इजरायल-हमास युद्ध के बीच इजरायल के एक मंत्री अमिहाई एलियाहू गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराने की बात कहकर बुरी तरह फंस गए हैं।
मंत्री ने कहा था कि इजरायल के पास परमाणु बम गिराना भी एक विकल्प है। उनके इस बयान को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने खारिज कर दिया है। उन्होंने परमाणु हमले की धमकी देने वाले मंत्री को रविवार को कैबिनेट से निलंबित कर दिया।
अमिहाई एलियाहू से साक्षात्कार में यह पूछा गया था कि क्या गाजा पट्टी पर परमाणु बम गिराया जाना चाहिए। इस पर उन्होंने कहा था कि यह संभावनाओं में से एक है। साक्षात्कार के दौरान एलियाहू ने गाजा में किसी भी मानवीय सहायता की अनुमति देने पर आपत्ति जताई। मंत्री के हवाले से कहा गया है कि हम नाजियों को मानवीय सहायता नहीं सौंपेंगे। एलियाहू ने कहा कि गाजावासी रेगिस्तान में जा सकते हैं। उन्हें ही इसका समाधान ढूंढना चाहिए।
द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार इतामार बेन ग्विर की धुर दक्षिणपंथी पार्टी के एलियाहू सुरक्षा कैबिनेट का हिस्सा नहीं हैं। वह न तो युद्धकालीन निर्णय लेने में शामिल है, न ही उनका युद्ध का निर्देश देने वाली युद्ध कैबिनेट पर प्रभाव है।
ब्लिकन ने वेस्ट बैंक में फलस्तीनी राष्ट्रपति से मुलाकात की
Diese Geschichte stammt aus der November 06, 2023-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der November 06, 2023-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
टीम हरमनप्रीत को बड़ी जीत की दरकार
भारतीय महिला टीम बुधवार को टी-20 विश्व कप में श्रीलंका पर बड़ी जीत के साथ ही अपने नेट रन रेट में सुधार करने उतरेगी।
बादशाहत कायम रखना चाहेगी टीम इंडिया
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मुकाबला आज दिल्ली में खेला जाएगा, पांच साल से घरेलू सरजमीं पर कोई सीरीज नहीं हारा है भारत
एनपीएस में ज्यादा लाभ कमाने का मौका मिलेगा
योजना से जुड़े सदस्य संतुलित जीवन चक्र निधि यानी बीएलसी में पैसा लगा पाएंगे
'वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी'
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायुसेना को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दलित और ओबीसी समुदाय को साध भाजपा ने जाट लैंड में भी सेंध लगाई
भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया, अप्रत्याशित नतीजों ने सभी को चौंकाया
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की जमानत जब्त C
पिहोवा सीट सेमैदान में उतरे थे, मात्र 1170 मत हासिल हुए
तानाशाही के खिलाफ अभी लड़ाई काफी लंबी है: खरगे
खरगे ने हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित करार दिया
जम्मू-कश्मीर में पहली बार पारदर्शी चुनावः शाह
गृह मंत्री ने लोगों का चुनावों में भागीदारी के लिए आभार जताया
परिणाम हकीकत के उलट : कांग्रेस
कांग्रेस ने चुनाव नतीजों को अप्रत्याशित, आश्चर्यजनक और जमीनी हकीकत के विपरीत करार दिया।
'टॉयलेट में ताला मिला तो पेट्रोल पंप बंद होंगे'
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 'हमसफर नीति' की शुरुआत की