![नए बच्चे के आने पर बड़े बच्चे को माता-पिता इस तरह करें तैयार नए बच्चे के आने पर बड़े बच्चे को माता-पिता इस तरह करें तैयार](https://cdn.magzter.com/Grehalakshmi/1714741038/articles/NugtJYlqX1716813773266/1716813934603.jpg)
घर में नन्हें मेहमान के आने की खुशी अलग ही होती है। जब घर में यह पता चलता है कि एक नन्हा मेहमान जल्द ही घर में आने वाला है तो हर सदस्य उसके आने की तैयारियों में लग जाता है। लेकिन इस खुशी और तैयारियों के बीच अक्सर परिवार के सदस्य घर में पहले ही मौजूद बच्चे को भूल जाते हैं। हर वक्त उसे यह बताया जाता है कि अब एक छोटी सी जान घर में आएगी और माता-पिता को उसका अधिक ध्यान रखना होगा। इतना ही नहीं, अब उसे अपने मम्मी-पापा से दूरी बनानी पड़ेगी।
जब ऐसा होता है तो वह बच्चा बहुत अधिक परेशान हो जाता है। जहां उसे नन्हें मेहमान के घर में आने की खुशी होनी चाहिए, वहीं वह उसे अपना सबसे बड़ा दुश्मन समझने लगता है। उसे यह महसूस होता है कि अब नन्हें मेहमान के आने पर उसकी वैल्यू कम हो जाएगी। उसे अपनी चीजें छोटे बेबी के साथ शेयर करनी पड़ेंगी। यहां तक कि मम्मी-पापा भी छोटे बेबी को ही ज्यादा प्यार करेंगे। इस तरह की भावनाएं मानसिक रूप से उसे कहीं ना कहीं परेशान करती हैं। ऐसे में बच्चा बेवजह चिड़चिड़ा हो जाता है। वह छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाता है या फिर अपनी नाराजगी जाहिर करता है। इसलिए, यह पैरेंट्स व परिवार की जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने बच्चे को आने वाले मेहमान के लिए तैयार करें। इसके लिए कुछ छोटे-छोटे कदम उठाए जा सकते हैं -
पहले से करें शेयर
अगर आप दूसरी प्रेग्नेंसी प्लॉन कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप बच्चे से इस विषय में बात करें। अगर बच्चा सात-आठ साल का है तो आप उसे यह बता सकते हैं। मसलन, आप उसे कह सकते हैं कि मम्मीपापा आपके लिए एक छोटा बेबी लाने की सोच रहे हैं। आप अक्सर अकेले हो जाते हो और आपके साथ खेलने के लिए कोई नहीं होता। यह छोटा बेबी आपका सबसे अच्छा दोस्त बनेगा। इस तरह आप बच्चे के मन को काफी हद तक सकारात्मक बना सकते हैं।
दें आश्वासन
Diese Geschichte stammt aus der May 2024-Ausgabe von Grehlakshmi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der May 2024-Ausgabe von Grehlakshmi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![किसी महल से कम नहीं अक्की का घर किसी महल से कम नहीं अक्की का घर](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/BugUjW5gb1738587536953/1738587736528.jpg)
किसी महल से कम नहीं अक्की का घर
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे अनुशासित और फिट अभिनेता माने जाते हैं। अजय देवगन भी कहते हैं कि अक्षय एक 'फैमिली मैन' हैं। इस लेख में हम आपको उनके खूबसूरत आशियाने की सैर कराएंगे जिसे उनकी पत्नी ट्विंकल ने बड़ी खूबसूरती से सजाया है।
![वैलेंटाइन पर लाल ही नहीं, पहनें ये अनोखे रंग वैलेंटाइन पर लाल ही नहीं, पहनें ये अनोखे रंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/U2v_ff87w1738585956320/1738586154461.jpg)
वैलेंटाइन पर लाल ही नहीं, पहनें ये अनोखे रंग
वैलेंटाइन एक ऐसा अवसर है, जब हम अपने प्यार के साथ जरूरत से ज्यादा समय बिता चाहते हैं। इस दौरान हम क्या पहनते हैं, मायने रखता है। अमूमन वैलेंटाइन डे पर हम सभी रेड कलर पहनना काफी पसंद करते हैं। लेकिन सिर्फ लाल रंग ही एकमात्र विकल्प नहीं है।
![एसेंशियल ऑयल से बदलें अपना ब्यूटी रूटीन एसेंशियल ऑयल से बदलें अपना ब्यूटी रूटीन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/gXUICVJqM1738585134992/1738585344458.jpg)
एसेंशियल ऑयल से बदलें अपना ब्यूटी रूटीन
एसेंशियल ऑयल में बहुत सारे ऐसे अद्भुत गुण होते हैं जो आपकी त्वचा और बालों को खूबसूरत और सेहतमंद बना सकते हैं।
![जरा सी मेहनत से रूखी त्वचा पर पाएं खूबसूरत मेकअप जरा सी मेहनत से रूखी त्वचा पर पाएं खूबसूरत मेकअप](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/ghaUjoRCe1738586177419/1738586371591.jpg)
जरा सी मेहनत से रूखी त्वचा पर पाएं खूबसूरत मेकअप
फरवरी के मौसम में दोपहर के समय बेशक गर्मी होती है लेकिन सुबह-शाम एक हल्की ठंड रहती है जिससे त्वचा फटी-फटी दिखाई देती है। ऐसी रूरवी त्वचा पर मेकअप भी केकी और ड्राई दिखाई देता है लेकिन आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो निःसंदेह आप थोड़ी सी कोशिश से ग्लोइंग मेकअप पा सकती हैं।
![इस वैलेंटाइन रोमांस शुरू होगा इन ब्रेकफास्ट रेसिपी से इस वैलेंटाइन रोमांस शुरू होगा इन ब्रेकफास्ट रेसिपी से](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/tUS4hcqUI1738587280586/1738587496204.jpg)
इस वैलेंटाइन रोमांस शुरू होगा इन ब्रेकफास्ट रेसिपी से
आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रोमांटिक ब्रेकफास्ट रेसिपी ले कर आये हैं जो न सिर्फ देखने में सुंदर होगी बल्कि खाने में इसका स्वाद लाजवाब होगा। इस तरह आप दोनों का वैलेंटाइन बन जाएगा थोड़ा और खास। तो बस तैयार हो जाइए अपने पार्टनर का दिल जीतने के लिए।
![हस्तदोष नहीं है हस्तमैथुन मैथुन का एक प्रकार है हस्तदोष नहीं है हस्तमैथुन मैथुन का एक प्रकार है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/cif1QfY0u1738585378524/1738585562496.jpg)
हस्तदोष नहीं है हस्तमैथुन मैथुन का एक प्रकार है
हस्तमैथुन कोई बीमारी नहीं है इसलिए इसका कोई इलाज भी नहीं है। इसे स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं।
![बसंत की जादुई हवा- हर दिल में उमंग, हर रंग में जीवन बसंत की जादुई हवा- हर दिल में उमंग, हर रंग में जीवन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/bSMDCDX7P1738587749976/1738587944342.jpg)
बसंत की जादुई हवा- हर दिल में उमंग, हर रंग में जीवन
जब सर्द हवाएं धीरे-धीरे बिछड़ने लगती हैं और धरती पर सुनहरे रंग की चादर बिछ जाती है, तब एक नई सुबह का आगमन होता है- यह बसंत है, जो अपनी सुगंध और सुंदरता से हर ओर एक नई जिंदगी का आभास देता है।
![बदलते मौसम में दिल को रखिए थाम कर हो सकती है दिक्कत बदलते मौसम में दिल को रखिए थाम कर हो सकती है दिक्कत](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/NvCNnn7hs1738586894932/1738587112442.jpg)
बदलते मौसम में दिल को रखिए थाम कर हो सकती है दिक्कत
अक्सर ठंड लगने से छाती में बहुत तेज दर्द होता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों में ठंडी हवा के कारण लोग बाहर कम निकलते हैं जिसके कारण गतिविधि बाकी मौसम के मुकाबले कम होने लगती है। संभावित वजन बढ़ जाता है और दिल की सेहत खराब होने लगती है।
![अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/6uw1fiAFg1738586453655/1738586824154.jpg)
अपने रिश्ते में रोमांस को जिंदा रखने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
शादी के कुछ साल बाद ही पति-पत्नी के रिश्ते में वो पहली -सी बात नहीं रहती है। दोनों में पहले जैसा खिंचाव बना रहे इसके लिए कुछ प्रयोग आप कर सकते हैं। देखिएगा कुछ ही दिनों में आप एक-दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे।
![बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/177/1982387/mzdzYPihl1738585629893/1738585906475.jpg)
बॉलीवुड से आम जिंदगियों में बढ़ रहा है ग्रे डिवोर्स का चलन
कहते हैं कि जैसे-जैसे शादीशुदा जिंदगी की उम्र बढती जाती है, वैसे-वैसे साथ और गहरा होता चला जाता है लेकिन इन दिनों आसपास ऐसे कई किस्से सुनाई दे रहे हैं, जहां सालों साथ निभाने के बाद तलाक हो रहा है। लंबे साथ के बाद होने वाले अलगाव पर एक छोटी सी रपट।