जम्मू कश्मीर और लद्दाख की खूबसूरत और शांत वादियां, बर्फ से ढके पहाड़, पीढ़ियों से कवियों, कलाकारों और भारतीय के दिल को मंत्रमुग्ध करते रहे हैं। यह एक ऐसा अद्भुत क्षेत्र है, जो हर दृष्टि से अभूतपूर्व है, जहां हिमालय आकाश को स्पर्श करता हुआ नजर आता है, जहां इसकी झीलों एवं नदियों का निर्मल जल स्वर्ग का दर्पण प्रतीत होता है, लेकिन पिछले कई दशकों से जम्मू-कश्मीर के अनेक स्थानों पर ऐसी हिंसा और अस्थिरता देखी गई, जिसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती। वहां के हालात कुछ ऐसे थे, जिससे जम्मू-कश्मीर के परिश्रमी, प्रकृति प्रेमी और स्नेह से भरे लोगों को कभी भी रू-ब-रू नहीं। होना चाहिए था। लेकिन दुर्भाग्यवश, सदियों तक उपनिवेश बने रहने, विशेषकर आर्थिक और मानसिक रूप से पराधीन रहने के कारण, तब का समाज एक प्रकार से भ्रमित हो गया। अत्यंत बुनियादी विषयों स्पष्ट नजरिया अपनाने के बजाय दुविधा की स्थिति बनी रही, जिससे और ज्यादा भ्रम उत्पन्न हुआ। अफसोस की बात यह है कि जम्मू-कश्मीर को इस तरह की मानसिकता से व्यापक नुकसान हुआ।
देश की आजादी के समय तब के राजनीतिक नेतृत्व के पास राष्ट्रीय एकता के लिए एक नई शुरुआत करने का विकल्प था, लेकिन तब इसके बजाय उसी भ्रमित समाज का दृष्टिकोण जारी रखने का निर्णय लिया गया, भले ही इस वजह से दीर्घकालिक राष्ट्रीय हितों की अनदेखी करनी पड़ी।
मुझे अपने जीवन के शुरुआती दौर से ही जम्मू-कश्मीर आंदोलन से जुड़े रहने का अवसर मिला है। मेरी अवधारणा सदैव ही ऐसी रही है, जिसके अनुसार, जम्मूकश्मीर महज एक राजनीतिक मुद्दा नहीं था, बल्कि यह विषय समाज की आकांक्षाओं को पूरा करने के बारे में था। डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नेहरू मंत्रिमंडल में एक महत्वपूर्ण विभाग मिला हुआ था और वे काफी लंबे समय तक सरकार में बने रह सकते थे। फिर भी, उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर मंत्रिमंडल छोड़ दिया और आगे का कठिन रास्ता चुना, भले ही इसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी, लेकिन उनके अथक प्रयासों और बलिदान से करोड़ों भारतीय कश्मीर मुद्दे से भावनात्मक रूप से जुड़ गए।
कई वर्षों बाद अटल जी ने श्रीनगर में एक सार्वजनिक बैठक में 'इंसानियत', 'जम्हूरियत' और 'कश्मीरियत' का प्रभावशाली संदेश दिया, जो सदैव ही प्रेरणा का महान स्रोत भी रहा है।
Diese Geschichte stammt aus der December 12, 2023-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der December 12, 2023-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
टीम हरमनप्रीत को बड़ी जीत की दरकार
भारतीय महिला टीम बुधवार को टी-20 विश्व कप में श्रीलंका पर बड़ी जीत के साथ ही अपने नेट रन रेट में सुधार करने उतरेगी।
बादशाहत कायम रखना चाहेगी टीम इंडिया
बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा मुकाबला आज दिल्ली में खेला जाएगा, पांच साल से घरेलू सरजमीं पर कोई सीरीज नहीं हारा है भारत
एनपीएस में ज्यादा लाभ कमाने का मौका मिलेगा
योजना से जुड़े सदस्य संतुलित जीवन चक्र निधि यानी बीएलसी में पैसा लगा पाएंगे
'वायुसेना को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी'
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारतीय वायुसेना को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
दलित और ओबीसी समुदाय को साध भाजपा ने जाट लैंड में भी सेंध लगाई
भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया, अप्रत्याशित नतीजों ने सभी को चौंकाया
किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी की जमानत जब्त C
पिहोवा सीट सेमैदान में उतरे थे, मात्र 1170 मत हासिल हुए
तानाशाही के खिलाफ अभी लड़ाई काफी लंबी है: खरगे
खरगे ने हरियाणा के नतीजों को अप्रत्याशित करार दिया
जम्मू-कश्मीर में पहली बार पारदर्शी चुनावः शाह
गृह मंत्री ने लोगों का चुनावों में भागीदारी के लिए आभार जताया
परिणाम हकीकत के उलट : कांग्रेस
कांग्रेस ने चुनाव नतीजों को अप्रत्याशित, आश्चर्यजनक और जमीनी हकीकत के विपरीत करार दिया।
'टॉयलेट में ताला मिला तो पेट्रोल पंप बंद होंगे'
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 'हमसफर नीति' की शुरुआत की