आजकल तो राजनीति का यह स्तर हो गया है कि उसे समझने के लिए कोई अधिक बुद्धि की जरूरत नहीं है। एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की राजनीति में सभी के कपड़े गंदे दिखाई पड़ते हैं। इसके बावजूद राजनीतिक संदेश देने के लिए अपने चेहरे को दूसरे से चमकदार दिखाने की होड़ लगी रहती है। प्रचार के इस युग में वही नेता, ब्रांड और डायलॉग सफल माने जाते है जिस पर चर्चा हो या जो मोस्ट ट्रेंडिंग में हो। इसलिए राजनीतिक डायलॉग का बहुत अधिक मतलब निकालने का कोई औचित्य नहीं रहता।
राजनीति में विचारधारा, सिद्धांतों के हिसाब से एक दूसरे के कट्टर विरोधी दल कब मिलकर एक साथ सरकार चलाने लगेंगे यह कोई ज्योतिषी भी बताने में शायद सफल नहीं हो सकेगा। कांग्रेस मुक्त भारत का नारा आज कांग्रेसी युक्त भाजपा के रूप में कई राज्यों में साकार हो रहा है। मध्यप्रदेश तो भाजपा के कांग्रेसीकरण का सक्सेसफुल मॉडल बन गया है।
नगरीय निकायों के चुनावों में भाजपा को मिले झटके को पार्टी में पनप रही कांग्रेसी बुराइयों के रूप में देखा जा रहा है। मध्यप्रदेश का भाजपा संगठन देश में आदर्श के रूप में माना जाता रहा है। भाजपा जब देश में शून्य पर थी तब भी उसका मध्यप्रदेश का संगठन प्रभावशाली ढंग से काम कर रहा था। संगठन के मामले में कांग्रेस की भाजपा से कोई तुलना नहीं की जा सकती थी। कांग्रेस जहां विभिन्न नेताओं और गुटों के समूह के रूप में मानी जाती थी, वहीं बीजेपी कैडर बेस पार्टी थी। बीजेपी में कैडर सबसे महत्वपूर्ण माना जाता था। संगठन के नेताओं की दक्षता इस बात में साबित होती थी कि कैडर की काबिलियत को पहचान कर उन्हें लोकतांत्रिक प्रणाली में अवसर दिया जाता था। कई बार ऐसे किस्से सामने आए हैं जब कार्यकर्ता को इस बात का अंदाजा ही नहीं था कि उसे पार्टी किस पद के लिए मौका दे रही है और अचानक उसे मौका दे दिया जाता है। इस तरह की स्थिति कांग्रेस में नहीं होती। कांग्रेस में तो जमावट और नेताओं की परिक्रमा के बिना कोई पद या महत्व मिलना मुमकिन नहीं हो सकता था।
Diese Geschichte stammt aus der 03 August 2022-Ausgabe von Rising Indore.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der 03 August 2022-Ausgabe von Rising Indore.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
बीआरटीएस के पांच चौराहों पर यातायात का सर्वे करेगा प्राधिकरण
इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा बीआरटीएस के चौराहों पर यातायात का सर्वे किया जाएगा। इस सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर इन चौराहों पर ब्रिज का निर्माण होगा। सरकार के द्वारा एलिवेटेड कॉरिडोर की योजना रद्द करने के बाद अब एक नई योजना आकार ले रही है। राज्य सरकार के द्वारा बीआरटीएस कॉरिडोर पर 5 चौराहे पर छोटे ब्रिज का निर्माण करने का सिद्धांत लिया गया है। इस फैसले के परिणाम स्वरूप अब इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा इस कॉरिडोर के पास चौराहे पर यातायात का सर्वे कराया जाएगा।
फ्रीबीज पर खर्च हो रहे 22 हजार करोड़ कमाई का 10% ब्याज में जा रहा
मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शिक्षक दिवस के मौके पर 5 सितंबर को धार जिले के जीराबाद गांव के सरकारी स्कूल पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद जब वे जाने लगे तो इसी स्कूल की पूर्व छात्रा तानिया मालवीय ने उनकी गाड़ी रोक ली।
मध्य प्रदेश में विधानसभा सीटों के परीसमन की हलचल शुरू
मध्यप्रदेश की उन विधानसभा सीटों पर, जहां भाजपा पिछले कई चुनावों से हार रही है, पार्टी ने 2026 में होने वाले परिसीमन के जरिए जीत सुनिश्चित करने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए भाजपा ने जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है। परिसीमन के बाद, एक विधानसभा क्षेत्र में अधिकतम दो से सवा दो लाख मतदाताओं के आधार पर सीटों का पुनर्गठन किया जाएगा, जिससे प्रदेश की मौजूदा 230 विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 275 से 280 तक पहुंच सकती है। भोपाल जिले में भी सीटों की संख्या 6 से बढ़ाकर 10 तक करने की संभावना है।
जमानत के आवेदनों पर शीघ्र सुनवाई न्यायालय को करना चाहिए...
सुप्रीम कोर्ट ने लंबे समय से जेल में बंद आरोपियों की जमानत को लेकर राहत भरा निर्णय पूर्व में भी दिया है। जमानत पर रिहाई को लेकर अहम फैसले में कहा है कि अपनी जमानत अर्जी पर शीघ्र सुनवाई हो, ये अभियुक्त का मौलिक अधिकार है। इस अधिकार को जघन्य अपराधों के मामलों में भी छीना या कम नहीं किया जा सकता है। कानून और न्यायिक प्रक्रिया में किसी भी अभियुक्त की जमानत पर रिहाई के लिए प्रतिबंधात्मक और कठोर प्रावधान संवैधानिक न्यायालय को भी ऐसे विचाराधीन कैदी को जमानत देने से नहीं रोक सकते जो लंबे समय से जेल में बंद है और ट्रायल का कोई अंत नजर नहीं आ रहा है।
इंदौर की हवा इतनी खराब कैसे हो गई?
देश में सातवीं बार नंबर वन आने वाले इंदौर शहर की सफाई, प्रदूषण आदि की वर्तमान स्थिति पर जब भी सवाल उठाए जाते हैं। जनप्रतिनिधि कान में रूई ठूंस लेते हैं।
नायता मुंडला का बस स्टैंड शुरू, अब कुमेडी की बारी
कलेक्टर आशीष सिंह की पहल पर नायता मुंडला में इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित किया गया बस स्टैंड आखिरकार शुरू हो गया है।
इंदौर में 4 नए पुलिस थाने की जरूरत...
शहर के सीमावर्ती क्षेत्रों में नए थाने की जरुरत महसूस हो रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को इंदौर से जुड़े विकास कार्यों व प्रोजेक्टों को लेकर चर्चा की थी। इसमें पुलिस विभाग के आला अफसरों ने भी नए थानों की जरूरत बताई है।
अरे यह तो कमाल हो गया...
इंदौर विकास प्राधिकरण में एक दिन में हुआ लीज नवीनीकरण के आवेदन का निपटारा
दोष किसका दोषी कौन?
इंदौर में लगभग 35 वर्ष पूर्व कैलाश विजयवर्गीय जी द्वारा पहले विधानसभा क्षेत्र 4 और फिर विधानसभा क्षेत्र 2 को भाजपा का गढ़ बनाने के बाद से लगभग सत्ता केंद्र भाजपा के हाथ में है। इन दोनों ही अजेय निर्वाचन क्षेत्र में स्थाई रूप से गौड़ एवं विजयवर्गीय परिवार का कब्जा है। इतना ही नहीं अन्य विधानसभा क्षेत्र में भी विजयवर्गीय समर्थक ही काबिज है। उस पर संघ ठन के लोगों का लगातार सक्रिय रहना यह बताता है कि भाजपा की मुख्य पाठशाला यह शहर है।
जब निष्ठा पर उठी उंगली तो देना पड़ा इस्तीफा...
इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा नई घोषित की गई अहिल्यापथ योजना में प्राधिकरण के जिस अधिकारी के निष्ठा पर उंगली उठी उसे आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा है। इसके साथ ही इस सड़क को लेकर शुरू हुए विवाद में एक नया मोड़ आ गया और अब अनैतिकता के आरोपों पर विराम लगने की स्थिति बन गई है। वैसे कलेक्टर आशीष सिंह और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार की पहल से पहले ही मंजूरी प्राप्त नक्शे बेमतलब हो गए थे।