टले
Business Standard - Hindi

मंत्रियों के समूह की बैठक में रियल एस्टेट संबंधी ज्यादातर प्रस्ताव टले

गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह (जीओएम) की बैठक में रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए वस्तु एवं सेवा कर संबंधी ज्यादातर प्रस्तावों पर कोई सहमति नहीं बन सकी है। सू्त्रों ने यह जानकारी दी।

time-read
1 min  |
September 25, 2024
मजबूत बुनियाद से घटेगी वैश्विक अनिश्चितता
Business Standard - Hindi

मजबूत बुनियाद से घटेगी वैश्विक अनिश्चितता

वैश्विक अनिश्चितताओं से निपटने का सबसे अच्छा तरीका अपने मुख्य बुनियादी तत्वों को मजबूत करना है।

time-read
1 min  |
September 25, 2024
बॉन्ड से धन जुटाएंगी एनबीएफसी
Business Standard - Hindi

बॉन्ड से धन जुटाएंगी एनबीएफसी

एक सप्ताह में बॉन्ड जारी करके 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही कुछ गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियां

time-read
2 Minuten  |
September 25, 2024
स्विगी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी
Business Standard - Hindi

स्विगी के आईपीओ को सेबी की मंजूरी

बाजार नियामक सेबी ने फूड डिलिवरी दिग्गज स्विगी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी दे दी है।

time-read
1 min  |
September 25, 2024
छोटे आईपीओ से जुड़े 6 निवेश बैंकों की जांच
Business Standard - Hindi

छोटे आईपीओ से जुड़े 6 निवेश बैंकों की जांच

यह जांच कुछ बैंकों द्वारा लिए शुल्कों से जुड़ी है

time-read
2 Minuten  |
September 25, 2024