![यज्ञ संपूर्ण यज्ञ संपूर्ण](https://cdn.magzter.com/1605174342/1719702654/articles/0Yi3owwvG1719715853898/1719716304434.jpg)
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर 17 साल बाद टी-20 विश्व खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने विश्व कप ट्राफी जीतने के लिए पांच जून को जो यज्ञ शुरू किया था वो इस जीत के साथ ही संपूर्ण हो गया।
गेंदबाजों ने बदल दिया खेल : भारतीय टीम के 176 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। पहली बार फाइनल खेल रही दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीतने के लिए 24 गेंद पर सिर्फ 26 रनों की जरूरत थी। 52 रन बनाने वाले हेनरिक क्लासेन क्रीज पर थे, जो अक्षर पटेल के एक ओवर में दो चौके व दो छक्के मार चुके थे लेकिन होता वही है जो भगवान चाहता है। मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद के बाद एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करने वाले रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या बारबाडोस में भारत को जिताने के लिए एक-दूसरे के साथ खड़े थे। रोहित ने 17वां ओवर हार्दिक को दिया और उन्होंने क्लासेन को पंत के हाथों कैच आउट कराकर मैच का रुख मोड़ दिया। इस ओवर में चार रन ही गए। अगला ओवर में गेंद जसप्रीत बुमराह के हाथ में थी। यही ओवर मैच की दिशा तय करने वाला था। बुमराह को खेलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। और मार्को जेनसेन जैसे गेंदबाज के लिए तो यह नामुमकिन काम था।
17वें ओवर की चौथी गेंद कहां से आई और कहां को चली गई ये जेनसेन को पता भी नहीं चला। जेनसेन ने परफेक्ट डिफेंस किया लेकिन गेंद गिल्ली को चूमते हुए निकल गई। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ दो रन दिए । इस गेंदबाज ने आठ मैचों में 4.18 की इकोनामी से 8.27 के औसत से 15 विकेट लिए । यह अब तक हुए टी-20 विश्व कप में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ इकोनामी रेट है। दक्षिण अफ्रीका को आखिरी दो ओवर में 20 रन चाहिए थे। अर्शदीप ने 19वें ओवर में चार और पांड्या ने आखिरी ओवर में सात रन दिए। इस ओवर में दो विकेट भी मिले। पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के पास जब मिलर का शानदार कैच लपका तो उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच जीतना नामुमकिन हो गया। भारत ने सात रन से दूसरी बार टी-20 विश्व कप ट्राफी जीत ली। हार्दिक ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए।
Diese Geschichte stammt aus der June 30, 2024-Ausgabe von Dainik Jagran.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der June 30, 2024-Ausgabe von Dainik Jagran.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![लिवरपूल जीता, युनाइटेड का खराब दौर जारी लिवरपूल जीता, युनाइटेड का खराब दौर जारी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/GYdUZvPyr1739854492175/1739854612591.jpg)
लिवरपूल जीता, युनाइटेड का खराब दौर जारी
लिवरपूल ने प्रीमियर लीग खिताब की ओर कदम बढ़ाते हुए रविवार रात वोल्वर हैम्पटन को 2-1 से हराकर शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया।
![महाकुंभ का विरोध करने वालों से बेहतर है हमारा अर्थशास्त्र : योगी महाकुंभ का विरोध करने वालों से बेहतर है हमारा अर्थशास्त्र : योगी](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/M8zaTf_sg1739854850365/1739854898637.jpg)
महाकुंभ का विरोध करने वालों से बेहतर है हमारा अर्थशास्त्र : योगी
उप्र के सीएम योगी ने कहा है कि अपनी संस्कृति व परंपराओं को सम्मान देकर किस तरह देश की एकता और आर्थिकी को प्रोत्साहित किया जा सकता है, यह महाकुंभ से सहज ही अनुभव किया जा सकता है।
![विकसित भारत के लक्ष्य की बाधाएं विकसित भारत के लक्ष्य की बाधाएं](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/7S82pRnms1739853685848/1739853825287.jpg)
विकसित भारत के लक्ष्य की बाधाएं
सरकार और निजी क्षेत्र को यह आभास होना चाहिए कि कोई भी देश हमें अपनी उन्नत तकनीक नहीं देगा
![सौर ऊर्जा से चलने वाला फ्लोटिंग पंप, छोटे किसानों के लिए होगा वरदान सौर ऊर्जा से चलने वाला फ्लोटिंग पंप, छोटे किसानों के लिए होगा वरदान](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/3KmoXnT731739854183561/1739854307980.jpg)
सौर ऊर्जा से चलने वाला फ्लोटिंग पंप, छोटे किसानों के लिए होगा वरदान
खेत के पास तालाब, नदीनाले जैसा जल स्रोत तो है, लेकिन बिजली नहीं है।
दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करेगा वन अनुसंधान संस्थान
देश की राजधानी में हरित क्षेत्र तो साल दर साल बढ़ रहा है, लेकिन सघन वन क्षेत्र घट रहा है
![हर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली, मौत - हर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली, मौत -](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/8Y8TcxDcr1739855238275/1739855421244.jpg)
हर्ष फायरिंग में बच्चे को लगी गोली, मौत -
नोएडा में पिता गोद में लेकर दिखा रहे थे बरात, गोली बच्चे के सिर में लगी
![60 बड़े स्टेशनों में बनेंगे होल्डिंग एरिया 60 बड़े स्टेशनों में बनेंगे होल्डिंग एरिया](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/peFOsW-X21739851890098/1739852108700.jpg)
60 बड़े स्टेशनों में बनेंगे होल्डिंग एरिया
रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाल ही में हुई भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों में भीड़ प्रबंधन के लिए मैनुअल तैयार करने का निर्णय लिया है।
![खेल जगत के दिग्गजों ने दिए तनाव प्रबंधन के मंत्र खेल जगत के दिग्गजों ने दिए तनाव प्रबंधन के मंत्र](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/ZUUujyHrP1739851788908/1739851889758.jpg)
खेल जगत के दिग्गजों ने दिए तनाव प्रबंधन के मंत्र
नई दिल्ली, प्रेट्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा' पहल के तहत खेल जगत के दिग्गजों ने स्कूली छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए।
![पोप फ्रांसिस के संक्रमण से निपटने को डाक्टरों ने इलाज में किया बदलाव पोप फ्रांसिस के संक्रमण से निपटने को डाक्टरों ने इलाज में किया बदलाव](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/FnIK1qUzj1739854903236/1739854963587.jpg)
पोप फ्रांसिस के संक्रमण से निपटने को डाक्टरों ने इलाज में किया बदलाव
श्वसन पथ के संक्रमण की जटिल समस्याओं से जूझ रहे हैं पोप फ्रांसिस
![चीन पर पित्रोदा के बयान से फिर घिरी कांग्रेस चीन पर पित्रोदा के बयान से फिर घिरी कांग्रेस](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/23629/1998001/mzLIifzqw1739852503213/1739852727231.jpg)
चीन पर पित्रोदा के बयान से फिर घिरी कांग्रेस
ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष बोले - चीन हमारा दुश्मन नहीं, कांग्रेस ने किया बयान से किनारा