सरकार चुनिंदा सहयोग के माध्यम से निजी क्षेत्र को गतिशक्ति प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की इजाजत देने पर विचार कर रही है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार देर रात बिज़नेस स्टैंडर्ड के एक कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। 'गतिशक्ति कनेक्ट' कार्यक्रम के अनौपचारिक बातचीत में दौरान गोयल ने कहा कि निजी क्षेत्र को इस प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की अनुमति देते समय नियंत्रण और संतुलन बनाना चाहिए।
नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में गोयल ने कहा कि निजी क्षेत्र गतिश क्ति का उपयोग करने की जबरदस्त मांग कर रहा है। उन्होंने कहा, 'जानकारी संवेदनशील है। फिलहाल हम इसका सरकारी परियोजनाओं में उपयोग और परीक्षण कर रहे हैं। परीक्षण के नतीजे इतने शानदार हैं कि हमें संवेदनशील जानकारी को अलग करने के बारे में सोचना पड़ा ताकि निजी क्षेत्र बाकी जानकारी और आंकड़ों का लाभ उठा सके।'
गोयल ने कहा, 'संवेदनशील जानकारी का इस्तेमाल करने के लिए निजी क्षेत्र के भागीदारों को अपनी योजना बतानी होगी। इसके बाद सरकार उन्हें सही तरीके से उपयोग में मदद कर सकती है, लेकिन हम इसे सार्वजनिक नहीं कर सकते या इसे लैपटॉप या पेन ड्राइव में नहीं दे सकते।' केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'अगर कोई यह जानकारी लीक कर देता है और जानकारी किसी गलत आदमी के हाथों में चली जाती है तो उसका दुरुपयोग हो सकता है। यही वजह है कि हमने मजबूत सुरक्षा ढाल तैयार की है और साइबर ऑडिट की व्यवस्था की है। हर दिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए इसकी जांच करते हैं कि जानकारी में सेंध तो नहीं लगी और उसे सही तरीके से अपडेट किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाता है कि आंकड़ों के साथ कोई छेड़छाड़ तो नहीं हुई है और कोई साइबर हमला तो नहीं हुआ है। आपको इन सभी बातों का ध्यान रखना होगा।'
Diese Geschichte stammt aus der August 30, 2023-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der August 30, 2023-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
केजरीवाल ने संघ से पछे पांच सवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक नई राजनीतिक रणनीति के तहत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जवाब मांगा।
घाटी में इंटरनेट बार-बार बंद, घुटता कारोबार का दम
कश्मीर घाटी में स्टार्टअप अक्सर इंटरनेट ठप होने की दिक्कतों से जूझते हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि राज्य की नई सरकार इस पर ध्यान देगी और कारोबारी तरक्की के लिए काम करेगी। सार्थक चौधरी की रिपोर्ट
क्वाड किसी देश के खिलाफ नहीं: मोदी
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक मंच का एशिया-प्रशांत पर व्यापक असर
भारत ने आईपीईएफ के समझौते पर किए हस्ताक्षर
समझौते का मकसद एक निष्पक्ष अर्थव्यवस्था पर जोर देने के साथ ही आईपीईएफ के सदस्य देशों के बीच आर्थिक प्रतिस्पर्द्धा और संपन्नता बढ़ाना
कर रिफंड मेसेज से सावधान, इनसे होती है ठगी आसान
आयकर विभाग के नाम पर आने वाले ईमेल या मेसेज की जांच लें सत्यता, वरना हो सकते हैं जालसाजी के शिकार
अटकते-भटकते अब परवान चढ़ रहा है इंदौर का नमकीन क्लस्टर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाला इंदौर देश भर में अपने खास स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां की नमकीन और पोहा के दीवाने बड़ी संख्या में हैं। इंदौर के नमकीन उद्योग को संगठित रूप देने के लिए 12 साल पहले यहां नमकीन क्लस्टर बनाने की योजना बनी थी मगर लंबे इंतजार के बाद अब इस नमकीन क्लस्टर की योजना ने रफ्तार पकड़ी है।
महत्त्वपूर्ण खनिजों की नीलामी सुस्त
भारत ने बीते साल जून में 29 महत्त्वपूर्ण खनिजों की खोज व खनन पहली बार निजी क्षेत्र के लिए खोला था। इसके बाद महत्त्वपूर्ण खनिज के 38 ब्लॉकों की नीलामी की गई है लेकिन इसमें से केवल 14 ब्लॉक यानी 37 फीसदी से कम को ही बोलीदाता मिले हैं।
वेनेजुएला से तेल का जुगाड़
भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के तेलशोधक अमेरिका से प्रतिबंधों में ढील मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वेनेजुएला से तेल खरीदा जा सके, वहीं उन्होंने 'सेकंड ऑर्डर ट्रांजैक्शन' से तेल खरीदना शुरू कर दिया है, जिन्हें पहले से ही छूट मिली हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सरकारी उद्यमों में लैटरल एंट्री जारी
सरकार में लैटरल एंट्री रोक दी गई है, लेकिन सार्वजनिक उद्यम भर्ती बोर्ड (पीईएसबी) निजी क्षेत्र के लोगों को केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में वरिष्ठ पद पर भर्ती करना जारी रख सकता है।
नई दवाओं व कीमतों से फार्मा को ताकत
अमेरिका में मजबूत मांग और घरेलू वृद्धि से फार्मा क्षेत्र को मदद मिलने की संभावना। इस सप्ताह 8 फार्मा कंपनियों का एमकैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार। ल्यूपिन और अरविंदो फार्मा को पसंदीदा शेयरों के रूप में देखा जा रहा है