![आफत हैं लड़ाकू औरतें आफत हैं लड़ाकू औरतें](https://cdn.magzter.com/1338803896/1692869884/articles/mF0VayvFF1692879972372/1692880237963.jpg)
लड़ाकू औरतें कैसी होती हैं? 'क्या ये बाकी महिलाओं से अलग होती हैं? क्या इन्हें लड़ाईझगड़ा करने में मजा आता है? क्या ये अपने घर में भी ऐसे ही लड़तीझगड़ती रहती हैं? इन के घर में सुखशांति का वास होता है या नहीं? लड़ाकू औरतें स्वभाव से कैसी होती हैं? ये सब समझने के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड किए वीडियोज पर नजर डालते हैं.
मार्च, 2023 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था. यह वीडियो दिल्ली मैट्रो के लेडीज कोच का है. वीडियो में सभी लेडीज अपनी अपनी सीट पर बैठी हुई थीं. तभी ब्लैक जींस और रैड टौप पहनी औरत अपनी सीट से उठती है और सामने में दूसरी सीट पर बैठी औरत पर बुरी तरह चिल्लाने लगती है. उधर दूसरी औरत भी उस पर भड़क जाती है. इस के बाद रैड टौप पहनी औरत ने अपनी चप्पल उतारी और दूसरी औरत को चुनौती दी. वहीं दूसरी औरत ने भी अपनी पानी की बोतल उठा ली.
इस के बाद दोनों के बीच बातों की तकरार हुई. एक ने कहा कि वह पहले हाथ लगा कर दिखाए तो पता चल जाएगा. वहीं दूसरी औरत ने उसे चुनौती दी कि वह फिर बच नहीं पाएगी. हालांकि इस बीच आसपास मौजूद औरतों ने उन्हें चुप रहने और लड़ाई न करने की हिदायत दी.
इस के बाद क्या हुआ यह किसी को नहीं पता क्योंकि वीडियो अपलोड करने वाले ने इतना ही वीडियो बनाया था. उस ने यह औडियंस पर सोचने के लिए छोड़ दिया था कि आगे क्या हुआ होगा.
कहासुनी का वीडियो वायरल
ऐसा ही एक वीडियो मुंबई की जान कहीं जाने वाली लोकल ट्रेन से आया. कुछ समय पहले मुंबई की लोकल ट्रेन के लेडीज कोच की 3 औरतों के बीच कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में पैसेंजर से भरे एक डब्बे में 3 औरतें आपस में लड़ती नजर आ रही थीं. वीडियो में वे एकदूसरे के बाल खींच रही थीं.
एक लड़की गुस्से में अधेड़ उम्र की औरत के साथ बदतमीजी कर रही थी. वह उसे घसीट कर मार रही थी. इसी बीच एक तीसरी औरत भी इस लड़ाई में शामिल हो गई और वह लड़की को पीटने लगी.
Diese Geschichte stammt aus der August First 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der August First 2023-Ausgabe von Grihshobha - Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
![गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/SMuYv6Hr81739269323737/1739269552332.jpg)
गोवा एडवेंचर के साथ मस्ती
शादी बाद हनीमून मनाने जा रहे हों या फिर छुट्टियां बिताने, गोवा एक मजेदार डैस्टिनेशन है.....
![कपल्स रोमांस है तो चांस है कपल्स रोमांस है तो चांस है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/39Sbp6dFQ1739267838516/1739267979265.jpg)
कपल्स रोमांस है तो चांस है
रिश्तों की डोर टूटे नहीं और जिंदगी में सिर्फ प्यार ही प्यार हो, इस के लिए क्या करें....
![होम लोन लेने से पहले होम लोन लेने से पहले](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/qmErJn3lQ1739267088994/1739267250216.jpg)
होम लोन लेने से पहले
अगर आप भी होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो उस से पहले यह जानना आप के लिए जरूरी होगा...
![युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZA8X9LbZ01739266493655/1739266946479.jpg)
युवतियों की फाइनैंशियल फ्रीडम
पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम पैसे इनवेस्ट करती हैं. मगर इसके पीछे की वजह को जानना और सफल इनवेस्टर बनना कितना जरूरी है, क्या जानना नहीं चाहेंगे....
![7 टिप्स रूठों को मनाने के 7 टिप्स रूठों को मनाने के](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/xeZAYKgOd1739267981940/1739268090661.jpg)
7 टिप्स रूठों को मनाने के
रिश्तों में नाराजगी दूर करने के ये टिप्स आप के काम आएंगे....
![बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/cwl8HOnlv1739268100737/1739268200619.jpg)
बिखरे रिश्तों को समेटती डैस्टिनेशन वैडिंग
आज के समय लोग क्यों डैस्टिनेशन वैडिंग को पसंद कर रहे हैं, एक बार जरूर जानिए....
![बिना शौपिंग पाएं नया लुक बिना शौपिंग पाएं नया लुक](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/LMoRpAdNy1739268891507/1739269043825.jpg)
बिना शौपिंग पाएं नया लुक
घर बैठे अपने लुक में किस तरह बदलाव लाएं, यह हम आप को बताते हैं....
![ईवनिंग स्नैक्स ईवनिंग स्नैक्स](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/6J9jTxXAa1739268218313/1739268840361.jpg)
ईवनिंग स्नैक्स
शाम के स्नैक रेसिपीज
![फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/JnMypb1Q-1739267359782/1739267490077.jpg)
फायदेमंद है गोल्ड में इनवैस्ट
सोने में निवेश लाभ देता है या हानि, यहां जानिए...
![लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है](https://reseuro.magzter.com/100x125/articles/861/1990029/ZBg3LE_Dg1739269562480/1739269657257.jpg)
लाइफस्टाइल बदलना तो बनता है
नए लाइफस्टाइल का करें स्वागत और तनाव को कहें बायबाय...