कमांड सेंटर से इसरो चेयरमैन एस. सोमनाथ
23 अगस्त, शाम 6 बजकर 2 मिनट। चांद के दक्षिणी ध्रुव की सतह को सफलतापूर्वक छूते ही यह तारीख और समय इतिहास में दर्ज हो गया। 140 करोड़ भारतीयों के सपनों को लेकर उड़े चंद्रयान-3 ने सॉफ्ट लैंडिंग की तो देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। चंद्रयान-3 ने पहला संदेश दिया- 'भारत, मैं मुकाम पर पहुंच गया और आप भी।' इस सफलता के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया।
लैंडर से संचार लिंक स्थापित हो गया है। वह सिग्नल भेज रहा है। हम उत्साहित हैं। जो कामयाबी चार साल पहले मिल जानी थी, वह आज मिली। मिशन को किफायती बनाने के लिए हमने पृथ्वी व चांद दोनों के गुरुत्वाकर्षण का प्रयोग किया। चांद पर कदम रखने से पहले चंद्रयान-3 ने 40 दिन में 21 बार पृथ्वी और 120 बार चंद्रमा की परिक्रमा की। चंद्रयान ने चांद तक 3.84 लाख किमी दूरी तय करने के लिए 55 लाख किमी की यात्रा की। आगे हम विक्रम लैंडर की सेहत की जांच करेंगे। रोवर बाहर आ चुका है। इसे परिस्थितियों के हिसाब से कुछ घंटों से एक दिन भी लग सकता है। इसके बाद लैंडर व रोवर दोनों पर उपकरणों से परीक्षण शुरू होंगे। आने वाले 14 दिन बेहद रोमांच व उत्साह के होंगे, जब रोवर चांद की सतह पर चलेगा और तरह-तरह के प्रयोगों के जरिए दुनिया को नए विज्ञान से रूबरू कराएगा। आज की सफलता में हमारे रिटायर्ड सीनियर का भी योगदान रहा। चांद पर जहां पहुंचे हैं, उस पर लगातार ट्रैकिंग करना हमारे बस की बात नहीं थी, इसमें यूरोपियन स्पेस एजेंसी और नासा ने मदद की है।
Diese Geschichte stammt aus der August 24, 2023-Ausgabe von Dainik Bhaskar Mumbai.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der August 24, 2023-Ausgabe von Dainik Bhaskar Mumbai.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
इस बार अपनी इमारत से नीचे उतरते ही मतदाताओं को मिलेगा वोटिंग का मौका
प्रत्येक मतदान केंद्र पर जरूरी सुविधाएं जुटाने का निर्देश
विधानसभा चुनाव के लिए दल-बदल हुआ तेज
जिसका पलड़ा भारी, उधर भाग रहे नेता
मुंबई से ठाणे का सफर 40 मिनट में होगा पूरा
घाटकोपर से ठाणे तक एलिवेटेड रोड का होगा निर्माण
किसी भी मजहब से जुड़े हुए देवताओं, संतों के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी अस्वीकार्य
त्योहारों के मद्देनजर उप्र के मुख्यमंत्री योगी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, बोले
सरकार ने दिल्ली में सस्ता टमाटर बेचना शुरू किया
सरकार टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान उपभोक्ताओं को राहत दिलाने में जुट गई है।
लेवानडोस्की के ला लिगा में 50 गोल पूरे
स्पेनिश लीग में बार्सिलोना, प्रीमियर लीग में लिवरपूल और सीरी ए में नेपोली टॉप पर
सिंधु-लक्ष्य की वापसी, ओलिंपिक के बाद पहली बार एक्शन में होंगे
आर्कटिक ओपन • सात्विक-चिराग नहीं लेंगे हिस्सा
बोईसर की सड़कों पर सज रहे बाजार राहगीरों का रास्ता चलना हुआ दुश्वार
बोईसर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अब तक कई प्रयास किए जा चुके हैं, लेकिन लंबे अर्से से बेपटरी चल रही व्यवस्था अब तक पटरी पर नहीं लौट सकी है।
3 साल में मुंबई साइबर सेल ने ठगों की जेब में जाने से बचाए 144 करोड रुपए
गोल्डन ऑवर में करें शिकायत, जालसाज नहीं लगा पाएंगे बैंक खातों में सेंध
माइक्रो आरएनए की खोज के लिए दो अमेरिकी वैज्ञानिकों को नोबेल
कैंसर के उपचार के नए तरीकों में कारगर हो सकती है इनकी खोज