भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा गुरुवार को चंद्रयान-3 की सफलता पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सदस्य दानिश अली के खिलाफ सांप्रदायिक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने पर शुक्रवार को जमकर बवाल हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बिधूड़ी को भविष्य में ऐसे आचरण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं, विपक्षी दलों ने आग्रह किया कि भाजपा सांसद को सदन की सदस्यता से निलंबित किया जाना चाहिए।
दानिश अली ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बिरला भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, लेकिन अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वह लोकसभा की सदस्यता छोड़ने पर भी विचार कर सकते हैं। भाजपा ने आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल को लेकर बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिस पर सदन के उपनेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खेद जताया था। भाजपा सांसद ने भारत के चंद्र मिशन 'चंद्रयान- 3' की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की उपलब्धियों के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए अली के खिलाफ टिप्पणी की थी। बाद में बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटा दिया गया। सूत्रों के अनुसार बिधूड़ी के आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लेते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को उन्हें भविष्य में इस तरह के आचरण पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
Diese Geschichte stammt aus der September 23, 2023-Ausgabe von Jansatta.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der September 23, 2023-Ausgabe von Jansatta.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
माणिनी कौशिक की याचिका पर राइफल संघ से जवाब मांगा
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को निशानेबाज माणिनी कौशिक की उस याचिका पर केंद्र सरकार और भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) का रुख जानना चाहा जिसमें उन्हें आगामी पेरिस ओलंपिक के लिए ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देने की मांग की गई है।
यूनान में प्रज्वलित की गई पेरिस ओलंपिक की मशाल
'अपोलो' (सूर्य देवता) की मदद के बिना ही पेरिस ओलंपिक में जलने वाली मशाल मंगलवार को दक्षिणी यूनान में प्राचीन खेलों के स्थल पर प्रज्वलित की गई।
गुकेश ने नेपोमनियाच्ची के साथ ड्रा खेला, संयुक्त शीर्ष बढ़त बरकरार
भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट के 10वें दौर में रूस के इयान नेपोमनियाच्ची से ड्रा खेलकर इस खिलाड़ी के साथ संयुक्त शीर्ष बढ़त कायम रखी।
खराब फार्म के कारण आइपीएल से हटे मैक्सवेल
मानसिक और शारीरिक रूप से आराम की जरूरत बताई, छह मैच में बल्ले से कोई महत्त्वपूर्ण योगदान नहीं दे सके
राजस्थान रायल्स ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य
जोस बटलर के नाबाद शतक की बदौलत राजस्थान रायल्स ने मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में जोरदार वापसी करते हुए सुनील नारायण के पहले टी20 शतक पर पारी फेरा और कोलकाता नाइट राइडर्स को दो विकेट से हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की।
'अमेरिका में हिंदुओं पर हमलों के मामले बढे'
भारतीय-अमेरिकी सांसद ने अमेरिका में हिंदुओं और हिंदुत्व के खिलाफ हमलों में काफी वृद्धि होने का दावा करते हुए आगाह किया कि यह नियोजित हिंदू-विरोधी हमलों के शुरुआत भर है।
यूएनएससी में स्थायी सदस्यों की संख्या बढाना समय की जरूरत
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने उठाया मामला, कहा
सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का दावा, अभिनेता की हत्या की कोशिश के तहत की गई गोलीबारी
आप ने मुफ्त पानी देने का भ्रम पैदा किया
उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा पत्र, कहा
एएसआइ की हत्या कर हमलावर खुद को भी गोली मार दी जान ने
दिल्ली नंदनगरी, ज्योतिनगर इलाके में मंगलवार सुबह गोली मारकर दिल्ली पुलिस के एक सहायक सब इंसपेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने मीतनगर पुल पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे पास से गुजर रहा एक स्कूटी सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।