![हैप्पी प्रेगनेंसी के सिंपल सीक्रेट्स हैप्पी प्रेगनेंसी के सिंपल सीक्रेट्स](https://cdn.magzter.com/1338803896/1679916707/articles/roBflbYaZ1680001732230/1680002065313.jpg)
मां बनने का एहसास दुनिया का सब से खूबसूरत एहसास होता है लेकिन 9 महीने की गर्भावस्था का यह समय काफी कठिन और नाजुक भी होता है. जरा सी लापरवाही से प्रेगनेंसी में कौंप्लिकेशंस आ सकते हैं. बच्चे के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है. पहली और तीसरी तिमाही काफी नाजुक होती है. इसलिए इस समय मां को अपना भरपूर ख्याल रखना चाहिए. अपनी डाइट, लाइफस्टाइल, ऐक्सरसाइज के साथसाथ मैंटल हैल्थ को ले कर भी पूरी सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि वह स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सके.
हैल्दी प्रेगनेंसी के लिए इन बातों का खयाल जरूर रखें:
सही और पौष्टिक खानपान
गर्भावस्था के पूरे 9 महीने खानपान में कोई भी लापरवाही न बरतें. आप जो भी खाएंगी वह आप के शिशु को भी लगेगा. प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं बल्कि कंसीव करने से पहले और डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए. प्रेगनेंसी में पौष्टिक आहार लेने से उस के मस्तिष्क का सही विकास होने में मदद मिलती है और जन्म के समय शिशु का वजन भी ठीक रहता है.
संतुलित आहार से शिशु में जन्मजात विकार से भी बचाव होता है. अकसर प्रेगनेंसी के पहले महीने में कुछ महिलाओं को उलटी, मितली, भूख न लगना, थकान जैसी परेशानियां होती हैं जिस से उन्हें खाने में परेशानी आती है. मगर इस समय भी अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर सब्जियां, फल, नट्स, दूध आदि जरूर लें.
प्रेगनेंसी के 9 महीनों में शरीर शिशु के पोषण और विकास के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा होता है. इस समय में शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है जिसे उबले अंडे, मछली, कम वसा वाला मांस, बींस जैसे राजमा, लोबिया, मूंग और साबूत मूंग, मेवे, सोया और दाल आदि से पूरा किया जा सकता है. अंडा काफी पौष्टिक होता है. उस में प्रोटीन, बायोटिन, कोलेस्ट्रॉल, विटामिन डी, ऐंटीऑक्सीडेंट आदि भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए ये भी प्रैगनैंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होते हैं.
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्तागोभी और ब्रोकली को शामिल करना चाहिए. इन के अलावा फलियां जैसे बींस और सहजन भी खाना चाहिए. इन में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कैल्सियम की अधिक मात्रा होती है जिन की जरूरत प्रैगनेंट महिलाओं को होती है.
Diese Geschichte stammt aus der March Second 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der March Second 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...