![सोलो ट्रैवलिंग ऐसे ऐंजौय करें सोलो ट्रैवलिंग ऐसे ऐंजौय करें](https://cdn.magzter.com/1338803896/1674548219/articles/69TX44GDa1675237791994/1675238102435.jpg)
32 साल की अन्वेषा ने जब अकेले मनाली घूमने का प्लान बनाया तो घर में हड़कंप मच गया. उस के सासससुर ने साफ इनकार कर दिया कि वे इस की अनुमति कभी नहीं देंगे. अन्वेषा खुद भी थोड़ी असमंजस में थी क्योंकि करीब 10 साल पहले वह जब अविवाहित थी तब जयपुर अकेली घूमने गई थी और उसे इस सफर में बहुत आनंद आया था. इस के कुछ समय बाद ही उस की शादी हो गई और फिर यह मौका कभी नहीं आया क्योंकि उसे जहां भी जाना होता तो हस्बैंड राहुल साथ होता.
मगर इस दौरान अन्वेषा खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस करने लगी थी. उसे लगता जैसे वह भी एक घरेलू महिला बन कर रह गई है, जबकि बचपन से उस ने आगे बढ़ने के बहुत सपने देखे थे. अब उस का बेटा 8 साल का हो चुका था इसलिए वह उस की तरफ से निश्चित रहने लगी थी. पिछले साल ही उस ने अपने सपनों को पूरा करने की सोची और घर वालों से अनुमति ले कर जौब जौइन कर ली. ऐसा कर के उसे महसूस हुआ जैसे उसे अपनी पहचान बनाने का मौका मिल गया है.
औफिस के ही काम के सिलसिले में अब उसे मनाली जाना था और तभी उस ने सोचा कि जब जाएगी तो 1-2 दिन घूम भी लेगी. राहुल अपने काम में व्यस्त होने की वजह से साथ नहीं जा सकता था इसीलिए सासससुर उसे अकेले मनाली भेजने को तैयार नहीं थे. अन्वेषा ने फोन पर राहुल को सारे हालात से अवगत करा दिया था. राहुल अन्वेषा का मन मारना नहीं चाहता था. वैसे भी उसे पता था कि अन्वेषा काफी होशियार, पढ़ीलिखी और स्मार्ट है जो आराम से अपना ध्यान रख लेगी.
सपनों की तलाश
राहुल के घर आते ही जब उस के मातापिता ने यह बात छेड़ी तो उस ने अपने एक रिश्तेदार लड़की की तसवीर फेसबुक पर उन्हें दिखाते हुए कहा, “पापा यह सुरभि है नीलम आंटी की बेटी. याद है न जब वह 10-12 साल की थी तब हमारे घर आई थी."
"अरे वाह इतनी बड़ी हो गई हमारी बच्ची और यह कहां घूम रही है?"
“मम्मी यह अकेली लंदन गई है. आज तीसरा दिन है. आप ही देखो सोलो ट्रैवलिंग का मजा लेते हुए उस के चेहरे पर कितना आत्मविश्वास है. क्या आप नहीं चाहते कि अन्वेषा भी अपनी जिंदगी में इस रोमांच को महसूस करे?"
"पर बेटा उस की सुरक्षा?"
Diese Geschichte stammt aus der January Second 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der January Second 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...