टाटा संस ब्रिटेन में इलेक्ट्रिक बैटरी बनाने के कारखाने में 4 अरब पाउंड (करीब 5.2 अरब डॉलर) का निवेश करेगी। टाटा समूह ने आज इसकी घोषणा करते हुए बताया कि कारखाने में सालाना 40 गीगावॉट सेल बनाए जाएंगे। इलेक्ट्रिक बैटरी के लिए भारत के बाहर यह टाटा की पहली गीगाफैक्टरी होगी और ब्रिटेन के वाहन क्षेत्र में यह अब तक के सबसे बड़े निवेश में शुमार होगा।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि इस निवेश से ब्रिटेन के लोगों को रोजगार के हजारों अवसर मिलेंगे तथा इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के मामले में देश और भी आगे बढ़ेगा। जगुआर लैंडरोवर और टाटा मोटर्स इस कारखाने के प्रमुख ग्राहक होंगे और यहां से उत्पादन 2026 में शुरू होने की उम्मीद है।
फिलहाल यह नहीं बताया गया कि स्पेन के बजाय अपने यहां यह निवेश हासिल करने के लिए ब्रिटेन सरकार ने टाटा समूह को कितनी वित्तीय मदद देने का वादा किया है। स्पेन भी टाटा समूह की यह परियोजना अपने यहां लगवाने की कोशिश कर रहा था। इधर बीबीसी ने कहा है कि ब्रिटेन सरकार से टाटा को करोड़ों पाउंड की सब्सिडी मिलेगी।
Diese Geschichte stammt aus der July 20, 2023-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der July 20, 2023-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden