राम-रहीम के सपने वाली अयोध्या नगरी में बढ़ रही रौनक
Business Standard - Hindi|December 16, 2023
अयोध्या के कारसेवकपुरम में राम जन्मभूमि मंदिर के मॉडल के चारों ओर प्लास्टिक की चादरों से ढके 153 बक्से रखे हुए हैं। इन बक्सों में मंदिर के लिए लड़ी गई अदालती लड़ाइयों के दस्तावेज हैं, जिन्हें विभिन्न अदालतों में लड़ा और जीता गया है।
वीनू संधू
राम-रहीम के सपने वाली अयोध्या नगरी में बढ़ रही रौनक

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद से जुड़े इन दस्तावेजों में निचली अदालतों, उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय के तकरीबन 3,000 से अधिक फैसलों और सहायक साक्ष्यों की फाइलें हैं।

ये दस्तावेज एक खास वजह से यहां रखी गई हैं। इन 3,000 से अधिक फाइलों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है ताकि ये दस्तावेज शोध और अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं, वकीलों, छात्रों और इतिहासकारों सबके लिए सुलभ हों। इसके अलावा इन बक्सों में सैकड़ों कानूनी और ऐतिहासिक पुस्तकें भी हैं जिनका हवाला इस मामले में दिया गया।

जिस हॉल में मंदिर का मॉडल रखा है उसके प्रभारी हजारीलाल गुप्ता गर्व से बताते हैं कि वह राम जन्मभूमि आंदोलन के सक्रिय सदस्य थे। उन दिनों वह एक युवा कार्यकर्ता थे लेकिन बाद में प्रचारक बन गए।

कारसेवकपुरम अनेक कार्यकर्ताओं और प्रचारकों का आश्रयस्थल माना जाता है। इस 10 एकड़ के परिसर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव, चंपत राय का निवास स्थान और स्थायी कार्यालय भी है। विहिप के क्षेत्रीय प्रवक्ता शरद शर्मा कहते हैं, ‘1990 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन का केंद्र यही था, यहीं से सब कुछ शुरू हुआ था।’ आज 30 साल बाद भी, यह राम मंदिर के निर्माण और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए नियंत्रण केंद्र बना हुआ है।

सुबह 11 बजे से ही चंपत राय के कार्यालय के बाहर प्रतीक्षा करने के लिए बने एक कमरे में आगंतुकों की भीड़ जुटने लगती है। इस कमरे में जूते पहन कर घुसने की अनुमति नहीं है क्योंकि यहां प्रवेश द्वार के पास ही राम, सीता और लक्ष्मण की मूर्तियां स्थापित की गईं हैं। यहां एक सोफे पर चेन्नई के एक संत बैठे हैं और लोग उनका आशीर्वाद लेने के लिए आ रहे हैं। पुणे के एक और संत, वृंदावन के रास्ते होते हुए यहां आए हैं और वह उनके बगल में ही बैठे हैं।

कारसेवकपुरम के प्रमुख व्यक्ति माने जाने वाले शर्मा कहते हैं, ‘हाल के दिनों में अयोध्या में कई संत आ रहे हैं और हम उन सभी का स्वागत करते हैं।’

Diese Geschichte stammt aus der December 16, 2023-Ausgabe von Business Standard - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der December 16, 2023-Ausgabe von Business Standard - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS BUSINESS STANDARD - HINDIAlle anzeigen
Business Standard - Hindi

प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना अधिसूचित

केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना, 2024 अधिसूचित कर दी है।

time-read
2 Minuten  |
September 21, 2024
ऑडिट मानदंडों के संशोधन पर विवाद
Business Standard - Hindi

ऑडिट मानदंडों के संशोधन पर विवाद

आईसीएआई ने संशोधन पर विराम लगाने की मांग की और कहा, ऑडिटिंग 600 के हालिया मानदंड प्रभावी

time-read
2 Minuten  |
September 21, 2024
अमेरिका में छाप छोड़ रहे प्रवासियों का भारत पर भी गहरा असर
Business Standard - Hindi

अमेरिका में छाप छोड़ रहे प्रवासियों का भारत पर भी गहरा असर

आज के दौर में भारतीय-अमेरिकी समुदाय की अनदेखी नहीं कर सकता भारत

time-read
4 Minuten  |
September 21, 2024
तिरुपति मंदिर के लड्डु में मिलावट, गहराया विवाद
Business Standard - Hindi

तिरुपति मंदिर के लड्डु में मिलावट, गहराया विवाद

चंद्रबाबू नायडू ने साधा पूर्ववर्ती जगन सरकार पर निशाना

time-read
2 Minuten  |
September 21, 2024
'विश्वकर्मा योजना समृद्धि की प्रतीक'
Business Standard - Hindi

'विश्वकर्मा योजना समृद्धि की प्रतीक'

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन ऐंड अपैरल पार्क की आधारशिला रखी

time-read
2 Minuten  |
September 21, 2024
100 रुपये वाला एसआईपी लाएगा एलआईसी एमएफ
Business Standard - Hindi

100 रुपये वाला एसआईपी लाएगा एलआईसी एमएफ

एलआईसी म्युचुअल फंड की योजना अक्टूबर के पहले हफ्ते में छोटी रकम वाला एसआईपी पेश करने की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी आर के झा ने यह जानकारी दी। यह एसआईपी 100 रुपये का होगा। यह फैसला ऐसे समय आया है जब बाजार नियामक सेबी छोटे एसआईपी की वकालत कर रहा है ताकि निवेशकों की भागीदारी ज्यादा हो।

time-read
1 min  |
September 21, 2024
गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी चमक
Business Standard - Hindi

गोल्ड ईटीएफ की बढ़ी चमक

सोने के लिए मजबूत परिदृश्य। सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड निर्गम न आने से भी गोल्ड ईटीएफ की चमक बढ़ी

time-read
2 Minuten  |
September 21, 2024
एमपी बिड़ला समूह करेगा मप्र में 3,500 करोड रु. का निवेश
Business Standard - Hindi

एमपी बिड़ला समूह करेगा मप्र में 3,500 करोड रु. का निवेश

एमपी बिड़ला समूह मध्य प्रदेश में 3,500 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट प्लांट की स्थापना करने जा रहा है।

time-read
1 min  |
September 21, 2024
रिलायंस इन्फ्रा को प्रवर्तकों से मिलेंगे 1,000 करोड़ रुपये
Business Standard - Hindi

रिलायंस इन्फ्रा को प्रवर्तकों से मिलेंगे 1,000 करोड़ रुपये

अनिल अंबानी की रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को प्रवर्तकों से 1,100 करोड़ रुपये इक्विटी निवेश के जरिये और मुंबई के दो निवेश फर्मों से 1,910 करोड़ रुपये मिलने जा रहा है।

time-read
1 min  |
September 21, 2024
बीएसएनएल ने जुलाई में जोड़े 29 लाख नए ग्राहक
Business Standard - Hindi

बीएसएनएल ने जुलाई में जोड़े 29 लाख नए ग्राहक

जून में बीएसएनएल को हुआ था 7.4 लाख उपभोक्ताओं का नुकसान

time-read
2 Minuten  |
September 21, 2024