![इस बार हेड से आगे निकले रोहित](https://cdn.magzter.com/1605174342/1719270638/articles/Ai5JRYazz1719294203698/1719294513808.jpg)
पिछले साल लंदन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक शतक के साथ कुल 181 रन और अहमदाबाद में वनडे विश्व कप के फाइनल में 120 गेंद पर 137 रन बनाकर भारतीय टीम को दो आइसीसी ट्राफी से महरूम रखने वाले आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड (76) ने सोमवार को डेरेन सैमी स्टेडियम में एक समय भारत के हाथों से मैच दूर कर दिया था लेकिन आखिरी में भारतीय गेंदबाजों की कारीगरी से रोहित की टीम ने 24 रन से जीत हासिल करके टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया।
वनडे विश्व कप के मैन आफ द मैच और आइपीएल में 15 मैचों में 191.55 के स्ट्राइक रेट से 567 रन बनाने वाले हेड के सहारे आस्ट्रेलिया ने 206 रनों का पीछा करते हुए एक समय 10 ओवर में 99 रन बना लिए थे। उस समय हेड 26 गेंद पर 54 रन बनाकर खेल रहे थे और आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 10 ओवर में 107 रनों की जरूरत थी। उसके पास आठ विकेट भी थे लेकिन स्पिनर कुलदीप यादव (चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट) की सधी गेंदबाजी और बाद में रिवर्स स्विंग मिलने से टीम भारत ने मैच पलट दिया। 17वें ओवर में जब जसप्रीत बुमराह ने 76 रन के निजी स्कोर पर ने हेड को चलता किया तो मैच भारत के पाले में चला गया। इस जीत के साथ भारत ने वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।
रोहित का कमाल : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को फटाफट क्रिकेट का पाठ पढ़ाया। इस विश्व कप में पिछले पांच मैचों में नाबाद 52, 13, 03, 08 और 23 की ही पारी खेल पाए रोहित पूरे रौब में दिखे। उन्होंने 24.75 करोड़ रुपये में केकेआर में बिके मिशेल स्टार्क का मार मारकर बुरा हाल कर दिया। भारत ने एक समय 11.1 ओवर में 127 रन बना लिए थे लेकिन बाद में ज्यादा रन नहीं बन सके। भारत ने आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 43 रन बनाए। शिवम दुबे ने अपेक्षाकृत धीमा खेलते हुए 22 गेंद पर 28 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 31 जबकि हार्दिक ने दो छक्के और एक चौके के साथ 27 रन बनाए। उन्होंने अपने 92 में से 76 रन बाउंड्री से बनाए। जब तक रोहित क्रीज पर थे तो शुरुआती 11 में से छह ओवर में 10 या उससे ज्यादा रन बने, उनके आउट होने के बाद आखिरी छह ओवर में सिर्फ दो में ऐसा हो सका।
Diese Geschichte stammt aus der June 25, 2024-Ausgabe von Dainik Jagran.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der June 25, 2024-Ausgabe von Dainik Jagran.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![विस चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा होंगे हेमंत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/0jXwlieDq1720067996318/1720068068930.jpg)
विस चुनाव में आइएनडीआइए का चेहरा होंगे हेमंत
दोबारा जेल की स्थिति में हेमंत केजरीवाल की राह चल सकते हैं
![रास से विपक्षी सांसदों ने किया वाकआउट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/mYhqWDluv1720067854848/1720067998425.jpg)
रास से विपक्षी सांसदों ने किया वाकआउट
खरगे बोले-झूठ बोलना, लोगों को गुमराह करना और सच्चाई के खिलाफ बोलना पीएम की आदत क. पक
![जयशंकर ने रूस के समक्ष उठाया युद्ध में फंसे भारतीयों का मुद्दा](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/ht4O6P5N51720067754864/1720067843243.jpg)
जयशंकर ने रूस के समक्ष उठाया युद्ध में फंसे भारतीयों का मुद्दा
अगले हफ्ते पीएम मोदी व पुतिन के बीच वार्ता में भी उठेगा यह मुद्दा
![उठ रहे सवाल, एफआइआर में बाबा का नाम क्यों नहीं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/bKvxHFYGP1720067629633/1720067752504.jpg)
उठ रहे सवाल, एफआइआर में बाबा का नाम क्यों नहीं
पुलिस ने मामले में सिर्फ मुख्य सेवादार और आयोजकों को ही बनाया है आरोपित
![आज देश पहुंचेंगे विश्व विजेता, मुंबई में होगी विजय परेड](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/G9q9GSVbY1720067544426/1720067625275.jpg)
आज देश पहुंचेंगे विश्व विजेता, मुंबई में होगी विजय परेड
भारतीय टीम, बीसीसीआइ अधिकारियों और मीडिया सदस्यों को लेकर बारबाडोस से रवाना हुआ विशेष विमान एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप'
![मणिपुर में सामान्य हो रहे हालात, बंद करें आग में घी डालने का काम : मोदी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/5JjixFHj11720067439586/1720067531463.jpg)
मणिपुर में सामान्य हो रहे हालात, बंद करें आग में घी डालने का काम : मोदी
पीएम ने कहा, हिंसा में लगातार आ रही कमी से बढ़ी स्थायी शांति की उम्मीद
![जलभराव दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की मंत्री आतिशी ने मांगी रिपोर्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/9HDSjnNUR1720067368891/1720067425907.jpg)
जलभराव दूर करने के लिए उठाए गए कदमों की मंत्री आतिशी ने मांगी रिपोर्ट
पीडब्ल्यूडी के मानसून कंट्रोल रूम का दौरा किया, बोलीं- लोगों को परेशानी नहीं हो
![हेमंत तीसरी बार बनेंगे झारखंड के सीएम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/FyuErG0R41720067304283/1720067362647.jpg)
हेमंत तीसरी बार बनेंगे झारखंड के सीएम
विधायकों ने आम सहमति से चुना अपना नेता, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने दिया इस्तीफा
![गुजरात कांग्रेस दफ्तर पर हमले ने भाजपा पर मेरी बात पुष्ट की: राहुल](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/FR-4CIMxS1720067236132/1720067303519.jpg)
गुजरात कांग्रेस दफ्तर पर हमले ने भाजपा पर मेरी बात पुष्ट की: राहुल
लोस में नेता विपक्ष ने हमले को कायरना बताते हुए साधा निशाना
![कांग्रेस संविधान की सबसे बडी विरोधी : मोदी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1754019/WPJcdEwSk1720067088437/1720067234942.jpg)
कांग्रेस संविधान की सबसे बडी विरोधी : मोदी
प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का दिया जवाब