![वित्त वर्ष 2024 में फिर धीमा पड़ा कंपनियों का पूंजीगत व्यय](https://cdn.magzter.com/1548654642/1718653949/articles/5aLFvC87Q1718674698215/1718674937540.jpg)
देश की 990 सूचीबद्ध कंपनियों (बीमा, वित्त, बीमा, शेयर ब्रोकरेज कंपनियों को छोड़कर) की नियत परिसंपत्तियां वित्त वर्ष 2024 में केवल 7.6 प्रतिशत बढ़ीं, जबकि एक साल पहले इसमें 2021-22 की तुलना 12.2 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। देश में लगभग सभी क्षेत्रों की कंपनियों का यही हाल रहा और अर्थव्यवस्था के लिए सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण समझे जाने वाले क्षेत्रों में पिछले वित्त वर्ष के दौरान पूंजीगत व्यय कम रहा था।
बीएफएसआई क्षेत्र के अलावा बाकी कंपनियों (रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत तेल एवं गैस कंपनियों को छोड़कर) की कुल नियत परिसंपत्तियां वित्त वर्ष 2024 में साल भर पहले से 6.3 प्रतिशत बढ़ीं। साल भर पहले इनमें 2021-22 की तुलना में 9.9 प्रतिशत बढ़त आई थी। अगर इनमें से खनन एवं धातु कंपनियां भी हटा दें तो बची कंपनियों की नियत परिसंपत्तियां साल भर पहले से केवल 5.4 प्रतिशत बढ़ीं, जबकि 2022-23 में उनमें 8.9 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी।
तेल एवं गैस और खनन एवं धातु ऐसे क्षेत्र हैं, जहां सबसे अधिक पूंजी लगती है। वित्त वर्ष 2024 के दौरान जितनी कंपनियों के आंकड़े खंगाले गए, उनमें इन दो क्षेत्रों की कंपनियों की शुद्ध नियत परिसंपत्तियों की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत और 15 प्रतिशत रही है।
वित्त वर्ष 2024 में तेल एवं गैस कंपनियों की संयुक्त नियत परिसंपत्तियों में 10.9 प्रतिशत का इजाफा जरूर हुआ मगर वित्त वर्ष 2023 में यह इजाफा 18.7 प्रतिशत था। खनन एवं धातु कंपनियों की नियत परिसंपत्तियां वित्त वर्ष 2024 में 9.8 प्रतिशत अधिक रहीं, जबकि वित्त वर्ष 2023 में इनमें 13.9 प्रतिशत बढ़ोतरी रही थी।
Diese Geschichte stammt aus der June 18, 2024-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der June 18, 2024-Ausgabe von Business Standard - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![आईआईटी पास करने पर भी नौकरी की गारंटी नहीं!](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/Ib0qM2yb81720410172481/1720410400875.jpg)
आईआईटी पास करने पर भी नौकरी की गारंटी नहीं!
2023-24 में 2,660 पंजीकृत छात्रों में से अभी तक 1,564 को ही कंपनियों ने अपने यहां नौकरी पर रखा
![केरल में फैला स्वाइन फ्लू इंसानों को नहीं करेगा संक्रमित: केंद्र](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/l8rkIZa_M1720409988769/1720410172564.jpg)
केरल में फैला स्वाइन फ्लू इंसानों को नहीं करेगा संक्रमित: केंद्र
केंद्र सरकार ने रविवार को कहा कि केरल में फैल रहा अफ्रीकन स्वाइन फ्लू (एएसएफ) जूनोटिक नहीं है और यह इंसानों में नहीं फैल सकता है। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि केरल के त्रिशूर जिले में 310 से ज्यादा सुअरों को मार दिया गया है, जहां इस बीमारी के बारे में सबसे पहले जानकारी मिली थी।
![रूस से व्यापार असंतुलन रहेगा मुद्दा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/5z9mOWJpW1720409796371/1720409988798.jpg)
रूस से व्यापार असंतुलन रहेगा मुद्दा
प्रधानमंत्री मोदी 8 और 9 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर जा रहे मॉस्को, पुतिन के साथ होगी वार्ता
![प्रियंका को दक्षिण से लड़ाना कांग्रेस का दूरगामी कदम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/YRUPqqRZx1720409586686/1720409789100.jpg)
प्रियंका को दक्षिण से लड़ाना कांग्रेस का दूरगामी कदम
वायनाड से प्रियंका गांधी की जीत सुनिश्चित लग रही है, ऐसे में केरल की राजनीति में उनका प्रवेश व्यापक असर डालेगा
![किसी और का बकाया आपके कार्ड पर आए तो हरकत में आएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/VtSLortlY1720409309406/1720409576483.jpg)
किसी और का बकाया आपके कार्ड पर आए तो हरकत में आएं
बार-बार बकाया चुकाने की कॉल से घबराए नहीं, व्यवस्थित तरीके से मामले की तह तक जाएं
![ज्यादातर बैंकों में दिए गए कर्ज की तुलना में जमा वृद्धि सुस्त](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/2gwBq9emi1720409151035/1720409295992.jpg)
ज्यादातर बैंकों में दिए गए कर्ज की तुलना में जमा वृद्धि सुस्त
निजी क्षेत्र के बैंकों, येस बैंक, आरबीएल बैंक और बंधन बैंक की जमा वृद्धि क्रमशः 0.50 प्रतिशत, 2 प्रतिशत और 1.50 प्रतिशत संकुचित हुई
![छोटे एमएफआई को धन देने से बच रहे बैंक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/5Zb7NScm41720408808544/1720409146335.jpg)
छोटे एमएफआई को धन देने से बच रहे बैंक
वाणिज्यिक बैंक इस समय छोटे सूक्ष्म वित्त संस्थानों (एमएफआई) को कर्ज देने में सावधानी बरत रहे हैं। इसकी वजह से एमएफआई को गैर बैंकिंग वित्तीय संस्थानों से ज्यादा ब्याज दर पर कर्ज लेना पड़ रहा है।
![सोशल एक्सचेंज पर बड़ी पूंजी जुटाना चाहते हैं गैर-लाभकारी संगठन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/coaFQ7a6M1720408634237/1720408795607.jpg)
सोशल एक्सचेंज पर बड़ी पूंजी जुटाना चाहते हैं गैर-लाभकारी संगठन
सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे संगठन सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) के जरिये बड़ी धनराशि जुटाना चाहते हैं। एसएस घरेलू शेयर बाजार ने करीब 6 महीने पहले ही शुरू किया है।
![जेएलआर से मिलेगी टाटा मोटर्स को रफ्तार](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/j4eV74L2c1720408432431/1720408633606.jpg)
जेएलआर से मिलेगी टाटा मोटर्स को रफ्तार
कुछ ब्रोकरों को ऊंची बाजार भागीदारी, कीमतों और मार्जिन के जरिये दमदार वृद्धि की उम्मीद
![आईपीओ से पहले खुद को मजबूत करने की तैयारी में जेप्टो](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/19015/1758034/dXz1Ln2Tt1720408327635/1720408418334.jpg)
आईपीओ से पहले खुद को मजबूत करने की तैयारी में जेप्टो
भरपूर रकम की बदौलत क्विक कॉमर्स क्षेत्र की यूनिकॉर्न जेप्टो अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले विभिन्न श्रेणियों में वरिष्ठ स्तर के कई कर्मचारियों को नियुक्त करके अपने नेतृत्व को मजबूत करने पर विचार कर रही है। कंपनी के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी आदित पलीचा ने यह जानकारी दी।