"जनता-जनार्दन ने राजग पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है। भारत के इतिहास में यह एक अभूतपूर्व पल है। मैं इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए अपने परिवारजनों को नमन करता हूं। मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई ऊर्जा, नई उमंग, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे। सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है, मैं इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, अभिनंदन करता हूं।" - नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री
लंबी और थका देने वाली लोकसभा चुनाव प्रक्रिया में मंगलवार को जब परिणाम आया | तो लोकतंत्र की जीत हुई। यह तथ्य फिर स्थापित हुआ कि जनता ही जनार्दन है। जनादेश ने केंद्र में राजग सरकार के तीसरे कार्यकाल का आधार निर्मित कर दिया है, लेकिन महासमर-2024 का सबसे महत्वपूर्ण पक्ष एक सशक्त विपक्ष का उभार रहा। शासन में निरंतरता भावी सरकार को सशक्त राष्ट्र के निर्माण और जनकल्याणकारी नीतियां आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। भाजपा के नेतृत्व वाला राजग भले ही अपनी अपेक्षाओं से पीछे रह गया हो, लेकिन यह कम उल्लेखनीय नहीं है कि उसने लगातार तीसरी बार बहुमत का आंकड़ा पार किया। इस चुनाव की बड़ी बात यह है कि अरसे बाद सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष भी नतीजे को लोकतंत्र की विजय बता रहा है। लगातार चुनाव आयोग और ईवीएम पर खड़े होने वाले सवाल आज किसी की जुबान पर नहीं हैं। यह हमेशा से चर्चा का विषय रहा है कि सशक्त लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष जरूरी है। जनता ने वह कर दिया है। पिछले दो आम चुनाव से देश निर्णायक जनादेश का साक्षी रहा है। इस बार गठबंधन की सरकार होगी। ऐसे में अपेक्षा की जा सकती है कि इतिहास में दर्ज गठबंधन की विवशता इस बार बड़े सुधार और कल्याणकारी फैसलों के आड़े न आएगी। देश की गति गठबंधन की विवशता से बाधित न होगी। साथ ही मजबूत विपक्ष से भी जनता अपेक्षा करेगी कि उसकी ताकत सकारात्मक होगी।
पांच बड़ी विजय
• रकीबुल हुसैन, धुबरी (असम) पार्टी: कांग्रेस अंतर: 10,12,476
• शंकर लालवानी, इंदौर (मप्र) पार्टी: भाजपा अंतर: 10,08,077
• शिवराज सिंह चौहान, विदिशा (मप्र) पार्टी: भाजपा अंतर: 8,21,408
Diese Geschichte stammt aus der June 05, 2024-Ausgabe von Dainik Jagran.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der June 05, 2024-Ausgabe von Dainik Jagran.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
पहली परीक्षा में विफल हुई 'हरमन सेना'
न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को विश्व कप के शुरुआती मुकाबले में 58 रनों से हराया 102 रनों पर सिमटी टीम
भाजपा ने हरियाणा में फैलाई 'बेरोजगारी की बीमारी' : राहुल
कहा- राज्य में बेरोजगारी व भाजपा के मित्र पूंजीवाद का तोड़ेंगे चक्रव्यूह, भाजपा ने युवाओं का भविष्य खतरे में डाला
बंगाल में पूर्व भाजपा सांसद के घर पर देसी बमों से हमला व फायरिंग
अर्जुन सिंह का दावा- उनके पैर में लगा छर्रा, सीआइएसएफ जवान चोटिल
पांच सत्रों में चार हजार अंक से ज्यादा लुढ़का सेंसेक्स
तीन सप्ताह के निचले स्तर 81,688 पर पहुंचा बीएसई का प्रमुख सूचकांक, निफ्टी 25 हजार के पार बंद होने में कामयाब रहा
सनातन धर्म पर आंध्र व तमिलनाडु के डिप्टी सीएम में छिड़ा वाकयुद्ध
उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना वायरस से की थी
ज्ञान सिर्फ स्वयं की भलाई के लिए ही नहीं, पूरी मानवता के काम आना चाहिए : एलजी
दीक्षा समारोह में छात्रों से बोलीं सीएम, आप नौकरी ढूंढने वाले नहीं, देने वाले बनिए
खुद लड़ सकते हैं वांगचुक, नहीं हो सकती जनहित याचिका : हाई कोर्ट
वांगचुक से जुड़ी याचिका का हाई कोर्ट ने किया निपटारा, सालिसिटर जनरल ने कहा, वांगचुक पर कोई प्रतिबंध नहीं था
टूटी सड़कों की मरम्मत व कचरा निस्तारण करके कम किया जा सकता है वायु प्रदूषण
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के एक अध्ययन में आया सामने
पराली का धुआं पहुंचा नहीं, हाटस्पाट की हवा खराब
रोज एयर क्वालिटी में कुछ अंकों की देखने को मिल रही वृद्धि, आनंद विहार का एक्यूआई 300 पार
देश के कई बड़े शहरों में होनी थी कोकेन की आपूर्ति
विदेश से आने वाली हर खेप पर तुषार गोयल को सरगना वीरेंद्र वसोवा देता था तीन करोड़, ईडी लगाएगी मनी ट्रेल का पता