लॉकडाउन के चार साल
कोविड मरीजों की देखभाल में लगे डॉक्टर, नर्स और एंबुलेंस चालकों ने कहा कि कोविड-19 महामारी में उन्हें कई अनुभव मिले, जिनसे उनके जीवन में बड़े बदलाव आए
लगभग 12 घंटे काम करने के बाद बुरी तरह थक चुकी मंजूषा का शरीर आराम मांग रहा था। मंजूषा धीरे-धीरे 26 मंजिला इमारत की सीढ़ियां चढ़ने लगीं। उनका अपार्टमेंट 18वीं मंजिल पर था। उनकी सोसाइटी ने उन्हें लिफ्ट का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था। लोगों को डर था कि कोविड अस्पताल में काम करने वालीं मंजूषा कहीं उन्हें संक्रमित न कर दें।
मंजूषा ने एक लंबी सांस छोड़ते हुए कहा, ‘मेरे पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग मुझसे सहानुभूति रखते थे। उनका सुझाव था कि अगर मैं इस्तेमाल के बाद लिफ्ट साफ-सुथरी कर दूं तो दूसरों के संक्रमित होने का खतरा काफी कम हो जाएगा। मगर सोसाइटी के ज्यादातर लोगों का यही कहना था कि मुझे लिफ्ट में नहीं जाना चाहिए।’
कोविड के दौरान आवश्यक एवं अनिवार्य सेवाओं में लगे लोगों (फ्रंटलाइन वर्कर) में मंजूषा अकेली नहीं थीं, जिन्हें उपेक्षित एवं अलग-थलग कर दिया गया था। कोविड काल में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कई लोगों को तो सोसाइटी के अहाते में भी नहीं घुसने दिया जाता था। कुछ लोग तो अस्तपतालों में ही रहते थे। मरीजों की देखभाल करते इनमें कई लोग संक्रमित हो गए, कई बीमार हो गए और कुछ मौत का शिकार हो गए।
24 मार्च, 2020 को कोविड महामारी फैलने से रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लगा दिया गया। लॉकडाउन के ऐलान के करीब चार वर्ष बाद आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कुछ लोगों ने अपने अनुभव साझा बताए। उन्हें लगा कि कोविड के दौरान मिले अनुभवों ने उन्हें और मजबूत बना दिया और उन्हें अपने कार्य एवं पेशे पर गौरव हो रहा था।
मार्च 2020 में भारत में कोविड के मामले 500 से कुछ अधिक हुए थे कि लॉकडाउन लगा दिया गया। मार्च अंत तक संक्रमण के मामले बढ़कर 1,000 से अधिक हो गए। अप्रैल तक मामले 10,000 पार कर गए। कोविड-19 वायरस तेजी से फैल रहा था।
Diese Geschichte stammt aus der March 23, 2024-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der March 23, 2024-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
केजरीवाल ने संघ से पछे पांच सवाल
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने एक नई राजनीतिक रणनीति के तहत रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जवाब मांगा।
घाटी में इंटरनेट बार-बार बंद, घुटता कारोबार का दम
कश्मीर घाटी में स्टार्टअप अक्सर इंटरनेट ठप होने की दिक्कतों से जूझते हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि राज्य की नई सरकार इस पर ध्यान देगी और कारोबारी तरक्की के लिए काम करेगी। सार्थक चौधरी की रिपोर्ट
क्वाड किसी देश के खिलाफ नहीं: मोदी
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के बीच रणनीतिक मंच का एशिया-प्रशांत पर व्यापक असर
भारत ने आईपीईएफ के समझौते पर किए हस्ताक्षर
समझौते का मकसद एक निष्पक्ष अर्थव्यवस्था पर जोर देने के साथ ही आईपीईएफ के सदस्य देशों के बीच आर्थिक प्रतिस्पर्द्धा और संपन्नता बढ़ाना
कर रिफंड मेसेज से सावधान, इनसे होती है ठगी आसान
आयकर विभाग के नाम पर आने वाले ईमेल या मेसेज की जांच लें सत्यता, वरना हो सकते हैं जालसाजी के शिकार
अटकते-भटकते अब परवान चढ़ रहा है इंदौर का नमकीन क्लस्टर
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाने वाला इंदौर देश भर में अपने खास स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। यहां की नमकीन और पोहा के दीवाने बड़ी संख्या में हैं। इंदौर के नमकीन उद्योग को संगठित रूप देने के लिए 12 साल पहले यहां नमकीन क्लस्टर बनाने की योजना बनी थी मगर लंबे इंतजार के बाद अब इस नमकीन क्लस्टर की योजना ने रफ्तार पकड़ी है।
महत्त्वपूर्ण खनिजों की नीलामी सुस्त
भारत ने बीते साल जून में 29 महत्त्वपूर्ण खनिजों की खोज व खनन पहली बार निजी क्षेत्र के लिए खोला था। इसके बाद महत्त्वपूर्ण खनिज के 38 ब्लॉकों की नीलामी की गई है लेकिन इसमें से केवल 14 ब्लॉक यानी 37 फीसदी से कम को ही बोलीदाता मिले हैं।
वेनेजुएला से तेल का जुगाड़
भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के तेलशोधक अमेरिका से प्रतिबंधों में ढील मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वेनेजुएला से तेल खरीदा जा सके, वहीं उन्होंने 'सेकंड ऑर्डर ट्रांजैक्शन' से तेल खरीदना शुरू कर दिया है, जिन्हें पहले से ही छूट मिली हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सरकारी उद्यमों में लैटरल एंट्री जारी
सरकार में लैटरल एंट्री रोक दी गई है, लेकिन सार्वजनिक उद्यम भर्ती बोर्ड (पीईएसबी) निजी क्षेत्र के लोगों को केंद्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) में वरिष्ठ पद पर भर्ती करना जारी रख सकता है।
नई दवाओं व कीमतों से फार्मा को ताकत
अमेरिका में मजबूत मांग और घरेलू वृद्धि से फार्मा क्षेत्र को मदद मिलने की संभावना। इस सप्ताह 8 फार्मा कंपनियों का एमकैप 1 लाख करोड़ रुपये के पार। ल्यूपिन और अरविंदो फार्मा को पसंदीदा शेयरों के रूप में देखा जा रहा है