राजधानी में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से दो दिन पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। शनिवार की देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे की मुख्य वजह उन्होंने प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया की अनावश्यक दखलअंदाजी, प्रदेश इकाई की अनदेखी कर आप से किए गए गठबंधन एवं तीन में से दो सीटों पर बाहरी उम्मीदवारों (उदित राज और कन्हैया कुमार) को टिकट देना बताया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चार पेज का पत्र भेजकर लवली ने 11 मुददों पर अपनी पीड़ा भी व्यक्त की, हालांकि आलाकमान ने लवली की पीड़ा को अनदेखा कर न केवल उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया, बल्कि सख्ती का परिचय देते हुए दो-टूक शब्दों में यह भी स्पष्ट कर दिया कि उम्मीदवार नहीं बदले जाएंगे। बाबरिया ने इसकी पुष्टि करते हुए यह भी कहा कि दबाव की राजनीति नहीं चलेगी। मालूम हो कि कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को लवली को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी थी। 2017 के नगर निगम चुनाव में भी मतदान से कुछ दिन पहले अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया था, तब उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी। हालांकि कुछ समय बाद वह कांग्रेस में लौट गए थे। बता दें कि सोमवार से राजधानी की सातों संसदीय सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Diese Geschichte stammt aus der April 29, 2024-Ausgabe von Dainik Jagran.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der April 29, 2024-Ausgabe von Dainik Jagran.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
जम्मू-कश्मीर में हुए दो हादसों में सेना और बीएसएफ के चार जवान बलिदान, 32 घायल
दक्षिण कश्मीर के बड़गाम में बीएसएफ जवानों से भरी बस गहरी खाई में लुढ़की
कोचिंग सेंटर में मौत पर सुप्रीम कोर्ट ने चार हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
- कोर्ट ने कहा- हरियाणा, यूपी, दिल्ली करें जांच समिति की मदद • प्रशासनिक बदलावों के बारे में शीर्ष कोर्ट को अवगत कराएं
महिला सम्मान योजना से मिलेगी 'संजीवनी
आतिशी की प्राथमिकता होगी यह योजना
कांग्रेस तब भी सिखों के खून की प्यासी थी, आज भी है : बिट्टू
तेलंगाना में कांग्रेस विधायक वेदमा बोज्जू ने हत्या का फरमान जारी करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का जो कोई भी सिर काटकर लाएगा वह उसे पुश्तैनी जमीन इनाम में देंगे।
पहली बार 84 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स
1,359 अंक बढ़कर 84,544 के नए उच्च स्तर पर बीएसई सूचकांक निफ्टी भी 25,800 के करीब
साढ़े छह सौ रु. लीटर से कम घी तो मिलावट का संदेह
भैंस के 100 लीटर दूध से बनता है छह लीटर घी, 10 किलो पाउडर
बुमराह - सिराज ने टीम भारत को 'आकाश' पर पहुंचाया
तेज गेंदबाजों ने आठ विकेट लेकर बांग्लादेश की पहली पारी 149 पर समेटी भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट पर 81 रन बनाकर बनाई बड़ी बढ़त
आतिशी आज सादे समारोह में लेंगी सीएम पद की शपथ
राष्ट्रपति ने केजरीवाल का इस्तीफा किया मंजूर
कांग्रेस को चला रहे शहरी नक्सली : मोदी
महाराष्ट्र की जनसभा में पीएम ने साधा निशाना - यह सबसे भ्रष्ट पार्टी इसे अब गणपति पूजा से भी नफरत
प्रदूषण से निपटने के लिए सात मंजिल से ऊंची इमारतों पर लगाएं एंटी स्माग गन: उपराज्यपाल
इमारतों की छत पर 180 डिग्री पर घूमने वाली एंटी स्माग गन लगाने का निर्देश दिया