ऐसे निभाएं स्कूलमेट पेरैंट्स से दोस्ती
Grihshobha - Hindi|January First 2023
पेरैंट्स की अपने बच्चों के स्कूलमेट पेरैंट्स से दोस्ती या जानपहचान हो जाना यों तो बड़ी बात नहीं हैं, मगर इस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा....
रोहित
ऐसे निभाएं स्कूलमेट पेरैंट्स से दोस्ती

38 साल की आबिदा मेरठ से दिल्ली नए 38 जीवन और बेहतर उम्मीद के साथ आई थी. वह पढ़ीलिखी और सुलझी सिंगल मदर थी. 4 साल पहले उस के पति का औफिस में किसी औरत से चक्कर चल रहा था तो दोनों में अनबन होने के बाद मामला तलाक तक जा पहुंचा.

3 साल लंबी चली कोर्ट काररवाई ने आबिदा को उक्ता तो दिया था पर इस बीच उस ने लड़ने की हिम्मत भी पा ली थी. आबिदा अपने मायके में थी और लंबी कोर्ट की काररवाई में उलझी रही. जब उस का तलाक हुआ तो उस ने फैसला लिया कि वह अब अपने मायके में भी नहीं रहेगी. वह स्वाभिमानी थी. अतः अपने प्रति अपनी भाभी की तिरछी नजरों को समझ रही थी.

उस ने मायके और ससुराल से बिना किसी शिकायत के काफी पहले ही दिल्ली सैटल होने का फैसला ले लिया था. इस बीच वह नौकरी के लिए अप्लाई भी करती रही. जैसे ही तलाक की प्रक्रिया पूरी हुई तो वह अपने मायके से मदद स्वरूप सैटल होने लायक कुछ आर्थिक मदद ले कर अपने बेटे के साथ दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके रहने आ गई.

साथ में वह अपनी मां को कुछ समय के लिए अपने साथ ले आई थी ताकि जब तक सब ठीक नहीं हो जाता रियान की देखभाल हो सके वह पढ़ीलिखी थी तो उसे गुरुग्राम की एमएनसी में नौकरी मिलने में ज्यादा समय नहीं लगा.

वैसे तो आबिदा दिल्ली कई बार आई थी पर ऐसा पहली बार हुआ जब वह अपने दम पर कोई बड़ी जिम्मेदारी ले कर यहां आई हो. उस के लिए सब से ज्यादा जरूरी बेटे की पढ़ाई थी जो 8वीं क्लास में पढ़ रहा था. नए और अच्छे स्कूल में ऐडमिशन करवाना और फिर अपने लिए भी नए अच्छे दोस्तों का सर्कल ढूंढ़ना जरूरी हो गया था.

आबिदा ने बेटे का ऐडमिशन ईडब्ल्यूएस कोटा के बल पर केंद्रीय स्कूल में करवा लिया. नए स्कूल में जाने के बाद से ही रियान ने अपने में नए फ्रैंड बना लिए थे, जिस में उन्हीं की कालोनी का ऋषभ उस का खास फ्रैंड बना जो रियान के साथ आताजाता था. अब आबिदा के लिए मुश्किल यह हो रही थी कि चूंकि वह जौब कर रही थी तो बेटे की ऐक्टिविटी पर एक मां और जिम्मेदार व्यक्ति होने के नाते कम नजर रख पा रही थी. उस के पास बेटे को ले कर जो जानकारी थी वह सिर्फ अपनी मां के तरफ से ही थी.

Diese Geschichte stammt aus der January First 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der January First 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS GRIHSHOBHA - HINDIAlle anzeigen
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
Grihshobha - Hindi

गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती

शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....

time-read
6 Minuten  |
February First 2025
कपल्स रोमांस है तो चांस है
Grihshobha - Hindi

कपल्स रोमांस है तो चांस है

रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....

time-read
3 Minuten  |
February First 2025
होम लोन लेने से पहले
Grihshobha - Hindi

होम लोन लेने से पहले

अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...

time-read
3 Minuten  |
February First 2025
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
Grihshobha - Hindi

युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम

पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
10+ Minuten  |
February First 2025
7 टिप्स रूठों को मनाने के
Grihshobha - Hindi

7 टिप्स रूठों को मनाने के

रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....

time-read
2 Minuten  |
February First 2025
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
Grihshobha - Hindi

बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग

आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....

time-read
3 Minuten  |
February First 2025
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
Grihshobha - Hindi

बिना शौपिंग पाएं नया लुक

घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....

time-read
4 Minuten  |
February First 2025
ईवनिंग स्नैक्स
Grihshobha - Hindi

ईवनिंग स्नैक्स

शाम के स्नैक रेसिपीज

time-read
4 Minuten  |
February First 2025
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
Grihshobha - Hindi

फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट

सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...

time-read
3 Minuten  |
February First 2025
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
Grihshobha - Hindi

लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है

नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...

time-read
3 Minuten  |
February First 2025