जौब लड़कियों के लिए जरूरी क्यों
Grihshobha - Hindi|April First 2023
लड़कियों को अपनी योग्यता के अनुसार मिलने वाली जौब को अपना लेना चाहिए. यह क्यों जरूरी है, एक बार जानिए जरूर...
प्रियंका यादव
जौब लड़कियों के लिए जरूरी क्यों

जौब करना जितना जरूरी लड़कों के लिए है उतना ही जरूरी लड़कियों के लिए भी है. ऐसे में सवाल यह उठता के है कि क्या कम पैसे वाली जौब भी लड़कियों को कर लेनी चाहिए? इस का जवाब होगा हां. जो भी जौब आप को अपनी योग्यता से कम की भी मिले तो उसे भी आप को तुरंत ले लेना चाहिए. बहुत सी लड़कियां सोचती हैं कि कम पैसे वाली नौकरियां उन की सामाजिक प्रतिष्ठा यानी स्पैशल स्टेटस के खिलाफ होती हैं. वे कम वेतन वाली जौब छोड़ कर घर बैठी रहती हैं. यह बिलकुल गलत है.

ऐसी जौब करने का फायदा यह होता है कि लड़कियां कम से कम अपना जेबखर्चा तो निकाल ही लेती हैं लड़कियों को यह समझना चाहिए कि जौब ही उन का एक मात्र सहारा है जो उन्हें बाहरी दुनिया से जोड़ सकती है. इस के अलावा इस का एक फायदा यह भी है कि वे जौब के माध्यम से जिंदगी के नएनए अनुभव सीखेंगी.

अगर कोई कहे कि उस नौकरी का क्या फायदा है जिस में जितना पैसा मिले उस में आप का गुजारा न हो. इतना पैसा तो आप के दफ्तर जानेआने में ही खर्च हो जाएगा. तो इस बात को अनसुना करें और निरंतर अपनी कम वेतन वाली जौब करते हुए ज्यादा वेतन की जौब के लिए प्रयास करती रहें. समाज के ऐसे लोग लड़कियों को कभी आगे बढ़ते नहीं देखना चाहते.

सोच पर चोट 

असल में ये लोग चाहते हैं कि लड़कियां हमेशा लड़कों से पीछे रहें. ये उन्हें रोकना चाहते हैं इन से यह सहन नहीं होगा कि लड़कियां भी लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलें. इस के पीछे उन की रूढ़िवादी सोच है और लड़कियों को उन की इसी सोच पर चोट करनी है. उन्हें दिखा देना है कि लड़कियां किसी भी मामले में लड़कों से कम नहीं हैं. इस के लिए यह जरूरी है कि जो भी जौब मिले लड़कियां उसे कर लें.

समाज में ऐसे कई लोग होंगे जो धर्म के जरीए लड़कियों को रोकने की कोशिश करेंगे. ऐसे में लड़कियों को उन लोगों की बातों को नहीं सुनना है. उन्हें यह बात समझनी है कि धर्म लड़कियों को घर की चारदीवारी के भीतर रखने के लिए ही बना है और धर्म के ठेकेदारों को यह जरा भी मंजूर नहीं होगा कि घर की लड़कियां दहलीज से बाहर पैर रखें क्योंकि ऐसा करने से वे अपने हक जान जाएंगी और उन्हें यह बात समझ आ जाएगी कि धर्म उन्हें रोकने के लिए ही बना है.

Diese Geschichte stammt aus der April First 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der April First 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS GRIHSHOBHA - HINDIAlle anzeigen
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
Grihshobha - Hindi

गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती

शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....

time-read
6 Minuten  |
February First 2025
कपल्स रोमांस है तो चांस है
Grihshobha - Hindi

कपल्स रोमांस है तो चांस है

रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....

time-read
3 Minuten  |
February First 2025
होम लोन लेने से पहले
Grihshobha - Hindi

होम लोन लेने से पहले

अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...

time-read
3 Minuten  |
February First 2025
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
Grihshobha - Hindi

युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम

पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....

time-read
10+ Minuten  |
February First 2025
7 टिप्स रूठों को मनाने के
Grihshobha - Hindi

7 टिप्स रूठों को मनाने के

रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....

time-read
2 Minuten  |
February First 2025
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
Grihshobha - Hindi

बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग

आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....

time-read
3 Minuten  |
February First 2025
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
Grihshobha - Hindi

बिना शौपिंग पाएं नया लुक

घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....

time-read
4 Minuten  |
February First 2025
ईवनिंग स्नैक्स
Grihshobha - Hindi

ईवनिंग स्नैक्स

शाम के स्नैक रेसिपीज

time-read
4 Minuten  |
February First 2025
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
Grihshobha - Hindi

फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट

सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...

time-read
3 Minuten  |
February First 2025
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
Grihshobha - Hindi

लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है

नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...

time-read
3 Minuten  |
February First 2025