नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान भारत की सैन्य शक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
आकाश में करतब दिखाते-गरजते विमानों ने भारत के बढ़ते रुतबे का अहसास कराया, वहीं सेना में बेटियों की ताकत से भी दुनिया रूबरू हुई। इसके अलावा सामाजिक समरसता को समेटे विभिन्न प्रदेशों की झांकियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया।
परेड में पहली बार 100 महिलाएं भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों को बजाते हुए दिखीं। वहीं पहली बार चार स्वदेशी तेजस एयरक्राफ्ट ने एक आसमान में एक व्यूह की रचना की। इस दौरान भारतीय वायुसेना के 36 विमानों ने आसमान से अपना पराक्रम दिखाया। इसमें 29 लड़ाकू विमान, नौ हेलीकॉप्टरों ने वायुसेना के छह एयरबेस से उड़ान भरी। इसमें 15 महिला पायलट भी शामिल थीं जिसमें से छह लड़ाकू विमान उड़ाने वाली पायलट थीं। वहीं, वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर निकिता मल्होत्रा को गणतंत्र दिवस पर वीरता के लिए वायु सेना पदक से सम्मानित किया गया।
सम्मान
नई दिल्ली में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ बग्घी में कर्तव्य पथ पर पहुंचे। उनकी सुरक्षा में 'राष्ट्रपति के अंगरक्षक' मौजूद रहे।
शौर्य
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस परेड में चार के स्वदेशी तेजस विमानों ने डायमंड का आकार बनाते हुए उड़ान भरी।
शक्ति
नई दिल्ली में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान पिनाका मल्टीपल लॉन्चर रॉकेट सिस्टम का प्रदर्शन किया गया। मध्यम दूरी की यह मिसाइल पूरी तरह से ऑटोमैटिक हथियार प्रणाली है।
स्वदेशी
परेड में प्रदर्शित सर्वत्र मोबाइल ब्रिजिंग सिस्टम। यह भारत में निर्मित विशेष उपकरण है, जिसे बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए 75 मीटर तक फैलाया जा सकता है।
ड्रोन हमलों को रोकने में सक्षम मोबाइल ड्रोन जैमर सिस्टम का प्रदर्शन किया गया।
समारोह में भारतीय मल्टी फंक्शन रडार (एमआरएसए) का प्रदर्शन किया गया।
Diese Geschichte stammt aus der January 27, 2024-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der January 27, 2024-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
भारतीय रेलवे में 80 हजार नए पद सृजित होंगे
रेल संरक्षा से जुड़े कार्यों को ठेके के बजाए रेलवे के स्थायी कर्मचारियों से कराने की वकालत
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने मनमोहन
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे जस्टिस मोहन
फ्रेंच लीग : नीस ने एटिएन को 73 साल की सबसे बड़ी हार थमाई
लीग -1 के मुकाबले में 8-0 से जीत हासिल की, इसके साथ नीस तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि सेंट- एटिएन 16वें स्थान पर खिसक गया
भुई शतक के करीब, श्रेयस का भी पचासा
रिकी भुई (90 नाबाद) और कप्तान श्रेयस अय्यर (50) की अर्धशतकीय पारियों से भारत डी ने भारत बी के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मैच में शनिवार को तीसरे दिन दूसरी पारी में पांच विकेट पर 244 रन बनाकर कुल बढ़त 311 न की कर ली है।
टीम इंडिया जीत से छह विकेट दर
109 रन बनाए पंत ने वापसी के बाद यह उनका सभी प्रारूपों में पहला शतक है
प्रसाद में मिलावट पर जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज
तिरुपति के लड्डू में पशु वसा मिश्रित घटिया घी के इस्तेमाल की मंजूरी देने का आरोप
सिखों पर दिए बयान वापस लें राहुलः भाजपा
मनजिंदर सिंह बोले, राहुल के बयान से देश विरोधी ताकतों को संबल मिला कहा, कई सिख और गुरुद्वारा प्रबंधन निकायों ने गृह राज्य मंत्री से मिले
मुझे चुप कराने के लिए झूठ का सहारा लिया जा रहा: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता ने कहा- भाजपा सच्चाई बर्दाश्त नहीं कर सकती, एक्स पर अमेरिका में दिए बयान का एक वीडियो भी साझा किया
घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : राजनाथ
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि बांग्लादेश से आकर घुसपैठिये आदिवासी बेटियों से शादी कर झारखंड में बस रहे हैं।
पीएम के खिलाफ पोस्टर पर भाजपा ने निशाना साधा
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाए