भारतीय दल पूरी ताकत और हौसले के साथ पेरिस ओलंपिक में अपना दमखम दिखाने को तैयार है। टोक्यो के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा एक बार फिर देश की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। उनके अलावा यदि कोई एथलीट पदक जीतता है तो वह बोनस होगा। एथलेटिक्स के 29 सदस्यीय दल में 18 पुरुष और 11 महिलाएं हैं। ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारत के लिए एकमात्र पदक नीरज ने स्वर्ण के रूप में टोक्यो में जीता था। पेरिस 1900 ओलंपिक में नॉर्मन प्रिचार्ड ने दो रजत जीते थे पर वह अंग्रेजों के झंडे तले खेले थे।
प्रियंका गोस्वामी : मेरठ की प्रियंका गोस्वामी मौजूदा समय में 20 किलोमीटर में देश की नंबर एक, एशिया में तीसरे और दुनिया में 30 वें स्थान पर है। टोक्यो में उन्होंने 12 किलोमीटर तक रेस को लीड किया था। इस बार उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
मौसम ने साथ दिया और वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 1:28.45 सेकंड में कुछ सुधार कर पाईं तो पदक उनकी झोली में आ सकता है। पहली बार ओलंपिक में मिक्स मैराथन पैदल चाल की स्पर्धा आयोजित की जा रही है। इसमें भी प्रियंका हिस्सा लेंगी।
तेजिंदर पाल सिंह तूर : एशियाई रिकॉर्डधारी शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर से भी उम्मीदें बांधी जा रही हैं। टोक्यो में उन्होंने 19.99 मीटर थ्रो किया था। एशियाई खेलों में 21.77 मीटर का एशियाई रिकॉर्ड बनाने वाले तूर की भुजाओं से यदि 22 मीटर के ऊपर का थ्रो निकला तो वह पदक की होड़ में हो सकते हैं। हालांकि पिछले एक साल में वह 20.88 मीटर से अधिक का थ्रो नहीं लगा पाए हैं। तूर का सामना अमेरिका के रेयान, कोबास्क, इटली के लियोनाडो से हो सकता है।
रिले टीम पर होंगी नजरें : पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में जिस तरह पुरुष 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम ने अमेरिका जैसे देश को चुनौती दी थी उससे सभी की नजरें उस पर होंगी। टीम हीट में अमेरिका से मामूली अंतर से पिछड़कर दूसरे स्थान पर रही थी पर 2:59.05 सेकंड के समय से एशियाई रिकॉर्ड बनाया था। फ्रांस और ब्रिटेन की टीम को पछाड़ा था।
Diese Geschichte stammt aus der July 22, 2024-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der July 22, 2024-Ausgabe von Hindustan Times Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
बांग्लादेश पर बयान न दें हसीनाः यूनुस
अंतरिम सरकार प्रमुख बोले, भारत में बैठकर पूर्व पीएम के सियासी बयान दोनों देशों के लिए अच्छे संकेत नहीं
कपिल परमार ने जूडो में जीता ऐतिहासिक कांसा
■ देश को जूडो में पहला पैरालंपिक पदक मिला ■ ब्राजील के एलिल्टोन ओलिवेरा को हराया ■ भारत ने 25 पदक का लक्ष्य पाया
खानपान पर परिवारों के औसत खर्च में कमी आई
देश में खानपान पर औसत घरेलू खर्च में कमी आई है और 1947 के बाद पहली इस मद में औसत घरेलू खर्च आधे से भी कम हो गया है।
स्वास्थ्य-जीवन बीमा प्रीमियम पर जीएसटी दर में कटौती संभव
परिषद की अगली बैठक में दर 18 से घटाकर पांच फीसदी तक की जा सकती है
भारत में 2036 तक घट जाएगी बच्चों-किशोरों की संख्या
सांख्यिकी मंत्रालय की 'मैन एंड वीमेन' रिपोर्ट में खुलासा, वर्ष 2036 में बुजुर्गों की आबादी में 13.9 फीसदी बढ़ेगी
कोविड टीके में फर्जी दवा दी : हेमंत
सीएम बोले, मौत की वजह की हो रही जांच, जल्द पता चलेगा
मोदी ने दिया विमानन, ऊर्जा क्षेत्र में कंपनियों को निवेश का न्योता
अगले कुछ वर्षों में सिंगापुर की कंपनियां पांच लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेंगी
सेनाएं एक-दूसरे के ऐप का इस्तेमाल कर सकेंगी
तीनों सेनाओं के सैन्य कमांडरों के संयुक्त सम्मेलन के दूसरे दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ईम्यूजियम और ई-ग्रंथालय सहित आठ अभिनव प्रयोगों को लॉन्च किया। साथ ही 'औपनिवेशिक प्रथाएं और सशस्त्र बल- एक समीक्षा' पर एक प्रकाशन का विमोचन किया।
संघ हमारे दबाव के कारण जाति जनगणना को राजी हुआ: राहुल
नेता प्रतिपक्ष ने सांगली में दिवंगत नेता पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण किया
आडवाणी और जोशी फिर से बने भाजपा के सदस्य
दो सितंबर से शुरू हुआ है भाजपा का सदस्यता अभियान